BoardExams.in
Class 3evs hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 3 evs hindi Chapter 5: पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi)

24 Solved Questions & Exercises8 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 3 Environmental Studies (हमारा अद्भुत संसार) Solutions
Chapter 5: पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi)

These Our Wondrous World Class 3 Solutions and Class 3 EVS Chapter 5 Question Answer in Hindi पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ are aligned with classroom teachings.

Our Wondrous World Class 3 EVS Chapter 5 Question Answer in Hindi Medium

Class 3 EVS Chapter 5 पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ Question Answer in Hindi

पृष्ठ 63

पाठ्यपुस्तक में कुछ चित्र दिए गए हैं जिनमें आप देखेंगे कि पशु-पक्षी और पेड़-पौधे साथ दिख रहे हैं।

प्रश्न 1


आप इन चित्रों में किन-किन पशु-पक्षियों को पहचान पा रहे हैं?
उत्तर :
तितली और गिलहरी।

प्रश्न 2


आपने इनमें से किन्हें पहले देखा है? इनमें से कौन से धरती के नीचे रहते हैं?
उत्तर :
चींटियाँ।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ 64)

यदि आपने पृष्ठ 63 पर दिए गए पशु-पक्षी पहले भी देखे हैं तो बताइए कि उन्हें कहाँ और कैसे देखा है? अपनी अंगुलियों, हाथों और बाजुओं का उपयोग करके बताइए कि ये पशु-पक्षी कितने बड़े या छोटे हैं।
उत्तर :

  • मैंने चींटियों को जमीन पर चलते देखा है। वे बहुत छोटी हैं।
  • मैंने तालाब और बरसात के पानी में मेंढक और पेड़ पर गिलहरी को देखा है। वे छोटे जीव हैं।

पता लगाइए (पृष्ठ 64)

ये सभी पशु-पक्षी पेड़-पौधों के आस-पास ही क्यों रहना चाहते हैं?
उत्तर :
पशु-पक्षी पेड़-पौधों के आस-पास इसलिए रहते हैं क्योंकि वे भोजन और आवास के लिए उन पर निर्भर करते हैं।

मिट्टी में जीवन (पृष्ठ 64)

किसी भी पेड़-पौधे के आस-पास की मिट्टी पर खड़े हों। यदि संभव हो, तो जूते या चप्पल उतारकर खड़े हो सकते हैं।
अपने हाथों से अपने मित्र पेड़ के पास की थोड़ी-सी मिट्टी उठाइए और बताइए।
आपके पैरों के नीचे मिट्टी का रंग कैसा है?
उत्तर :
हल्का भूरा।

गतिविधि 1 (पृष्ठ 64)

अपने हाथों से अपने मित्र पेड़ के पास की थोड़ी-सी मिट्टी उठाइए और बताइए-

प्रश्न 1


मिट्टी रंग में कैसी दिखती है और कैसी महसूस होती है?
उत्तर :
यह हल्के भूरे रंग की है और दानेदार है।

प्रश्न 2


क्या यह सूखी, गीली, खुरदरी, चिकनी, कठोर या दानेदार है?
उत्तर :
हाँ, यह सूखी, खुरदरी और दानेदार है।

प्रश्न 3


क्या आपने मिट्टी में पत्तियों या कीड़ों को देखा?
उत्तर :
हाँ, इस मिट्टी में छोटी-छोटी सूखी पत्तियाँ और चींटियाँ थीं।

प्रश्न 4


अब मिट्टी को सूँघिए (कुछ दूर से) और इसकी गंध को याद रखिए।

उत्तर :
मुझे इसकी गंध अच्छी नहीं लगी।

पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi) Diagram 1

पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi) Diagram 2

पृष्ठ 65

अब ध्यानपूर्वक मिट्टी का परीक्षण कीजिए। किन छोटी-छोटी बातों पर आपका ध्यान गया?
उत्तर :
पुरानी पत्तियाँ, जड़ें, तने तथा जीवित और मृत कीट।

चर्चा कीजिए (पृष्ठ 66)

“वर्षा के दिनों में आपको अपने आस-पास के परिवेश में पहले से कहीं अधिक पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और कीट आदि दिखाई दे सकते हैं।

प्रश्न 1


ये नए पौधे, पशु-पक्षी, कीट आदि आखिर कहाँ से आए?
उत्तर :
पौधों के बीज और जीव मिट्टी में छिपे हो सकते हैं।

प्रश्न 2


यह वर्षा से पहले कहाँ छिपे थे?
उत्तर :
ये मिट्टी में छिपे हो सकते हैं।

प्रश्न 3


आप उन्हें पहले क्यों नहीं देखा पाए?
उत्तर :
वे बहुत छोटे थे।

गतिविधि 2 (पृष्ठ 66)

पेड़ मित्र के पास खड़े होकर अपने आस-पास देखिए।

प्रश्न 1


आप तरह-तरह के कितने जीवों को देखा पाए?
उत्तर :
मुझे पेड़ पर बहुत सारे पक्षी और गिलहरी दिखाई दी। चींटियाँ ज़मीन पर दौड़ रही थीं। फूलों पर तितलियाँ, पौधों की शाखाओं और मिट्टी में ब्लोटे-छोटे कीट भी दिखाई दिए।

प्रश्न 2


इनके बारे में बताइए और नीचे दी गई तालिका को भरिए। आवश्यकता पड़ने पर आप दिए गए चित्रों का उपयोग कर सकते हैं।

उत्तर :

पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi) Diagram 3

पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi) Diagram 4

पृष्ठ 68

आपने इनमें से कितने जीव-जंतु देखे हैं? इन्हें देखने की कोशिश कीजिए।
उत्तर :
ऊँट, गिलहरी, कौआ, तितली, बंदर और उल्लू आदि।

गतिविधि 3 (पृष्ठ 68-69)

पक्षियों की बोली
अपनी आँखें बंद करके पक्षियों की बोली सुनने की कोशिश कीजिए।

प्रश्न 1


क्या आपको किसी पक्षी की बोली सुनाई दी?
उत्तर :
हाँ।

प्रश्न 2


क्या आप वेख सकते हैं कि कौन-से पक्षी ये बोलियाँ निकाल रहे हैं?
उत्तर :
छोटे पक्षी (सनबर्ड या शकरखोरा) हो सकते हैं।

प्रश्न 3


चित्र में दिखाए अनुसार पक्षियों की आवाज की दिशा में अपना मुख करके ध्यान से उनकी बोली सुनने की कोशिश कीजिए। क्या अब आप इन बोलियों को और अधिक स्पष्टता से सुन सकते हो?
उत्तर :
हाँ।

प्रश्न 4


पक्षियों की जिन बोलियों को आपने सुना था, उन्हें एक बार फिर याद करने की कोशिश कीजिए।

उत्तर :

पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi) Diagram 5

पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi) Diagram 6

प्रश्न 5


यदि आपको किसी भी पक्षी की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है, तो आपके अनुसार इसका क्या कारण हो सकता है?
उत्तर :
यदि किसी भी पक्षी की आवाज नहीं सुनाई पड़ रही है तो, या तो वे आराम कर रहे होंगे या वे वहाँ मौजूद नहीं होंगे।

प्रश्न 6


अपको पक्षियों की सबसे अधिक आवाज कब सुनाई बेती है?
उत्तर :

  • सुबह-सुबह – हाँ
  • दोपहर को – नहीं
  • शाम को – हाँ
  • रात को – नहीं

आइए, मंथन करें! (पृष्ठ 70-71)

(क) चर्चा कीजिए

प्रश्न 1


आपने गतिविधि 1 में मिट्टी के जिन दो तरह के नमूनों को इकट्ठा किया था, उनका रंग और बनावट कैसी थी?
उत्तर :
सूखी मिट्टी का रंग हल्का भूरा था और यह खुरदरी और दानेदार थी।
– गीली मिट्टी का रंग भूरा था और यह चिकनी थी।

प्रश्न 2


आपने उन नमूनों को किस महीने में लिया था?
उत्तर :
मैंने उन्हें जुलाई में लिया था।

प्रश्न 3


क्या उनकी गंध अलग तरह की थी? क्या उनकी गंध के बारे में आप कुछ बता सकते हैं?
उत्तर :
हाँ, उनकी गंध अलग तरह की थी। सूखी मिट्टी की गंध अच्छी नहीं थी लेकिन गीली मिट्टी की गंध सुखद थी।

प्रश्न 4


जिस पौधे का आप अवलोकन कर रहे हैं, उस पर किस महीने में पत्तियाँ आई?
उत्तर :
फरवरी और मार्च के महीनों में।

प्रश्न 5


पौधों के आस-पास आपने कौन-से पशु-पक्षी और कीट देखे?
उत्तर :
गिलहरी, सनबर्ड, तितलियाँ, टिड्डे, मधुमक्खियाँ और छोटे-छोटे कीट।

प्रश्न 6


याद करके बताइए कि पशु-पक्षी और कीट किस तरह से पौधों पर निर्भर हैं? इनमें से आपको कौन-सा सबसे अच्छा लगा?
उत्तर :
पशु-पक्षी और कीट पौधों पर भोजन के लिए, अपने घर बनाने के लिए, अपने अंडे पौधों पर देने के लिए निर्भर हैं। तितलियाँ, वे बहुत सुंदर होती हैं।

प्रश्न 7


मिट्टी किस-किस चीज से मिलकर बनी होती है?
उत्तर :
मिट्टी चट्टानों, पुरानी पत्तियों, जड़ों, तनों और जीवित और मृत जानवरों जैसे कीटों के अवशेषों से बनती है।

(ख) लिखिए

Solution:
:

पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi) Diagram 7

पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi) Diagram 8

(ग) चित्र बनाइए

याद है कि आपने अपने पौधे मित्र के बारे में लिखा था। अब उसका चित्र बनाने की कोशिश कीजिए। अपने चित्र में अलग-अलग रंग के बिंदुओं से उन स्थानों को दर्शाइए जहाँ आपने पशु-पक्षियों और कीटों को देखा था।
उत्तर :

पेड़-पौधे और पशु-पक्षी हैं साथ (Ped_Paudhe_aur_Pashu_Pakshi) Diagram 9

(घ) सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए

एक दिन सुमा ने तगर के एक पौधे पर इल्ली को देखा। उसे यह बड़ा रोचक लगा। उसने करीब 10 मिनट तक उसे ध्यान से देखा। इल्ली लगातार कोमल पत्तियाँ खा रही थी। सुमा की माँ उसके पास आई। उन्होंने सुमा से कहा कि वह इल्ली को प्रतिदिन ध्यान से वेखे। सुमा और भी उत्सुक हुई। किसी बड़े व्यक्ति की सहायता से नीचे दिए गए बदलावों को सही क्रम में लगाइए।
[ ] अब यह एक तितली बन गई है।
[ ] इल्ली ने एक कोकून बना लिया है।
[ ] यह धीरे-धीरे उड़ गई।
[ ] एक दिन उसने खाना बंद कर दिया।
[ ] यह कोकून से बाहर आ गई।
उत्तर :
1. एक दिन उसने खाना बंद कर दिया।
2. इल्ली ने एक कोकून बना लिया है।
3. यह कोकून से बाहर आ गई।
4. यह धीरे-धीरे उड़ गई।
5. अब यह एक तितली बन गई है।

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in