BoardExams.in
Class 1hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 1 hindi Chapter 14: बरखा और मेघा

5 Solved Questions & Exercises2 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 1 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 14: बरखा और मेघा

Students can benefit from Sarangi Class 1 Solutions Chapter 14 बरखा और मेघा by practicing regularly and seeking help when needed.

Class 1 Hindi Chapter 14 Barkha Aur Megha Question Answer

Barkha Aur Megha Class 1 Question Answer

बरखा और मेघा के प्रश्न उत्तर

बातचीत के लिए :

प्रश्न 1


मेघा और बरखा ने बच्चों के साथ नदी कैसे पार की?
उत्तर :
मेघा के बच्चे बरखा के बच्चों के ऊपर बैठ गए। बरखा के बच्चे तैरना जानते थे। अतः सबने मिलकर एक साथ नदी पार की।

प्रश्न 2


मेघा और बरखा के बच्चों ने मेले में क्या-क्या किया होगा?
उत्तर :
चाट खाई होगी, खिलौने खरीदे होंगे।

प्रश्न 3


मेले से घर लौटते समय मेघा और बरखा के बच्चे आपस में क्या बातें कर रहे होंगे?
उत्तर :
बच्चे आपस में बातें कर रहे होंगे कि मेले में उन्होंने क्या-क्या किया और कितना मजा आया।

प्रश्न 4


मेला आपके घर से कितनी दूर लगता है? आप वहाँ कैसे पहुँचते हैं?
उत्तर :
मेला मेरे घर के पास में लगता है और मैं माता-पिता के साथ मेले में जाता हूँ।

प्रश्न 5


नीचे दिए चित्र को देखिए और गिनकर बताइए कि मुर्गी और बत्तख के कितने-कितने बच्चे हैं-

उत्तर :
तीन-तीन।

बरखा और मेघा Diagram 1

Sarangi Class 1 Hindi Chapter 14 बरखा और मेघा Summary

Sarangi Hindi Book Class 1 Chapter 14 बरखा और मेघा कहानी का सार

बरखा और मेघा Diagram 2

एक बार मुर्गी और बत्तख नाक की दो सहेलिया थी। मुर्गी का नाम मेघा था और बत्तख का नाम बरखा था। उन दोनों के तीन-तीन बच्चे थे। वे सब एक साथ मेला देखने गाँव में जा रहे थे। रास्ते में नदी आ गई। मेघा ने कहा, ‘हम नदी कैसे पार करेंगे’। बरखा ने कहा, ‘ तैरकर’। बरखा ने सबको बताया कि मुर्गी के बच्चे बत्तख के बच्चे के ऊपर बैठ जाए। सबने मिलकर नदी पार कर ली।

बरखा और मेघा Diagram 3

शब्दार्थ :

  • सहेली – दोस्त/सखी।
  • जुगत – तरीका।
In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in