NCERT Class 1 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 16: जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ
Students can benefit from Sarangi Class 1 Solutions Chapter 16 जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ by practicing regularly and seeking help when needed.
Class 1 Hindi Chapter 16 Janmdivas Par Ped Lagao Question Answer
Janmdivas Par Ped Lagao Class 1 Question Answer
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ के प्रश्न उत्तर
बातचीत के लिए :
आप अपना जन्मदिन कब मनाते हैं?
उत्तर :
छात्र स्वयं उत्तर दें।
आप अपने जन्मदिन पर क्या-क्या करते हैं?
उत्तर :
मैं अपने जन्मदिन पर सुबह उठकर अपने माता-पिता के पाँव छूता हूँ, फिर उनके साथ मंदिर जाकर दान करता हूँ। शाम को सबके साथ केक काटता हूँ।
कविता में जन्मदिन पर क्या करने के लिए कहा गया है?
उत्तर :
कविता में जन्मदिन पर पेड़ लगाने के लिए कहा गया है।
क्या होता अगर-
(i) सभी अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाते?
उत्तर :
पूरी धरती हरी-भरी हो जाती।
(ii) सभी जन्मदिवस पर स्वच्छता के कार्य करते?
उत्तर :
पूरा देश साफ एवं स्वच्छ हो जाता है।
खोजें-जानें :
पता कीजिए और लिखिए कि इनका जन्मदिन कब आता है-
1. दादा – _________
2. दादी – _________
3. नाना – _________
4. नानी – _________
5. आपके दोस्त – _________
उत्तर :
छात्र सबका जन्मदिन पता करके लिखें।
शब्दों का खेल :
समान लय वाले शब्द खोजकर लिखिए-
- फल – ________
- माता – ________
- फूल – ________
- हरियाली – ________
- फल – जल
- माता – छाता
- फूल – भूल
- हरियाली – घड़ियाली
सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए-
- माली ने धरती में _______ बोया। (बीज/चीज़)
- बड़े प्यार से उसमें _______ डाला। (जल/फल)
- छोटा-सा, नन्हा-सा ______ उग आया। (पौधा/सौदा)
- बीज
- जल
- पौधा
पेड़ों के नाम खोजकर लिखिए-
उत्तर :


अपने घर के आस-पास के चार पेड़ों के नाम लिखिए-
____________ ____________
____________ ____________
उत्तर :
नीम जामुन
बरगद पीपल
चित्रकारी :
अपनी पसंब के किसी फूल का चित्र बनाकर रंग भरिए-
उत्तर :
छात्र स्वयं बनाए और रंग भरें।

Sarangi Class 1 Hindi Chapter 16 जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ Summary
Sarangi Hindi Book Class 1 Chapter 16 जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ कविता का सार
‘जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ’ कविता श्री राजा चौरसिया जी ने लिखी है। इसमें कवि ने पड़ीं के महत्व को बताते हुए बच्चों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया है। कवि कहते हैं कि अपने जन्मदिन पर हमें पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ धरती को हरा-भरा बनाते हैं। धरती इनसे हरी-भरी हो जाती है और चारों ओर खुशहाली आ जाती है। पेड़ों की सुंदरता सबके मन को हरती है। प्रकृति और पेड़ों का रिश्ता माँ और बच्चों की तरह होता है। पेड़ हमें फल-फूल देते हैं और हमारी धरा को. सुंदर बनाते हैं इसलिए हमें अपने जन्मदिवस पर पेड़ लगाने चाहिए।

Sarangi Hindi Book Class 1 Chapter 16 जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ काव्यांश की व्याख्या
1. जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ,
हरा-भरा संसार बसाओ,
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।
हरियाली से है खुशहाली,
सुंदरता मन हरने वाली।
पेड़ों और प्रकृति का नाता,
जैसे हो बच्चों की माता।
फूल और फल तुम पाओ,
जन्मदिवस पर पेड़ लगाओ।
शब्दार्थ :
- जन्मदिवस – जन्म का दिन (जन्मदिन)।
- संसार – जग, दुनिया।
- मन हरने वाली – मन को अच्छी लगने वाली।
व्याख्या – कवि कहता है कि हमें अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ों से संसार हरा-भरा हो जाता है और धरती सुंदर और फलदायी हो जाती है। पेड़ों की हरियाली मन को भाने वाली होती है। मन हरी-भरी धरती को देखकर खुश हो जाता है। प्रकृति और पेड़ों का रिश्ता माँ-बच्चे जैसा होता है। पेड़ हमें फल-फूल, लकड़ी और बहुत-सी अन्य चीजें भी देते हैं। हमें अपने जन्मदिन पर जरूर पेड़ लगाने चाहिए।
CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers
Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in