BoardExams.in
Class 1hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 1 hindi Chapter 8: खतरे में साँप

3 Solved Questions & Exercises3 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 1 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 8: खतरे में साँप

Students can benefit from Sarangi Class 1 Solutions Chapter 8 खतरे में साँप by practicing regularly and seeking help when needed.

Class 1 Hindi Chapter 8 Khatre Me Saanp Question Answer

Khatre Mein Saamp Class 1 Question Answer

खतरे में साँप के प्रश्न उत्तर

बातचीत के लिए :

प्रश्न 1


साँप वहीं क्यों बैठे रह गए?
उत्तर :
साँप सोचने लगे कि उनके पास तो दौड़ने के लिए पैर ही नहीं हैं।

प्रश्न 2


आप साँप को क्या सलाह देंगे?
उत्तर :
वह खतरे के समय बाहर न निकले।

प्रश्न 3


‘सिर पर पैर रखकर भागने’ का क्या अर्थ है?
उत्तर :
बहुत तेज भागना।

रंग भरिए :

बिना रंग-भरे चित्र में दिए गए चित्र जैसा रंग भरिए –

उत्तर :
छात्र स्वयं रंग भरे।

खतरे में साँप Diagram 1

शब्दों का खेल :

आओ ‘र’ पहचानें –

प्रश्न :
देखिए और बोलिए ‘र’ से क्या-क्या शब्द हैं-

खतरे में साँप Diagram 2

प्रश्न :
यहाँ कुछ शब्द दिए जा रहे हैं, इनमें से ‘र’ को खोजिए और घेरा लगाइए –

उत्तर :

खतरे में साँप Diagram 3

खतरे में साँप Diagram 4

प्रश्न :
दिए गए अक्षरों को जोड़कर अपने शब्द बनाइए-

उत्तर :

खतरे में साँप Diagram 5

खतरे में साँप Diagram 6

कहानी सुनाइए :

प्रश्न :
नीचे कुछ शब्द और चित्र दिए गए हैं। इनकी सहायता से कोई कहानी बनाइए और कक्षा में सुनाइए-

उत्तर :
एक बार एक खरगोश को भूख लगी थी। वह एक खेत में गया, उसने खेत से गाजर उखाड़नी चाही परंतु गाजर नहीं उखड़ी। वहाँ से एक भालू गुजर रहा था। खरगोश ने गाजर उखाड़ने में उससे सहायता माँगी। वे दोनों गाजर उखाड़ने लगे परंतु गाजर न उखड़ी। भालू ने कछुए को मदद के लिए पुकारा।

खतरे में साँप Diagram 7

अब वे तीनों लग गए परंतु गाजर न उखाड पाए। एक चिड़िया उड़ती हुई वहाँ से गुजरी उसने यह घटना बंदर को बता दी। अब बंदर भी मदद के लिए गया परंतु वे चारों भी गाजर न उखाड़ पाए। जब यह घटना एक छोटी लड़की ने सुनी तो वह उनके पास गई। उसने गाजर के चारों ओर से मिट्टी हटा दी। अब गाजर आसानी से बाहर आ गई। खरगोश गाजर खाकर बहुत खुश हुआ।

Sarangi Class 1 Hindi Chapter 8 खतरे में साँप Summary

Sarangi Hindi Book Class 1 Chapter 8 खतरे में साँप कहानी का सार

खतरे में साँप Diagram 8

एक दिन जंगल के सभी जानवर इकट्ठे हुए। चर्चा चल रही थी कि खतरे के समय अपना बचाव कैसे करें। बंदर ने कहा, खतरे के समय ‘सिर पर पैर रखकर भागना’ चाहिए। यह बात मानकर सभी जानवर चले गए, परंतु साँप सोचने लगे कि उनके तो पैर ही नहीं हैं। वह खतरे के समय कैसे भागेंगे।

खतरे में साँप Diagram 9

शब्दार्थ :

  • जानवर – जीव।
  • खतरा – मुसीबत।
  • बहस – विचार-विमर्श।
  • सलाह- सुझाव।
  • सिर पर पैर रखकर भागना – तेज भागना।
  • ठिकाना – रहने की जगह।
  • मुँह-ताकना – आश्चर्य से देखना।
In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in