NCERT Class 2 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 8: तीन दोस्त (Teen_Dost)
Students can benefit from Sarangi Class 2 Solutions Chapter 8 तीन दोस्त by practicing regularly and seeking help when needed.
Class 2 Hindi Chapter 8 Tin Question Answer
Teen Class 2 Question Answer
तीन दोस्त के प्रश्न उत्तर
बातचीत के लिए :
क्या रंगों की तरह आप भी अपने मित्रों के साथ मिलजुल कर रहते हैं?
उत्तर :
हाँ, मैं रंगों की तरह ही अपने दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहता/रहती हूँ।
आप अपने रूठे मित्रों को कैसे मनाते हैं?
उत्तर :
मैं अपने रूठे मित्र को चॉकलेट देकर मनाती/मनाता हूँ।
क्या आसमान हमेशा नीला दिखाई देता है? क्या सूरज हमेशा पीला होता है? क्या पत्ते हमेशा हरे होते हैं? अपने अनुभवों के आधार पर बताइए।
उत्तर :
नहीं, आसमान कभी-कभी सफेद और नारंगी भी दिखाई देता है। सूरज हमेशा पीला नहीं होता। पत्ते भी अलग-अलग रंग के होते हैं जैसे-लाल, पीले और बैंगनी।
आप नए मित्र कैसे बनाते हैं?
उत्तर :
मैं अपनी खेलने और चॉकलेट जैसी खाने की चीजें बाँटकर नए मित्र बनाता/ बनाती हूँ।
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए-
कहानी में आए रंगों के नाम लिखिए।
उत्तर :
लाल, पीला, नीला, नारंगी, हरा और बैंगनी।
वाक्य पूरा करें-तीनों रंग पक्के दोस्त थे, फिर भी उन्होंने नए दोस्त बनाए, क्योंकि
उत्तर :
उन्हें और दोस्त चाहिए थे।
विद्यालय में नारंगी, हरी और बैंगनी रंग की वस्तुओं को खोजिए। उनके नाम भी लिखिए-
उत्तर :


शब्दों का खेल :
रगों के नाम लिखिए-


चित्रकारी और लेखन :
अपनी पसंद के रंग के बारे में सोचिए। वह रंग आपको किन वस्तुओं की याद दिलाता है? उनके चित्र बनाइए। कुछ वाक्य भी लिखिए-


Sarangi Class 2 Hindi Chapter 8 तीन दोस्त Summary
Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 8 तीन दोस्त कहानी का सार
यह कहानी तीन दोस्तों के बारे में है-लाल, पीला और नीला, लाल हर स्वादिष्ट चीज़ में रहता था जैसे सेब, चेरी और टमाटर में। पीले ने चमकदार सूरज बनाया था जो रोशनी देता है और आसमान, समुंदर और पेड़ों से टपकती बारिश भी नीली ही थी। तीनों पक्के दोस्त थे। उन्हें लगा कि उन्हें और नए दोस्त चाहिए। यह सोचकर वे नए दोस्तों की तलाश में निकल पड़े। जब लाल और पीला एक साथ चले तो उन्हें ‘नारंगी’ दोस्त मिला। पीले और नीले ने हाथ मिलाया तो उन्हें ‘हरा’ दोस्त मिला। लाल और नीले के पास आते ही ‘बैंगनी’ नाम का नया दोस्त मिला। इस तरह उन तीनों ने अपने नए दोस्तों के साथ मिलकर इस दुनिया को रंगीन और दोस्ताना बना दिया।

शब्दार्थ :
- लज़ीज़ – जिसका स्वाद अच्छा हो।
- वस्तु – चीज़। आसमान – आकाश।
- समुंदर – सागर, समुद्र।
- टपकती – गिरती। तलाश – खोज।
- दोस्ताना – दोस्तों जैसा।
- रंगीन – रंगों से भरी।
CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers
Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in