BoardExams.in
Class 3hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 3 hindi Chapter 4: बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani)

18 Solved Questions & Exercises7 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 3 Hindi (Veena) Solutions
Chapter 4: बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani)

बया हमारी चिड़िया रानी! NCERT Class 3rd Hindi Veena Chapter 4 Question Answer

बया हमारी चिड़िया रानी! Class 3 Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1


चित्र में क्या-क्या दिखाई दे रहा है?

उत्तर-
चित्र में वृक्ष की डाली, बया चिड़िया का घोंसला, बया चिड़िया एवं उसका बच्चा दिखाई दे रहा है।

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 1

प्रश्न 2


यह किस पक्षी का घोंसला है?
उत्तर-
यह बया पक्षी का घोंसला है।

प्रश्न 3


आपके अनुसार घोंसले में बैठी बया क्या सोच रही होगी?
उत्तर-
घोंसले में बैठी बया सोच रही होगी कि वह भी जल्दी से बड़ी हो जाए और खुद का ऐसा ही घोंसला बनाए।
छात्र स्वयं बताएँ।

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 2

प्रश्न 4


चिड़िया अपना घर बनाने के लिए तिनके कहाँ से लाती होगी?
उत्तर-
चिड़िया अपना घर बनाने के लिए बगीचे, जंगल, खेतों आदि जगहों से तिनके लाती होगी।

प्रश्न 5


आपने किन-किन पक्षियों के घोंसले देखे हैं?
उत्तर-
छात्र स्वयं बताएँगे।

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1


बया रानी अपना घर तिनकों से बनाती है। हम अपना घर बनाते समय किंन-किन वस्तुओं का उपयोग करते हैं? सोचकर लिखिए-

उत्तर-
हम अपना घर बनाते समय ईंटें, सीमेंट, छड़, बालू, रेत, बजरी, लकड़ी आदि का उपयोग करते हैं।

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 3

प्रश्न 2


पढ़िए, समझिए और रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

उत्तर-

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 4

बया के काम

आपके काम

दाना लाना

स्कूल के लिए तैयार होना

पानी लाना

कक्षा में पढ़ाई करना

घोंसला बनाना

गृहकार्य करना

अंडे सेना

खेलना

शब्दों का खेल

प्रश्न 1


नीचे दिए गए शब्दों को उलटकर लिखिए और नए शब्दों का आनंद लीजिए-

उत्तर-

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 5

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 6

प्रश्न 2


नीचे लिखे विपरीत अर्थ वाले शब्दों का मिलान कीजिए-

उत्तर-

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 7

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 8

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 9

प्रश्न 3


नीचे दिए गए शब्दों में से तुक मिलने वाले शब्दों को ढूंढकर लिखिए-

उत्तर-
(क) रानी – पानी
(ख) लाती – बनाती
(ग) आकर – लाकर
(घ) कहेंगे – रहेंगे
(ङ) जब – तब
(च) तिनके – जिनके

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 10

प्रश्न 4


कविता को पढ़कर पंक्तियाँ पूरी कीजिए-

उत्तर-
(क) तिनके लाकर महल बनाती
ऊँची डाली पर लटकाती।

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 11

(ख) तुझको दूर न जाने देंगे
दानों से आँगन भर देंगे।

प्रश्न 5


जब एक हो तो वह ‘तिनका’ कहलाता है और अनेक हों तो ‘तिनके’। नीचे दिए गए एकवचन शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए-

उत्तर-

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 12

एकवचन

बहुवचन

(क) तिनका

तिनके

(ख) दाना

दाने

(ग) अंडा

अंडे

(घ) बच्चा

बच्चे

खेल-खेल में

प्रश्न 1


कविता में आए शब्दों को खोजकर उन पर घेरा लगाइए-

उत्तर-

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 13

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 14

प्रश्न 2


पाठ में बया रानी नदियों से पानी लाती है। वह नदियों के अतिरिक्त कहाँ-कहाँ से पानी लाती होगी? रिक्त स्थानों में लिखिए-

उत्तर-

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 15

पाठ में आया शब्द

पाठ के अतिरिक्त

नदी

तालाब

नहर

झरना

प्रश्न 3


अपनी मनपसंद चिड़िया का चित्र बनाइए और उसमें रंग भरिए-

उत्तर-
छात्र अपनी मनपसंद चिड़िया का चित्र बनाएँ एवं उसमें रंग भरें।

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 16

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 17

प्रश्न 4


आओ बया के लिए घर बनाएँ-
केतकी बया के लिए घर बना रही है। क्रम से बताइए कि उसे क्या पहले करना चाहिए और क्या बाद में-
(क) केतकी ने बया के लिए बनाए घर पर रंग लीपा।
(ख) नन्ही चिड़िया केतकी के बनाए घर में चली गई।
(ग) केतकी ने चिड़िया के घर को अपने दादाजी की मदद से पेड़ की टहनी पर टाँग दिया।
(घ) केतकी ने सोचा कि उसे बया के लिए घर बनाना चाहिए।
(ङ) केतकी ने माँ से गत्ते, कील, कुछ कतरनें और कैंची माँगी।
(च) केतकी ने माँ की मदद से एक सुंदर-सा घर बनाया।
उत्तर
(क) केतकी ने सोचा कि उसे बया के लिए घर बनाना चाहिए।
(ख) केतकी ने माँ गत्ते, कील, कुछ कतरनें और कैंची माँगी।
(ग) केतकी ने माँ की मदद से एक सुंदर सा घर बनाया।
(घ) केतकी ने बया के लिए बनाए घर पर रंग लीपा।
(ङ) केतकी ने चिड़िया के घर को अपने दादा जी की मदद से पेड़ की टहनी पर टाँग दिया।
(च) नन्ही चिड़िया केतकी के बनाए घर में चली गई।

प्रश्न 5


भूलभुलैया
चित्र में दी गई ‘पक्षियों की भूलभुलैया’ में चिड़िया के बच्चों की उनका घर ढूँढ़ने में सहायता कीजिए।

उत्तर

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 18

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 19

प्रश्न 6


नीचे दिए गए चित्र को देखकर बताइए कि बया और इस बच्ची के बीच क्या बातचीत हो रही होगी?

उत्तर-

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 20

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 21

आइए बनाएँ

आवश्यक सामग्री
पुराने समाचार-पत्र या पुराने कैलेंडर, कैंची, गोंद, पुराने बटन, स्केच पेन, रंगीन कागज़, गोल आकार के लिए एक चूड़ी।

उत्तर-
छात्र पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्रों का अनुसरण करते हुए पेपर फोल्डिंग की चिड़िया बनाएँ।

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 22

बूझो तो जानें

उत्तर

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 23

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 24

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 25

Class 3 Hindi Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी! काव्यांशों की व्याख्या

1. बया हमारी चिड़िया रानी!
तिनके लाकर महल बनाती,
ऊँची डाली पर लटकाती,
खेतों से फिर दाना लाती,
नदियों से भर लाती पानी।
तुझको दूर न जाने देंगे,
दानों से आँगन भर देंगे,
और हौज में भर देंगे हम,
मीठा-मीठा ठंडा पानी।

शब्दार्थ- आँगन – मकान के भीतर या बाहर का खुला स्थान, हौज – कुंड।

प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक वीणा-1 में संकलित कविता बया हमारी चिड़िया रानी! से ली गई हैं। इस आनंदमयी कविता की कवयित्री हैं- महादेवी वर्मा। यह कविता एक छोटी-सी चिड़िया की कहानी कहती है जो बड़े मनोयोग से अपना घोंसला बनाती है, उसमें अंडे देती है और फिर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है।

व्याख्या- उपर्युक्त पंक्तियों के माध्यम से हमें बया चिड़िया की मेहनत और उसके घोंसले की सुंदरता के बारे में बताया गया है। चिड़िया तिनके इकट्ठा करके एक मज़बूत और सुंदर घोंसला बनाती है जिसे वह ऊँची डाली पर लटकाती है। वह अपने और अपने बच्चों के खाने के लिए खेतों से दाने और नदियों से पीने के लिए पानी लाती है। कवयित्री चिड़िया प्रति अपना प्यार दिखाते हुए कहती हैं कि वे चिड़िया को कभी दूर नहीं जाने देंगी। उसके लिए भरपूर भोजन और पानी का इंतज़ाम करेंगी।

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 26

2. फिर अंडे सेयेगी तू जब,
निकलेंगे नन्हे बच्चे तब,
हम आकर बारी-बारी से,
कर लेंगे उनकी निगरानी।
फिर जब उनके पर निकलेंगे,
उड़ जाएँगे बया बनेंगे.
हम तब तेरे पास रहेंगे,
तू मत रोना चिड़िया रानी।

शब्दार्थ- बारी-बारी से – क्रम से, निगरानी – देखभाल।

प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक वीणा-1 में संकलित कविता बया हमारी चिड़िया रानी! से ली गई हैं। इस आनंदमयी कविता की कवयित्री हैं- महादेवी वर्मा। यह कविता एक छोटी-सी चिड़िया की कहानी कहती है जो बड़े मनोयोग से अपना घोंसला बनाती है, उसमें अंडे देती है और फिर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है।

व्याख्या- कवयित्री कहती हैं कि जब चिड़िया अंडे को सेयेगी और उससे छोटे-छोटे बच्चे निकलेंगे तो हम उनकी बारी-बारी से देखभाल करेंगे। जब चिड़िया के बच्चे बड़े होकर उड़ जाएँगे, तब भी (कवयित्री और अन्य जन) उसके पास रहेंगे और उसे दुखी नहीं होने देंगे।

बया हमारी चिड़िया रानी (Baya_Hamari_Chidiya_Rani) Diagram 27

Class 3 Hindi Chapter 4 बया हमारी चिड़िया रानी! पाठ का सारांश

महादेवी वर्मा द्वारा रचित प्रस्तुत कविता में बया पक्षी के जीवन के बारे में बताया गया है। बया तिनके चुनकर घर के आँगन में लगे पेड़ पर अपना घोंसला बनाती है। खेतों से दाना और नदी से पानी लाती है। बच्चे चाहते हैं कि बया को दाने-पानी के लिए घर से दूर न जाना पड़े। वे उसके लिए आँगन को दानों से और हौज को मीठे ठंडे पानी से भर देने की बात करते हैं। बया के बच्चों की देखभाल करने का भरोसा भी दिलाते हैं। वे नहीं चाहते कि जब बया के बच्चे उड़ना सीख लें और उसका घोंसला छोड़कर उड़ जाएँ तब बया रोए। इसलिए वे बया को उसके पास ही रहने का भरोसा दिलाते हैं।

Veena Class 3 Hindi Book Solutions

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in