BoardExams.in
Class 3evs hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 3 evs hindi Chapter 1: मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra)

21 Solved Questions & Exercises9 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 3 Environmental Studies (हमारा अद्भुत संसार) Solutions
Chapter 1: मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra)

These Our Wondrous World Class 3 Solutions and Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi मेरा परिवार और मित्र are aligned with classroom teachings.

Our Wondrous World Class 3 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi Medium

Class 3 EVS Chapter 1 मेरा परिवार और मित्र Question Answer in Hindi

पृष्ठ 3

क्या आपको छुपन-छुपाई खेलना आता है?
उत्तर :

  • खेलने के लिए दोस्तों को इकट्ठा किया जाता है।
  • एक व्यक्ति (खोजने वाला) गिनता है जबकि अन्य सभी छिपते हैं।
  • छिपने वाले छिपने के स्थान तलाश करते हैं। खोजने वाला छिपे हुए खिलाड़ियों की तलाश करता है।
  • खोजने की प्रक्रिया के दौरान यदि कोई छुपने वाला, खोजकतां (खोजने वाले) को ‘धण्पा’ कहता है, तो खोजकर्ता फिर से खोज जारी रखना शुरू कर देता है।
  • पहले तलाश किया गया छिपने वाला नया खोजकर्ता बन जाता है।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ 6)

प्रश्न 1


बेला के परिवार में कौन-कौन है?
उत्तर :

  • दो भाई, बड़ा बंकू भैया और छोटा बिशु भैया।
  • उसकी माँ और पिता
  • उसकी दादा-दादी जी
  • उनका पालतू शीरू
प्रश्न 2


आप और आपका परिवार बरसात के समय क्या करता है?
उत्तर :
दादा-दादी-

  • मेरे दादा-दादी अक्सर अपने जीवन की कहानियाँ साझा करते हैं।
  • कभी-कभी वे प्रार्थनाओं में भाग लेते हैं।

माँ-

  • पकौड़े, भुजिया और गर्म चाय जैसे स्वादिष्ट मानसून व्यंजन बनाती है।
  • कभी-कभी वह टीवी सीरियल देखती है।

पिता-

  • टीवी मे समाचार चैनल देखते हैं तथा छत की देखभाल भी करते हैं।
  • कभी-कभी वे परिवार के साथ बोर्ड गेम में भाग लेते हैं।
  • उन्हे कार्ड गेम या पहेलियाँ खेलना भी पसंद है।

बड़ा भाई-

  • वह संगीत सुनता है।
  • खेल चैनल और फिल्में देखता है।
  • अपने दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करता है।

मैं/स्वयं-

  • मुझे रेन बूटस, रंगीन छाते और पेपर बोट रेस पसंद है।
  • बारिश में मुझे पत्तियों, फूलों और कीड़ों को देखना अच्छा लगता है।

बड़ी बहन-

  • वह कुकीज़, केक और पकौड़े बनाने में मेरी माँ की मदद करती है।
प्रश्न 3


क्या आपको बरसात का कोई गीत याद है? कक्षा में अपने मित्रों के साथ गाइए।
उत्तर :
1. बरसो रे मेघा, मेघा, बरसो रे।
बरसो रे मेघा, मेघा, बरसो रे।।
नयन बरसे रिमझिम रिमझिम।
मन भये रिमझिम रिमझिम।।

2. घनन घनन घिर आये,
बदरा सांवरिया।
घनन घनन घिर आये,
बदरा सांवरिया।

3. मछली जल की रानी है,
जीवन उसका पानी है।
हाथ लगाओ डर जाएगी,
बाहर निकालो मर जाएगी।

4. पानी बरसा छम छम छम,
बादल ने किया सावन।
मिट्टी की खुशबू आई,
नन्ही नन्ही बूँदें गिरीं,
पानी बरसा छम छम छम।

लिखिए (पृष्ठ 6)

नीचे दी गई तालिका में अपने परिवार के सदस्यों के नाम लिखिए-

उत्तर :

(इस तालिका को अपने परिवार के सदस्यों के नाम से पूरा करें।)

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 1

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 2

पृष्ठ 7

क्या आप जानते हैं कि जब आपके दादा-दादी छोटे थे, तब वे कौन-से खेल खेलते थे?
उत्तर :
लागोरी / पिट्ठू, कंचा / मार्बल्स/गोटी, गिल्ली डंडा, खो-खो और छुपन-छुपाई।

पृष्ठ 8

आप बेला के परिवार को क्या कहेंगे? बड़ा या छोटा परिवार?
उत्तर :
उनके परिवार में सात सदस्य और एक पालतू कुत्ता शीरू है। अतः बेला का परिवार एक बड़ा परिवार है।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ 8)

प्रश्न 1


आप अपने परिवार के बड़ों तथा अन्य सदस्यों के साथ कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
उत्तर :
पोकर, कार्ड गेम, कौन बनेगा करोड़पति, मिनी (लघु) पहेली, लूडो, साँप और सीढ़ी, गोटी, छुपन-छुपाई आदि।

प्रश्न 2


आपके घर में या आस-पड़ोस में कौन-कौन से जानवर आते हैं?
उत्तर :
सड़क के कुत्ते, चूहे, पक्षी, गाय, छिपकलियाँ, तोते, बिल्लियाँ और बकरियाँ।

प्रश्न 3


क्या आपने अपने घर आने वाले जानवरों को कभी खाना खिलाया है? अपना अनुभव बताइए।
उत्तर :

  • हाँ, मैं प्रतिदिन गाय को भोजन (रोटी) देता हूँ।
  • मैं सड़क के कुत्तों को खाना खिलाता हूँ।
प्रश्न 4


आपको क्या लगता है कि हमें जानवरों को तंग क्यों नहीं करना चाहिए या चोट क्यों नही पहुँचानी चाहिए?
उत्तर :
इंसानों की तरह जानवर भी दर्य, डर और खुशी महसूस करते हैं। उनकी भी भावनाएँ हैं, इसलिए हमें उन्हें ठेस नहीं पहुँचानी चाहिए। हमें उनके साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए।

गतिविधि 1 (पृष्ठ 9)

आप अपने परिवार में क्या-क्या गतिविधियाँ होते हुए देखते हैं, उन पर सही (✓) का निशान लगाइए और रंग भरिए।

उत्तर :

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 3

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 4

चित्र बनाइए (पृष्ठ 11)

आपके परिवार के सदस्य एक-दूसरे की सहायता कैसे करते हैं? कुछ चित्रों द्वारा बनाकर दिखाइए।

उत्तर :

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 5

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 6

पृष्ठ 12

प्रश्न 1


आपने अपने परिवार में किससे क्या सीखा?
उत्तर :

  • मेरे माता-पिता मुझे सिखाते हैं कि हम जितना हो सके दूसरों की मदद करें।
  • हमें दूसरों की परवाह करनी चाहिए और सबका सम्मान करना चाहिए।
  • हमें अपनी खुशियाँ दूसरों के साथ बाँटनी चाहिए।
  • हमें दूसरों के साथ सहयोग करना चाहिए।
प्रश्न 2


क्या आपके परिवार में किसी ने आपसे भी कुछ सीखा है?
उत्तर :
हाँ, मुझे साथ मिलकर काम करना पसंद है। मैं समय का पाबंद रहने की कोशिश करता हूँ। मैं हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करता हूँ।

गतिविधि 2 (पृष्ठ 12)

पेड़-पौधों से गिरी कुछ पत्तियों को इकट्ठा कीजिए और उनसे एक रंगोली बनाइए।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ 12)

प्रश्न 1


आप अपने परिवार की किस तरह से सहायता करते हैं?
उत्तर :

  • मैं भोजन के लिए मेज़ को साफ करने में सहायता करता हूँ।
  • मैं अपने कमरे को साफ-सुथरा रखता हूँ और इधर-उधर बिखरे खिलौने, किताबें और कपड़े ठीक जगह पर रख देता हूँ।
  • मैं पौधों को पानी देने में सहायता करता हूँ।
प्रश्न 2


परिवार में कुछ ऐसे सदस्य, जैसे-दादा-दादी, नाना-नानी, छोटे बच्चे या कोई बीमार व्यक्ति भी हो सकते हैं। आप उनकी सहायता किस तरह से करते हैं?
उत्तर :
मैं दादा-दादी या बीमार परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताता हूँ।

  • मैं भोजन के दौरान मेज को सजाने या बाद में साफ करने में सहायता करता हूँ।
  • मैं किताबें पढ़ता हूँ और अपने दादा-दादी को कहानियाँ सुनाता हूँ।

लिखिए (पृष्ठ 12-13)

प्रश्न 1


आपके परिवार में उम्र में सबसे बड़ा व्यक्ति कौन है?
उत्तर :
मेरे दादा।

प्रश्न 2


आपके परिवार में उम्र में सबसे छोटा व्यक्ति कौन है?
उत्तर :
मेरी बहन।

प्रश्न 3


आपके परिवार में सबसे लंबा व्यक्ति कौन है?
उत्तर :
मेरे पिता।

प्रश्न 4


क्या आपके परिवार में कुछ सदस्य ऐसे भी हैं जो आपके साथ नहीं रहते? वे कौन हैं और कहाँ रहते हैं? आप उनसे कब-कब मिलते हैं?
उत्तर :
हाँ, मेरा बड़ा भाई हमारे साथ नहीं रहता।

  • वह अपनी पढ़ाई के लिए हमसे दूर रह रहा है।
  • वह हॉस्टल में रहता है।
  • वह शनिवार और रविवार को हमसे मिलने आता है।
प्रश्न 5


अपने मित्रों के नाम लिखिए जो घर या पड़ोस में आपके साथ खेलते हैं?
उत्तर :

  • रिम्पी, मावी और रिशु अक्सर गेम खेलने के लिए मेरे घर आते हैं।
  • मेरे पड़ोस में मेरे दोस्त मानव, रीना, छवि, अंशिका और नैन्सी मेरे साथ खेलते हैं।

गतिविधि 3 (पृष्ठ 13)

नीचे दिए गए चित्र को देखिए और बेला का उसके परिवार के सभी सदस्यों के साथ संबंध लिखिए।

उत्तर :

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 7

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 8

गतिविधि 4 (पृष्ठ 14)

अपने परिवार के सद्गस्यों का एक चित्र बनाइए। उनके साथ अपना संबंध लिखिए।
आप गतिविधि 3 में दिए गए चित्र की सहायता ले सकते हैं।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

लिखिए (पृष्ठ 15)

उन रिश्तेदारों के नाम लिखिए जो आपके घर आते हैं। उनका आपके साथ क्या संबंध है?

उत्तर :

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 9

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 10

पता लगाइए (पृष्ठ 15)

आपके परिवार में कौन क्या-क्या काम करता है? पता लगाइए और नीचे दी गई तालिका में भरिए।

उत्तर :

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 11

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 12

आइए, मंथन करें! (पृष्ठ 17-18)

(क) लिखिए

प्रश्न 1


परिवार के सदस्य एक-दूसरे के लिए अपना स्नेह किस तरह से दिखाते हैं?
उत्तर :
परिवार के सदस्य निम्नलिखित तरीकों से एक-दूसरे के प्रति अपना स्नेह दिखा सकते हैं :

  • एक-दूसरे के लिए अच्छे शब्द कहना।
  • एक साथ समय बिताना।
  • आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्रदान करना।
प्रश्न 2


आप अपने मित्रों के साथ कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
उत्तर :

  • कहानी सुनाने का खेल
  • लूडो
  • कार्ड गेम, मिनी-पह्हेली
  • साँप और सीढ़ी
  • गोटी और
  • छुपन-छुपाई आदि।

(ख) चित्र बनाइए

अपने परिवार के साथ बिताए खुशियों के कुछ पलों का चित्र बनाइए।
उत्तर :

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 13

(ग) चर्चा कीजिए

प्रश्न 1


आप अपने परिवार में बड़ों से क्या-क्या सीखते हैं?
उत्तर :
मैं अपने बड़ों से बहुत-सी चीजं सीखता हूँ-

  • विभिन्न स्थितियों में कैसे अभिवादन करना,
  • अपनी चीज़ें साझा करना और व्यवहार करना।
  • ‘कुपया’ और ‘धन्यवाद’ कहना।
  • अपनी बारी का इंतज्ञार करना।
  • ईमानदारी, सम्मान और दयालुता।
  • जूते के फीते बाँधना, कमीज़ के बटन लगाना।
प्रश्न 2


हम अपने परिवार में एक-दूसरे के लिए अपना स्नेह कैसे दिखाते हैं?
उत्तर :
हम अपने परिवार के लोगों के प्रति अपना स्नेह निम्नलिखित तरीकों से दिखा सकते हैं-

  • ‘धन्यवाद’ कहना या ‘आप सबसे अच्छे माँ/पिता/भाई/ बहन हैं’ जैसी तारीफें साझा करना।
  • मेज ठीक करने में सहायता करना।
  • दादा-दादी के लिए एक कप चाय बनाना।
  • जब हम कोई गलती करते हैं तो क्षमा माँगना और
  • जब दूसरे लोग अपनी गलती स्वीकार कर लें तो उन्हें माफ कर देना।
प्रश्न 3


हम ऐसे बहुत-से लोगों का ध्यान रखते हैं जो हमारे परिवार में नहीं हैं। वे कौन हैं? हम उनका ध्यान कैसे रखते हैं?
उत्तर :
जो व्यक्ति हमारे परिवार में नहीं हैं वे हमारे मित्र या हमारे पड़ोसी हो सकते हैं।

  • हमें दयालु बनकंर देखभाल दिखानी चाहिए।
  • जरूरत पड़ने पर उनकी सहायता करना।
  • उन्हें सुनना और समर्थन देना।

(घ) गतिविधि
वर्ग पहेली
नीचे दी गई वर्ग पहेली में खेलों से जुड़े किन्हीं पाँच नामों को ढूँढ़िए और उन पर गोला लगाइए। एक उदाहरण दिया गया है।

उत्तर :

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 14

मेरा परिवार और मित्र (Mera_Parivaar_aur_Mitra) Diagram 15

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in