NCERT Class 2 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 16: मूली (Mooli)
Students can benefit from Sarangi Class 2 Solutions Chapter 16 मूली by practicing regularly and seeking help when needed.
Class 2 Hindi Chapter 16 Muli Question Answer
Mooli Class 2 Question Answer
मूली के प्रश्न उत्तर
बातचीत के लिए :
मूली इतनी बड़ी कैसे हुई होगी?
उत्तर :
नाना ने मूली बोकर उसे मज़बूत और लंबी होने के लिए बोला था। मूली उनकी बात सुनकर इतनी बड़ी हो गई होगी।
नानाजी इतनी बड़ी मूली का क्या करेंगे?
उत्तर :
नानाजी इतनी बड़ी मूली को अपने पड़ोसियों के साथ मिल-बाँटकर खाएँगे।
मूली से क्या-क्या बनता है?
उत्तर :
मूली के पराँठे, मूली का अचार, मूली की सब्ज़ी और मूली का सलाद।
मूली से बनी कौन-सी चीज़ आपको पसंद है?
उत्तर :
मुझे मूली का पराँठा अच्छा लगता है।
शब्दों का खेल :
प्रश्न :
कहानी के इस वाक्य को पढ़िए –
कुत्ते ने नातिन को थामा, नातिन ने नानी को थामा, नानी ने नाना को थामा, नाना ने मूली को थामा, सभी ने मिलकर ज़ोर लगाया।
‘थामा’ शब्द का क्या अर्थ हो सकता है? ज़रा सोचिए! इस शब्द से कुछ वाक्य बनाकर अपनी कॉपी में लिखिए।
उत्तर :
‘थामा’ शब्द का अर्थ ‘पकड़ना’ होता है।
- मैं अपने पिताजी का हाथ थामकर ही बाज़ार में घूमती हूँ।
- रमेश ने रवि को थामा और पानी पिलाया।
- शिक्षिका ने सुनीता का हाथ थामा और स्टेज पर ले गई।
- नानी ने माँ को थामा और फिर तेज-तेज़ चलने लगी।
सोचिए और बताइए :
नानाजी ने सभी गाँववालों को दावत पर बुलाया है। मूली के गरमागरम पराँठे और ठंडी-ठंडी लस्सी बनाने के लिए किन वस्तुओं की आवश्यकता होगी?
उत्तर :


दावत के बाद नानाजी और नानीजी रसोई की सफ़ाई कैसे करेंगे? बताइए।
उत्तर :
दावत के बाद नानाजी इधर-उधर फैली चीज़ें सही जगह पर रखेंगे और नानीजी बर्तन धोकर उन्हें पोंछकर रखेंगी। वे गैस-चूल्हा भी साफ़ करेंगी।
Sarangi Class 2 Hindi Chapter 16 मूली Summary
Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 16 मूली कहानी का सार
इस पाठ में बताया गया है कि नानाजी ने बगीचे में मूली बोयी और उन्होंने उसे बोला कि उगो, मजबूत बनो और लंबी हो जाओ। उनके बगीचे में लंबी और मोटी मूली उग गई। नानाजी ने उसे निकालने की कोशिश की, पूरा ज़ोर लगाया पर मूली को बाहर नहीं निकाल पाए। फिर उन्होंने नानी को बुलाया। नानी ने नाना को थामा, पूरा ज़ोर लगाया पर मूली को दोनों बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद नानी ने नातिन को बुलाया। नातिन ने नानी को थामा, नानी ने नाना को किंतु मूली पूरा ज़ोर लगाने के बाद भी नहीं निकली। तब नातिन ने अपने कुत्ते को बुलाया। कुत्ते ने नातिन को थामा, नातिन ने नानी को थामा, नानी ने नाना को थामा और नाना ने मूली को थामा। सभी ने मिलकर ज़ोर लगाया और आखिर मिलकर सबने मूली को बाहर निकाल लिया।

शब्दार्थ :
थामा – पकड़ा।
नातिन – बेटी की बेटी।
CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers
Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in