BoardExams.in
Class 3evs hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 3 evs hindi Chapter 12: क्या और कैसे करें इसका (Kya_aur_Kaise_Karein_Iska)

24 Solved Questions & Exercises10 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 3 Environmental Studies (हमारा अद्भुत संसार) Solutions
Chapter 12: क्या और कैसे करें इसका (Kya_aur_Kaise_Karein_Iska)

These Our Wondrous World Class 3 Solutions and Class 3 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi क्या और कैसे करें इसका are aligned with classroom teachings.

Our Wondrous World Class 3 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi Medium

Class 3 EVS Chapter 12 क्या और कैसे करें इसका Question Answer in Hindi

चर्चा कीजिए (पृष्ठ 150)

प्रश्न 1


चित्र में बच्चे और शिक्षक क्या कर रहे हैं?
उत्तर :
बच्चे और शिक्षक अपने आसपास की सफाई कर रहे हैं।

प्रश्न 2


वे पार्क की सफाई क्यों कर रहे हैं?
उत्तर :
वे राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस (स्वच्छ भारत अभियान) में भाग ले रहे हैं।

प्रश्न 3


क्या आपने अपने घर या विद्यालय के आस-पास कभी कचरे के ढेर लगे हुए देखे हैं?
उत्तर :
हाँ।

प्रश्न 4


क्या आपने कभी सोचा है कि यह कचरा कहाँ से आ जाता है?
उत्तर :
जी हाँ, यह हमारे दैनिक कार्यों में लापरवाही के कारण बना है।

गतिविधि 1 (पृष्ठ 150)

पूरे दिन में आप और आपके बड़ों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को याद कीजिए।

प्रश्न 1


इन कार्यों से कचरा कैसे इकट्ठा हो जाता है?
उत्तर :
जब हम प्लास्टिक बैग, रैपर या पुराने खिलौने जैसी चीज़ों का उपयोग करते हैं, तो वे बेकार हो जाते हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

प्रश्न 2


अंत में इस कचरे का हम क्या करते हैं?
उत्तर :
हम कूड़ा कूड़ेदान में डालते हैं।

पृष्ठ 151

प्रश्न 1


आप इस बारे में क्या सोचते हैं?
उत्तर :
मुझे बहुत बुरा लगता है क्योंकि इससे बहुत बुरी गंध आती है और अच्छा भी नहीं लगता है।

प्रश्न 2


क्या आपको लगता है कि आप इस बारे में कुछ कर सकते हैं?
उत्तर :
हाँ, हमें कूड़ा इधर-उधर फेंकने की अपनी आदत बदलनी होगी। हमें अपना कचरा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ 152)

प्रश्न 1


आपके विद्यालय का परिवेश कितना स्वच्छ है?
उत्तर :
हमारे विद्यालय का परिवेश बहुत साफ-सुथरा है।

प्रश्न 2


क्या आपको अपनी कक्षाओं में या उनके बाहर या विद्यालय के मैदान में कचरा पड़ा हुआ मिलता है?
उत्तर :
नहीं।

चित्र बनाइए (पृष्ठ 153)

प्रश्न 1


किसी इलाके का चित्र बनाएँ या चिपकाएँ। अपने परिवेश का चित्र बनाइए या फोटो खींचकर चिपकाइए।
नोट-अपनी पुस्तक में दिए गए स्थान पर चित्र बनाएँ या चिपकाएँ।

प्रश्न 2


उन स्थानों को पहचानिए और उन पर लाल रंग का गोला लगाइए जहाँ कचरा, गंदा पानी या धुआँ है।
उत्तर :

क्या और कैसे करें इसका (Kya_aur_Kaise_Karein_Iska) Diagram 1

प्रश्न 3


यह पता लगाने की कोशिश कीजिए कि यह कचरा वहाँ कैसे आ जाता है।
उत्तर :
कचरा घरेलू, कारखानों या वाहनों से हो सकता है।

पृष्ठ 153

बहुत-से लोग कचरा कम करने के लिए रैपर में पैक किया हुआ खाना और प्लास्टिक की बोतलों में पेय लेना पसंद नहीं करते हैं। वे प्लास्टिक की थैलियों की जगह कपड़े के थैले का उपयोग करते हैं। क्या आपने कभी ऐसा करने की कोशिश की है?
उत्तर :
हाँ, मैं कपड़े के थैले या फिर से प्रयोग होने वाले प्लास्टिक बैग का उपयोग करता हूँ।

गतिविधि 3 (पृष्ठ 154)

आप कचरा कम करने में कैसे सहायता कर सकते हैं?
उत्तर :
कचरे को कम करने के लिए, हम वस्तुओं को पुनर्चक्रित (रिसाइकिल) और पुनः उपयोग कर सकते हैं।

गतिविधि 4 (पृष्ठ 155)

कचरा कम करने के लिए आप चीजों का पुन: उपयोग कैसे कर सकते हैं?
उत्तर :
चीजों का दोबारा उपयोग करने और बर्बादी कम करने के लिए हम दूसरे बच्चों को पुराने खिलौने और किताबें दे सकते हैं।

  • हम कागज के दोनों किनारों का उपयोग कर सकते हैं, और टूटी हुई वस्तुओं की मरम्मत कर सकते हैं।
  • पीने के पानी के लिए हम प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर स्टील की बोतलों का उपयोग कर सकते हैं।

पृष्ठ 156

अब हम कुछ ऐसे गाँवों या शहरों की बात करेंगे जहाँ पहले सभी जगह कचरा दिखाई वेता था, लेकिन अब वे संभवतः देश के सबसे साफ-सुथरे स्थान हैं। इन स्थानों के लोगों ने अपने परिवेश को कैसे बदला?
उत्तर :
अब उनके पास साफ-सुधरी सड़कें और ताजे पानी के लिए नल या हैंडपंप भी हैं।

  • उनके पास गंदा पानी निकालने के लिए सीवेज सिस्टम है।
  • उनके पास कचरे के निपटान की अच्छी व्यवस्था है।

पता लगाइए (पृष्ठ 157)

अपने माता-पिता और शिक्षक से ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के बारे में और जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर :
स्वच्छ भारत अभियान भारत में हमारे देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का एक बड़ा अभियान है। यह अभियान सभी को हमारी सड़कों, गाँवों और कस्बों को साफ-सुधरा रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।

पृष्ठ 158

दो रंग के (हरे और नीले) कूड़ेदान क्यों उपयोग होते हैं?
उत्तर :

  • नीला कूड़ेदान उन चीज़ों के लिए है जिन्हें हम रीसायकल कर सकते हैं, जैसे-कागज और प्लास्टिक।
  • हरा कूड़ेदान रसोई के कचरे के लिए है, जैसे-बचा हुआ भोजन और फलों और सब्जियों के छिलके।

गतिविधि 6 (पृष्ठ 159)

पाठ्यपुस्तक में दो कूड़ेदानों के चित्र बनाए गए हैं। इन दोनों में डाली जाने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए।
प्लास्टिक की बोतलें, पत्तियाँ, प्याज के छिलके, बिजली के बल्ब, सड़े हुए फल, कागज, अंडे के छिलके, दूध के प्लास्टिक के पैकेट, कपड़े।
उत्तर :

  • नीले कूड़ेदान में, हम प्लास्टिक की बोतलें, बिजली के बल्ब और प्रयुक्त प्लास्टिक की दूध की थैलियाँ जैसी अपशिष्ट सामग्री का निपटान करेंगे।
  • हरे कूड़ेदान में हम, पत्तियाँ, प्याज के छिलके, अंडे के छिलके और कपड़े जैसे अपशिष्ट पदार्थों का निपटान करेंगे।

लिखिए (पृष्ठ 160)

प्रश्न 1


आप अपने घर और कक्षा को साफ रखने के लिए क्या कर सकते हैं? सूची बनाइए।
उत्तर :

  • मैं अपने कमरे को साफ-सुथरा रख सकता हूँ।
  • खेलने कें बाद, मैं खिलौनों को वहीं रख देता हूँ जहाँ, वे थे।
  • मैं रैपर और कागज के लिए कूड़ेदान का उपयोग करता हूँ।
  • मैं फर्श साफ करने और मेज पोंछने में मद करता हूँ।
प्रश्न 2


क्या आपने अपने विद्यालय या आस-पास में सफाई के लिए उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों को वेखा है? इन उपकरणों की सूची तैयार कीजिए।
उत्तर :
पोछा, झाड़ू, डस्ट-पैन, डस्टर, टॉयलेट ब्रश, कूड़ेदान और बैग।

प्रश्न 3


क्या आपने अपने घर में सफाई के लिए उपयोग होने वाले उपकरण देखे हैं? उनकी सूची बनाइए।
उत्तर :
हाँ, पोछा, झाड़, डस्ट-पैन, डस्टर, टॉयलेट ब्रश, कूड़ेदान और बैग।

चित्र बनाइए (पृष्ठ 160)

प्रश्न 1


नीचे दिए गए स्थान में सफाई के लिए प्रयोग होने वाले उपकरणों के चित्र बनाइए।

उत्तर :

क्या और कैसे करें इसका (Kya_aur_Kaise_Karein_Iska) Diagram 2

क्या और कैसे करें इसका (Kya_aur_Kaise_Karein_Iska) Diagram 3

आइए, मंथन, करें! (पृष्ठ 161-162)

(क) चर्चा कीजिए

प्रश्न 1


कचरा कैसे इकट्ठा होता है?
उत्तर :
जब हम प्लास्टिक, कागज या भोजन जैसी चीजों का उपयोग करते हैं तो कचरा उत्पन्न होता है। ऐसा बेकार चीजों को बनाने, इस्तेमाल करने और फेंकने के दौरान होता है।

प्रश्न 2


हमें कचरे का प्रबंधन कैसे करना चाहिए?
उत्तर :
हम कचरे का प्रबंधन इस प्रकार कर सकते हैं-

  • पुरानी चीजों को इस्तेमाल करने के नए तरीके ढूँढ़ना।
  • अपशिष्ट को फिर से किसी उपयोगी वस्तु में बदलना।

(ख) लिखिए

प्रश्न 1


प्लास्टिक की थैलियों और बोतलों का उपयोग रोकने के लिए अपने घर और विद्यालय को ध्यान से देखिए। प्लास्टिक से बनी सभी वस्तुओं की सूची बनाइए और लिखिए कि उन्हें अन्य सुरक्षित सामग्रियों से बनी वस्तुओं से कैसे बदला जा सकता है।
उत्तर :

  • प्लास्टिक की पानी की बोतलों के बजाय, हम पुन: प्रयोग में आने वाली स्टेनलेस स्टील या काँच की बोतलों का उपयोग कर सकते हैं।
  • प्लास्टिक बैग का उपयोग करने के बजाय, हम कपास, ऊन या जूट जैसी सामग्रियों से बने प्राकृतिक कपड़े के बैग का उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न 2


हरे व नीले कूड़ेदानों में फेंकी जाने वाली तीन-तीन वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर :

  • नीले कूंड़ेदान में हम टूटे हुए प्लास्टिक के सामान, गत्ते के सामान और इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक की दूध की थैलियाँ जैसी चीजें डालेंगे।
  • हरे कूड़ेदान में हम अपशिष्ट पदार्थ जैसे पत्ते, फलों और सब्जियों के छिलके, पेंसिल के छिलके आदि डालेंगे।

(ग) अपनी कॉपी में चित्र बनाइए

किसी ऐसे गाँव या शहर का पोस्टर बनाइए जो अपने कचरे का प्रबंधन बहुत अच्छी तरह से कर रहा है। इसे एक अच्छा-सा शीर्षक भी दीजिए।
उत्तर :

क्या और कैसे करें इसका (Kya_aur_Kaise_Karein_Iska) Diagram 4

(घ) जोड़ी बनाकर अभिनय कीजिए

प्रश्न 1


आप एक स्वच्छ शहर की भूमिका और आपका मित्र एक वूषित शहर की भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान इस पर बातचीत कीजिए कि आप दोनों अपने बारे में क्या सोचते हैं?
उत्तर :

  • स्वच्छ शहर : आप जानते हैं, मुझे पूरी तरह साफ-सुथरा रहना बहुत अच्छा लगता है। मेरी सड़कें साफ हैं, कूड़ेदान करीने से लगे हैं।
  • दूषित शहर : क्या आपने कभी हफ्तों से पड़े कुरकुरे पत्ते पर चलने का आनंद लिया है? मेरे यहाँ आप रात के अँधेरे में गंदगी और पोखरों पर चलने का आनंद ले सकते हैं।
  • स्वच्छ शहर : क्या आप नहीं जानते कि मेरे यहाँ हर कोई खुश और स्वस्थ है। लोगों को साफ पानी मिलता है और बगीचों में फूल खिलते हैं।
  • दूषित शहर : आप सही कह रहे हैं, मेरे पास बहुत से बीमार और अस्वस्थ लोग हैं जो इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाते है।
  • स्वच्छ शहर : मैं आपको एक अच्छा सुझाव देता हूँ। कोई भी भोजन लेने से पहले हमेशा अपने हाथ धोएँ। साफ-सफाई रखने की आदत बनाएँ और आप भी खुश और स्वस्थ रहेंगे।
  • दूषित शहर : ठीक है, धन्यवाद। जैसा आपने कहा, मैं वैसा ही करूँगा।

(ङ) सोचिए, विचार कीजिए और साझा कीजिए

प्रश्न 1


सोचिए कि आपके घर में जन्मदिन की एक पाटीं है। ऐसे क्या तरीके हो सकते हैं जिससे आपकी पार्टी कचरा-रहित हो। इसके लिए, पहले आप यह सोचिए कि जन्मदिन पार्टी में किस तरह का कचरा उत्पन्न हो सकता है और आप इसे कैसे रोक या कम कर सकते हैं।
उत्तर :

  • पेपर नैपकिन की जगह हमें धोने योग्य कपड़े के नैपकिन का उपयोग करना चाहिए।
  • उपयोग के बाद फेंक दिए जाने वाले प्लास्टिक के बर्तनों के स्थान पर हमें पुनः प्रयोग में आने वाले बर्तनों का उपयोग करना चाहिए।
  • हमें अपने दोस्तों से कहना चाहिए कि वे अपनी उपहार वस्तुओं को चमकदार प्लास्टिक आवरण में न लपेटें।
  • वापसी उपहार (रिटर्न गिफ्ट) देने के लिए, प्लास्टिक बैग के बजाय, हम पुनः प्रयोग में आने वाले कपड़े के थैले या कागज की थैलियों का प्रयोग कर सकते हैं और उन्हें स्टीकर, क्रेयोंन या छोटे पौधों से भर सकते हैं।
प्रश्न 2


क्या आपने प्रकृति में भी कचरा देखा है? आपको क्या लगता है कि जंगल में जानवरों के अपशिष्ट, सूखी पत्तियों आदि का क्या होता है?
उत्तर :

  • नहीं, हम प्रकृति में कचरा नहीं देखते हैं।
  • समय के साथ, बारिश और मिट्टी में मौजूद बहुत छोटे जीवों द्वारा, ये अपशिष्ट उपयोगी पोषक तत्वों में बदल जाते हैं।
  • ये पोषक तत्व मिट्टी को स्वस्थ बनाते हैं और पौधों को उनकी वृद्धि के लिए मिलते हैं।
In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in