BoardExams.in
Class 2hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 2 hindi Chapter 25: सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata)

8 Solved Questions & Exercises4 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 2 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 25: सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata)

Students can benefit from Sarangi Class 2 Solutions Chapter 25 सबसे बड़ा छाता by practicing regularly and seeking help when needed.

Class 2 Hindi Chapter 25 Sabse Bada Chata Question Answer

Sabse Bada Chata Class 2 Question Answer

सबसे बड़ा छाता के प्रश्न उत्तर

बातचीत के लिए :

प्रश्न 1


बारिश से जुड़े अपने अनुभव बताइए।
उत्तर :
मैं अपने पिताजी के साथ बाज़ार गई/गया था। अचानक से बारिश शुरू हो गई। हम वहाँ कुछ देर रूके पर बारिश तो रूक ही नहीं रही थी। सामने कुछ बच्चे बारिश में खेल रहे थे। मैंने भी झट से उनके साथ खेलना शुरू कर दिया। पिताजी पहले तो समझाने लगे कि ठंड लग जाएगी पर फिर मेरी खुशी देखकर मुझे खेलने दिया। फिर हम दोनों भीगते हुए मज़े से घर पहुँचे।

प्रश्न 2


आप बड़े होकर क्या बनाना चाहेंगे?
उत्तर :
मैं बड़ा/बड़ी होकर एक रोबोट बनाना चाहता/चाहती हूँ।

प्रश्न 3


क्या सचमुच कोई इतना बड़ा छाता बना सकता है कि पूरी दुनिया के बच्चे उसमें आ जाएँ?
उत्तर :
नहीं।

प्रश्न 4


छाते में ऐसा क्या होता है कि हम बारिश में भी गीले नहीं होते?
उत्तर :
छाता जलरोधी (पानी रोकने वाले) पोलिस्टर नामक कपड़े से बना होता है। इस पर पानी का कोई असर नहीं होता। इसलिए हम बारिश में भी गीले नहीं होते।

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए-

प्रश्न 1


हर बार छाता क्यों छोटा पड़ता था?
उत्तर :
हर बार छाता इसलिए छोटा पड़ता था क्योंकि हर बार छाते के अंदर और बच्चे आ जाते थे।

प्रश्न 2


हर बार बड़ा छाता कौन देते थे?
उत्तर :
दयाल चाचू।

प्रश्न 3


इस कहानी में आए सभी बच्चों के नाम लिखिए।
उत्तर :
टिल्लू, सलीम, लता, मोनू, शलीन, सनत, सोनू, हामिद और हरमीत।

प्रश्न 4


बारिश में क्या-क्या गीला हो गया?
उत्तर :
बिस्तर, अम्मा की साड़ी, दादी का कंबल और पूरा शहर।

शब्दों का खेल :

प्रश्न :
हर बार बड़ा छाता छोटा पड़ जाता था।
बड़ा और छोटा इन दोनों शब्दों के अर्थ एक-दूसरे से विपरीत हैं। जैसे दिन और रात।

नीचे दी गई तालिका से दिए गए शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द ढूँढ़कर लिखिए-

उत्तर :

सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata) Diagram 1

सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata) Diagram 2

पढ़िए, समझिए और लिखिए :

प्रश्न :

  1. दिन में सूरज, _______ में तारे दिखते हैं।
  2. _____ बोलें, झूठ नहीं।
  3. ऊपर आकाश और _____ धरती है।
Solution:
:
  1. दिन में सूरज,रात में तारे दिखते हैं।
  2. सच बोलें, झूठ नहीं।
  3. ऊपर आकाश और नीचे धरती है।

नीचे दिए गए शब्दों की सहायता से पाँच से छह वाक्य लिखिए –

प्रश्न :

उत्तर :

सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata) Diagram 3

सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata) Diagram 4

पहेली :

प्रश्न :

उत्तर :

सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata) Diagram 5

सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata) Diagram 6

Sarangi Class 2 Hindi Chapter 25 सबसे बड़ा छाता Summary

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 25 सबसे बड़ा छाता कहानी का सार

इस पाठ में बरसात (बारिश) के दिन के बारे में बताया गया है। लगातार बारिश हो रही है। छत पर, घर में और आँगन में सब जगह पानी ही पानी है। सारा बिस्तर, अम्मा की साड़ी और दादी का कंबल-यह सब कुछ गीला हो गया है। सारा शहर गीला और सर्द (ठंडा) हो गया है। लेकिन लेखक के पास छाता है और उसमें वह और उनके दोस्त सलीम बिलकुल सूखे और गरम हैं। लेखक ने छाते में टिल्लू को भी बुला लिया। अब टिल्लू बिलकुल सूखा और छाता छोटा पड़ने के कारण लेखक और सलीम कुछ गीले हो गए।

सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata) Diagram 7

लेखक ने दयाल चाचा से बड़ा छाता माँग लिया। अब सब छाते के अंदर। फिर लता और मोनू भी आ गए अब बड़ा छाता भी छोटा पड़ गया। लेखक फिर दयाल चाचू से और बड़ा छाता ले आए। फिर सब छाते के अंदर। अब शलीन और सनत भी आ गए। फिर यह छाता भी छोटा पड़ गया। लेखक दयाल चाचू से और बहुत बड़ा छाता ले आए पर फिर सोनू, हामिद, हरमीत आ गए और बहुत बड़ा छाता भी छोटा पड़ गया। लेखक ने दयाल चाचू से और बड़ा छाता माँगा तो चाचू ने कहा कि इससे बड़ा छाता तो बनता ही नहीं है। इस पर लेखक ने कहा कि बड़ा होकर मैं दुनिया का सबसे बड़ा छाता बनाऊँगा जो आसमान जितना बड़ा होगा। जो पूरे शहर को बारिश में छुपा लेगा और मैं, टिल्लू, सलीम, चाचू, राकेश आदि सब छाते के भीतर होंगे बिलकुल सूखे और गरम।

सबसे बड़ा छाता (Sabse_Bada_Chhaata) Diagram 8

शब्दार्थ :

  • सर्व – अत्यधिक ठंडा।
  • भीतर – अंदर।
In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in