BoardExams.in
Class 1hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 1 hindi Chapter 12: फूली रोटी

8 Solved Questions & Exercises4 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 1 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 12: फूली रोटी

Students can benefit from Sarangi Class 1 Solutions Chapter 12 फूली रोटी by practicing regularly and seeking help when needed.

Class 1 Hindi Chapter 12 Fuli Roti Question Answer

Fuli Roti Class 1 Question Answer

फूली रोटी के प्रश्न उत्तर

बातचीत के लिए :

प्रश्न 1


जमाल ने माँ से लोई माँगने के बाद क्या-क्या किया?
उत्तर :
जमाल ने लोई पर सूखा आटा लगाया फिर उसने रोटी बेली परंतु रोटी गोल न बनी। रोटी गोल करने के लिए उसने कटोरी रखकर घुमाई।

प्रश्न 2


आप रोटी को गोल बनाने के लिए क्या करेंगे?
उत्तर :
कटोरी या किसी गोल बर्तन से रोटी को गोल बनाएँगे।

प्रश्न 3


फूली रोटी’ की जगह पर यदि यह कहानी आपको ‘फूली पूरी’ के लिए बतानी हो, तो आप कैसे बताएँगे? छोटे समूह में चर्चा कीजिए और अपनी कक्षा में सुनाइए।
उत्तर :
जमाल की माँ रसोई में पूरी बना रही थी। जमाल ने भी पूरी बनाने के लिए माँ से लोई ली। उसने बेलन से बेलकर पूरी माँ को दी और माँ ने पूरी कढ़ाई में डाल दी। पूरी फूलकर गोल हो गई।

आनंदमयी कविता :

रोटी अगर गोल न बने,
बन जाए कहीं का नक्शा,
नक्शे को फिर कैसे तपाऊँ,
नक्शे को फिर कैसे पकाऊँ!
तो फिर इसका क्या करूँ,
गोल बना लूँ पूथ्वी जैसी,
या उस देश को डाक से भेजूँ,
बन गया है जहाँ का नक्शा?

फूली रोटी Diagram 1

पढ़िए और मिलाइए :

प्रश्नों और उनके उत्तरों को रेखा खींचकर जोड़िए-

उत्तर :

फूली रोटी Diagram 2

फूली रोटी Diagram 3

पहेली :

बंद रहेगा –

1. घर के बाहर जब जाते हैं,
लटकाते दरवाज़े पर,
अगर नहीं खोलें हम इसको,
बंद रहेगा पूरा घर।
उत्तर :
ताला

हम पढ़ते हैं –

2. मेरे बस्ते के भीतर है,
और मेज़ पर धरी हुई,
हम पढ़ते हैं, तुम पढ़ते हो,
तस्वीरों से भरी हुई।
उत्तर :
पुस्तक।

शब्दों का खेल :

प्रश्न 1


नीचे दिए गए शब्दों जैसे और शब्द बताइए। उन्हें लिखने का प्रयत्न कीजिए और पढ़कर सुनाइए-

उत्तर :

फूली रोटी Diagram 4

फूली रोटी Diagram 5

आपने जो नए शब्द बनाए हैं, उन पर एक-एक वाक्य बनाइए-
______________
______________
उत्तर :
रीता मेरी छोटी बहन है।
मुझे मूली खाना बहुत पसंद है।

प्रश्न 2


एक-सी ध्वनियों से आरंभ होने वाले शब्दों को पहचानकर घेरा लगाइए-

उत्तर :

फूली रोटी Diagram 6

फूली रोटी Diagram 7

प्रश्न 3


अलग ध्वनि से अंत होने वाले शब्दों को पहचानकर लिखिए-

उत्तर :

फूली रोटी Diagram 8

फूली रोटी Diagram 9

प्रश्न 4


इस कहानी में जय और जमाल हैं। ऐसे और नाम बताइए जिसमें ‘ज’ अक्षर हो-
_____ _____ _____ ______
उत्तर :
जीत जुबेर जतिन जयबीर

देखिए और लिखिए :

प्रश्न 1


‘झ’, ‘ख’, ‘ड़’, ‘ऊ’ की पहचान कीजिए और अक्षर लिखिए-

उत्तर :

फूली रोटी Diagram 10

फूली रोटी Diagram 11

दिए गए अक्षरों को खोजिए और घेरा लगाइए –

उत्तर :

फूली रोटी Diagram 12

फूली रोटी Diagram 13

Sarangi Class 1 Hindi Chapter 12 फूली रोटी Summary

Sarangi Hindi Book Class 1 Chapter 12 फूली रोटी कहानी का सार

फूली रोटी Diagram 14

जमाल की माँ रसोई में खाना बना रही थीं। जमाल माँ को खाना बनाते देख रहा था। जमाल का मित्र जय बर्तनों के साथ खेल रहा था। माँ रोटी बना रही थीं। जमाल भी रोटी बनाना चाहता था। उसने अपनी माँ से आटा माँगा। माँ ने उसे छोटी-सी लोई दे दी। जमाल रोटी बेलने लगा। उसने अपनी रोटी पर सूखा आटा लगाया। जमाल से रोटी गोल नहीं बन रही थी। रोटी गोल करने के लिए जय ने जमाल को कटोरी दी। जमाल ने कटोरी रोटी पर रखकर घुमा दी। रोटी गोल हो गई। माँ ने जमाल की रोटी सेंक दी। जमाल की रोटी खूब फूली। जमाल और जय खुशी से रोटी खाने लगे।

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in