BoardExams.in
Class 2hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 2 hindi Chapter 4: माँ (Maa)

2 Solved Questions & Exercises3 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 2 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 4: माँ (Maa)

Students can benefit from Sarangi Class 2 Solutions Chapter 4 माँ कविता by practicing regularly and seeking help when needed.

Class 2 Hindi Chapter 4 Maa Kavita Question Answer

Maa Kavita Class 2 Question Answer

माँ कविता के प्रश्न उत्तर

शब्दों का खेल :

चंद्रबिंदु का कमाल
‘मा’ के ऊपर चंद्रबिंदु लगाने से ‘माँ’ हो गया। आइए, कुछ्छ और शब्द देखते हैं।

प्रश्न 1


नीचे दिए गए चित्रों को देखिए, शब्दों को पढ़िए और उन्हें लिखने का प्रयास कीजिए-

उत्तर :

माँ (Maa) Diagram 1

माँ (Maa) Diagram 2

प्रश्न 2


‘माँ’ कविता में से कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। उनका प्रयोग करते हुए अपने परिवार के सदस्यों के लिए दो-चार पंक्तियाँ लिखिए
भोली-भाली, प्यारी-प्यारी, दिल से सच्ची, जग से न्यारी
उत्तर :

  1. मेरी माँ बहुत ही भोली-भाली हैं।
  2. मेरी छोटी बहन बहुत प्यारी-प्यारी सी बाते करती है।
  3. मेरी दादी दिल से सच्ची हैं।
  4. मेरी बुआ जग से न्यारी हैं।

Sarangi Class 2 Hindi Chapter 4 माँ Summary

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 4 माँ कविता का सार

यह कविता माँ के ऊपर लिखी गई है। इसमें कवि ने माँ के गुणों के बारे में लिखा है। कवि कहता है कि माँ बहुत ही भोली-भाली और प्यारी हैं। माँ का दिल मिसरी जैसा सच्चा और प्यार की मिठास से भरा है। माँ सारे जग से न्यारी हैं। कवि कहता है कि उनके दिल में माँ के कारण ही जोश और प्रकाश (उजाला) है और माँ से ही उन्हें साहस और विश्वास प्राप्त होता है।

माँ (Maa) Diagram 3

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 4 माँ काव्यांशों की व्याख्या

1. माँ तुम कितनी भोली-भाली
कितनी प्यारी-प्यारी हो
दिल से सच्ची मिसरी जैसी
सारे जग से न्यारी हो।

व्याख्या – कवि कहता है कि माँ तुम कितनी भोली और कितनी प्यारी हो। तुम दिल से मिसरी जैसी मीठी और सच्ची हो। तुम सारी दुनिया से न्यारी हो।

2. मेरे मन में जोश तुम्हीं से
तुमसे ही प्रकाश
मुझमें साहस तुमसे आता
तुमसे ही विश्वास।

व्याख्या – कबि कहता है कि माँ, तुम्हीं से मेरे मन में जोश उत्पन्न (पैदा) होता है और तुम्हीं से मेरे मन में उजाला है। तुम्हीं से मेरे मन में कुछ करने का साहस और विश्वास आता है।

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in