BoardExams.in
Class 3hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 3 hindi Chapter 17: बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand)

17 Solved Questions & Exercises6 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 3 Hindi (Veena) Solutions
Chapter 17: बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand)

Click here to access the best NCERT Solutions Class 3 Hindi Veena Chapter 17 बोलने वाली माँद textbook exercise questions and answers.

बोलने वाली माँद NCERT Class 3rd Hindi Veena Chapter 17 Question Answer

बोलने वाली माँद Class 3 Question Answer

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न-अभ्यास (पृष्ठ 141-146)

बातचीत के लिए

प्रश्न 1


आपको भूख लगती है तो आप क्या क्या खाने की कामना करते हैं?
उत्तर-
छोले चावल, खीर-पूरी, आइसक्रीम, लड्डू, राजमा, आलूपराठा, फल, मिठाई आदि।

प्रश्न 2


क्या आपने किसी पशु के पैर के चिह्न देखे हैं? किस-किस पशु के देखे हैं?
उत्तर-
हाँ, मैंने गाय, कुत्ता, बिल्ली, चूहे के पैर के निशान देखे हैं।

प्रश्न 3


सिंह माँद यानी गुफा में रहता है। माँद में कौन-कौन से जानवर रहते हैं?
उत्तर-
माँद में गीदड़, भालू, लोमड़ी, चीता, बाघ आदि जानवर रहते हैं।

प्रश्न 4


कठिन समय में बुद्धि अधिक काम आती है या शक्ति?
उत्तर-
कठिन समय में हमेशा बुद्धि ही अधिक काम आती है। बुद्धि के प्रयोग से व्यक्ति हर समस्या का समाधान ढूँढ़ सकता है।

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1


दधिपुच्छ ने कैसे जाना कि माँद में खरनखर बैठा है?
उत्तर-
दधिपुच्छ ने खरनखर के पैरों के निशान गुफा के अंदर जाते हुए तो देखे परंतु बाहर आते हुए नहीं। इस कारण उसे शक हुआ कि गुफा के अंदर खरनखर है।

प्रश्न 2


इस कहानी मैं सिंह का नाम खरनखर है और सियार का नाम दधिपुच्छ, आप इनके क्या नाम रखेंगे?
उत्तर-
मैं खरनखर का नाम विजय और दधिपुच्छ का नाम राका रखूँगा।

प्रश्न 3


यदि आप सिंह के स्थान पर होते तो क्या करते?
उत्तर-
यदि मैं सिंह के स्थान पर होता तो मैं सियार की बातों में कभी नहीं आता और वहीं चुपचाप बैठकर सियार के भीतर आने की प्रतीक्षा करता।

प्रश्न 4


जब सियार ने पुकारा, “ऐ मेरी माँद, ऐ मेरी माँद”, तब सिंह ने उत्तर दिया। सिंह ने उत्तर में क्या कहा होगा?
उत्तर-
सिंह ने दहाड़ते हुए सियार को अंदर आने के लिए कहा होगा।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1


कहानी में ‘माँद’ शब्द कितनी बार आया है?

उत्तर-
17 बार।

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 1

प्रश्न 2


कहानी में आए चंद्रबिंदु वाले शब्द छाँटकर लिखिए-

उत्तर-

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 2

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 3

माँद

अँधेरा

पुकारूँगा

गूँज

प्रश्न 3


समान अर्थ वाले शब्दों की जोड़ी बनाकर लिखिए-

उत्तर-
शेर – सिंह
जंगल – वन
गुफा – माँद
द्वार – दरवाजा

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 4

प्रश्न 4


नीचे लिखे शब्दों की सहायता से वाक्य पूरा कीजिए-

उत्तर-

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 5

भूल गई

भूल गया

हवा! क्या तू भूल गई?

पेड़! क्या तू भूल गया?

तितली! क्या तू भूल गई?

पहाड़! क्या तू भूल गया?

माँद! क्या तू भूल गई?

बादल! क्या तू भूल गया?

नदी! क्या तू भूल गई?

जाल! क्या तू भूल गया?

प्रश्न 5


सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए-

उदाहरण- अँधेरा हो रहा था, उजाला हो रहा था।
(क) सिंह इस समय भी माँद के भीतर है या ___________ निकल गया।
(ख) आज बोलती क्यों नहीं? ___________ क्यों है?
(ग) मैं बूढ़ा हो गया हूँ। पहले तो मैं ___________ था।
(घ) यह माँद झूठ-मूठ ही जवाब देती है या फिर ___________ बोलती है।
उत्तर-
(क) सिंह इस समय भी माँद के भीतर है या बाहर निकल गया।
(ख) आज बोलती क्यों नहीं? चुप क्यों है?
(ग) मैं बूढ़ा हो गया हूँ। पहले तो मैं जवान था।
(घ) यह माँद झूठ-मूठ ही जवाब देती है या फिर सचमुच बोलती है।

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 6

प्रश्न 6


सही अर्थ की जोड़ी बनाइए-

उत्तर-

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 7

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 8

प्रश्न 7


अपने मन से वाक्य बनाइए-
उदाहरण- यदि चुप रहा तो “हाथ आया शिकार भी चला जाएगा।”
(क) यदि बोला तो _____________________
(ख) यदि अधिक वर्षा हुई तो _____________________
(ग) यदि कड़ी धूप हुई तो _____________________
(घ) यदि अँधेरा हुआ तो _____________________
उत्तर-
(क) यदि बोला तो “झगड़ा हो जाएगा।”
(ख) यदि अधिक वर्षा हुई तो “फसल नष्ट हो जाएगी।”
(ग) यदि कड़ी धूप हुई तो “मैं बाहर नहीं जाऊँगा।”
(घ) यदि अँधेरा हुआ तो “हमें लाइट की आवश्यकता होगी।”

कला की कलाकारियाँ

प्रश्न 1


यहाँ सिंह व सियार का मुखौटा दिया गया है। आप दोनों में से अपनी रुचि के अनुसार मुखौटा बनाइए-


उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 9

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 10

प्रश्न 2


क्या आपने किसी पशु के पदचिह्न देखें हैं? अपने आस-पास किसी पशु के पदचिह्न खोजिए और यहाँ उसका नाम लिखिए। दिए गए स्थान पर उसका चित्र बनाइए-

उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 11

Class 3 Hindi Chapter 17 बोलने वाली माँद पाठ का सार

खरनखर नाम का एक शेर जंगल में भोजन की खोज कर रहा था। शाम को अँधेरा होने तक जब उसे कुछ नहीं मिला तो वह दधिपुच्छ नाम के सियार की माँद में घुसकर बैठ गया।

जब दधिपुच्छ शाम को माँद में जाने लगा तो उसने किसी शेर के पैरों के निशान गुफा में जाते देखे, परंतु वापस आने के निशान नहीं देखे। अब दधिपुच्छ को शक हो गया कि शेर उसकी गुफा में छिपकर बैठा है। दधिपुच्छ ने एक चाल चली, उसने माँद के द्वार पर जाकर पुकारा, ‘ऐ मेरी माँद, ऐ मेरी माँद’ तू आज बोलती क्यों नहीं है? पहले तो जब मैं पुकारता था, तू झट से बोलती थी।

यह बात सुनकर शेर ने सोचा शायद यह माँद मेरी वजह से नहीं बोल रही, अतः मैं ही उत्तर दे देता हूँ। शेर ने अपनी तरफ से उत्तर में दहाड़ मारी। दहाड़ से माँद गूँज उठी। सियार अब समझ गया कि माँद में शेर छिपा बैठा है और वह वहाँ से भाग गया। शेर अब सियार की चालाकी समझ गया था।

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 12

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 13

बोलने वाली माँद (Bolne_Waali_Maand) Diagram 14

शब्दार्थ : जंगल – वन। आहार – भोजन। माँद – गुफा। विश्राम – आराम। उपाय – युक्ति। भीतर – अंदर। ध्वनि – आवाज। चंपत – चलते बनना।

  • कहानी पढ़ने और सुनने के माध्यम से हिंदी भाषा को समझेंगे।
  • जंगल में जानवर किस प्रकार अपना शिकार खोजते हैं, यह जानेंगे।
  • जंगल और जानवरों के वातावरण को समझेंगे।
In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in