Chapter 07 jalaate chalo Solutions
05/11/2024Chapter 09 maiya main nahin maakhan khaayo Solutions
05/11/2024Chapter 08 सत्रिया और तिहू नृत्य Text Book Solutions
मेरी समझ से (पृष्ठ 82)
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (⭐) बनाइए
Q1. माँ एलेसेंड्रा के बारे में कौन-सा कथन सत्य है?
Ans:
वे असम के जीवन के बारे में बहुत-कुछ जानती थीं। (⭐)
उन्हें असम, बिहू और सत्रिया नृत्य से बहुत प्रेम था।
उन्होंने एंजेला को कुछ असमिया शब्द भी सिखाए।
वे अपने काम में सहायता के लिए बेटी को लाई थीं।
Q2. “अनु और एंजेला ने तुरंत एक-दूसरे की तरफ देखा।” क्यों?
Ans:
अनु के पास खिलौने थे।
दोनों की आयु एक समान थी। (⭐)
दोनों को अंग्रेजी भाषा आती थी।
एंजेला अनु से असमिया भाषा सीखना चाहती थी।
(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये ही उत्तर क्यों चुने?
Ans: (छात्र अपनी व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएँ देंगे)
मिलकर करें मिलान (पृष्ठ 82)
Q1. पाठ में से कुछ शब्द चुनकर स्तंभ 1 में दिए गए हैं। उनसे संबंधित वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और रेखा खींचकर शब्दों का मिलान उपयुक्त वाक्यों से कीजिए।
स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
---|---|
सत्र | ग्रेगरी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी 1901 से 31 दिसंबर 2000 तक का समय। |
बोहाग बिहू | असम में मनाया जाने वाला एक त्योहार। यह असम में नए साल की शुरुआत और बसंत के आगमन का प्रतीक है। |
लंदन | ‘युनाइटेड किंगडम’ और ‘इंग्लैंड’ की राजधानी। |
गुवाहाटी | भारत के असम राज्य का एक प्राचीन और सबसे बड़ा नगर है। |
तिहू अंका (सत्रिया अकादमी) | ये असम के मठ हैं। इनकी संख्या पांच सौ से भी ज्यादा है। ये पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के स्थान हैं। सत्रिया नृत्य की उत्पत्ति इन्हीं सत्रों में हुई है। |
बीसवीं शताब्दी | ग्रेगरी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी 1901 से 31 दिसंबर 2000 तक का समय। |
पंक्तियों पर चर्चा (पृष्ठ 83)
Q1. पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपनी कक्षा में साझा कीजिए और लिखिए।
(क) “असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है।”
Ans: असम अपने प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, असम में नृत्य और संगीत की भी एक समृद्ध परंपरा है जो इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है।
(ख) “पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत के साथ अपने भावनाओं को व्यक्त करते हैं।”
Ans: नृत्य और संगीत पूरी दुनिया की संस्कृतियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लोग इनके माध्यम से अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त करते हैं और इनसे जुड़ाव महसूस करते हैं।
सोच-खिचार के लिए (पृष्ठ 84)
Q1. “एंजेला के मन में कई तरह के विचार चल रहे थे।”
Ans: उसके मन में कौन-कौन से विचार चल रहे होंगे?
उसे असम का नृत्य और त्योहार बहुत आकर्षक लगे।
उसने महसूस किया कि लंदन और असम के जीवन में बहुत अंतर है।
उसे अपनी माँ पर गर्व हुआ जो इतनी मेहनत से काम करती हैं।
उसे असम के बारे में और जानने की इच्छा हुई।
Q2. “बहू एक कृषि आधारित त्योहार है।” कैसे?
Ans:
बहू त्योहार असम के किसान अपनी फसलों की बुवाई, रोपाई और कटाई के समय मनाते हैं।
यह त्योहार कृषि और प्रकृति से जुड़ा होता है और फसल की अच्छी उपज के लिए धन्यवाद प्रकट करता है।
Q3. ऐसा लगता है कि भारत से जाने के बाद भी एंजेला के मन में असम ही छाया हुआ था।
Ans: पाठ से इस कथन के समर्थन के लिए कुछ उदाहरण:
उसने वापस लंदन जाने के बाद भी असम के नृत्यों की रिकॉर्डिंग देखी।
वह अपने सहपाठियों को असम के नृत्यों के बारे में बताती रही।
वह असम के नृत्यों की मुद्राएँ करती रही।
Q4. समय के बदलने के साथ-साथ सत्रिया नृत्य की परंपरा में क्या बदलाव आया है?
Ans:
बीसवीं शताब्दी के मध्य में साधु मठों से बाहर आकर पुरुषों और महिलाओं को सत्रिया नृत्य सिखाने लगे।
आधुनिक दौर में महिला सत्रिया कलाकारों के लिए मंच पर नृत्य करना आम बात हो गई है।
निबंध की रचना (पृष्ठ 84)
Q1. गुवाहाटी के एक होटल में सामान्य होने के बाद वे उसी शाम पास के एक गाँव मेलांग में गए। गाँव पहुँचने पर मैंने एंजेला को बताया कि बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है। असम में बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है।
इस वाक्य में बिहू और असम का ऐसा रोचक और सटीक वर्णन किया गया है कि लगता है मानो हम कोई कहानी पढ़ रहे हों।
इस निबंध में वस्तु, घटना, दृश्य आदि का वर्णन किया गया है। इसमें जो कुछ भी स्वयं देखा गया हो, उसका वर्णन किया गया है। इस प्रकार के निबंधों में घटनाओं का विवरण होता है। इनमें आप जीवन की घटनाओं से मिलते हैं। इनकी भाषा बहुत सरल होती है। उदाहरण के लिए होली, दीपावली आदि के बारे में बताना।
इस पाठ को फिर से पढ़िए और इसका बनावट पर ध्यान दीजिए। इसके की विशेषताओं को पहचानिए। अपने कक्षा में साझा कीजिए और लिखिए। इस पूरे पाठ में लेखक ने यात्रा शुरू करने से लेकर असम और गुवाहाटी तक के अनुभवों का कैसे वर्णन किया गया है।
Ans: निबंध की रचना में लेखक ने एंजेला और उसकी माँ की यात्रा का विवरण दिया है। इसमें निम्नलिखित विशेषताएँ हैं:
- वस्तु और दृश्य का वर्णन: लेखक ने असम के त्योहार और नृत्य का विस्तृत विवरण दिया है।
- घटना का विवरण: लेखक ने एंजेला की यात्रा और उसके अनुभवों को कहानी के रूप में प्रस्तुत किया है।
- भाषा की सरलता: निबंध की भाषा सरल और स्पष्ट है जिससे पाठक आसानी से समझ सकते हैं।
- व्यक्तिगत अनुभव: लेखक ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया है जिससे पाठक को निबंध में रूचि बढ़ती है।
इस प्रकार, निबंध की रचना में वस्तु, दृश्य और घटनाओं का सजीव वर्णन होता है जो पाठक को कहानी के साथ जोड़कर रखता है।
अनुमान या कल्पना से (पृष्ठ 85)
Q1. “बहू नृत्य और इसके उत्सव से अचंभित एंजेला और उसके परिवार ने इसके साथ-साथ लजीज पकवानों का पूरा आनंद लिया।”
Ans: एंजेला और उसका परिवार बहू नृत्य और उसके उत्सव को देखकर अचंभित क्यों हो गया?
उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित होते और नृत्य करते हुए पहले कभी नहीं देखा था।
उन्होंने असम के परंपरागत नृत्य और संगीत का पहली बार अनुभव किया।
Q2. “जब तक एंजेला कुछ समझ पाती, तब तक वह लंदन से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी की उड़ान पर थी।”
Ans: एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा ने भारत की यात्रा से पहले कौन-कौन सी तैयारियाँ की होंगी?
उन्होंने यात्रा के लिए आवश्यक सामान पैक किया।
उन्होंने एंजेला के स्कूल से छुट्टी की अनुमति ली।
उन्होंने असम के नृत्य और संस्कृति के बारे में जानकारी एकत्रित की।
Q3. “वहाँ एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे मंच बनाया गया था।”
Ans: बहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ के नीचे मंच क्यों बनाया गया होगा?
बरगद का पेड़ बड़ा और छायादार होता है, जिससे लोग आराम से बैठ सकते हैं।
यह परंपरागत रूप से महत्वपूर्ण और धार्मिक स्थलों के रूप में जाना जाता है।