BoardExams.in
Class 4hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 4 hindi Chapter 10: कैमरा (Camera)

25 Solved Questions & Exercises8 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 4 Hindi (Veena) Solutions
Chapter 10: कैमरा (Camera)

Parents encourage the use of NCERT Class 4 Hindi Solutions Chapter 10 कैमरा कविता के प्रश्न उत्तर Question Answer for better language learning.

NCERT Class 4th Hindi Chapter 10 कैमरा Question Answer

कैमरा Class 4 Question Answer

कक्षा 4 हिंदी पाठ 10 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi कैमरा Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1


आपके घर में सबसे पुरानी फ़ोटो किसकी है? उसके बारे में बताइए।
उत्तर :
विद्यार्थी अपने घर में लगी या एलबम में लगी सबसे पुरानी फ़ोटो के बारे में बताएँ।

प्रश्न 2


आप किन – किन अवसरों पर फ़ोटो खिंचवाना पसंद करते हैं?
उत्तर :
हम त्योहार, शादी, जन्मदिन, कहीं बाहर घूमने जाने पर फ़ोटो खिंचवाना पसंद करते हैं।

प्रश्न 3


आप कहाँ-कहाँ घूमने गए हैं और वहाँ आपने क्या-क्या देखा है? क्या आपने वहाँ अपनी कोई फ़ोटो ली है? कक्षा में अपने सहपाठियों को बताइए।
उत्तर :
विद्यार्थी जहाँ-जहाँ घूमने गए हैं और वहाँ उन्होंने जो भी दर्शनीय स्थल देखे हैं और अपनी फ़ोटो खिंचवाई है, उसके बारे में बताएँगे।

प्रश्न 4


आजकल विद्यालयों, बैंकों और घरों में कैमरों का प्रयोग होने लगा है। आपके अनुसार ऐसा क्यों हो रहा हैं?
उत्तर :
विद्यालयों, बैंकों और घरों में कैमरों का प्रयोग सुरक्षा की दृष्टि से हो रहा है।

पाठ के भीतर

प्रश्न 1


निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर पर सही का चिह्न (✓) लगाइए।
(क) नया कैमरा कौन लेकर आया ?
i. छोटू
ii. दादा
iii. चाचा
iv. अम्मा
उत्तर :
iii. चाचा

(ख) कविता के अनुसार जब कागज़ पर रूप आ जाता है तो मन क्या कह उठता है?
i. वाह ! क्या बात है।
ii. बहुत खूब!
iii. क्या ही खूब!
iv. अरे वाह! क्या बात है।
उत्तर :
iii. क्या ही खूब!

(ग) कविता में ‘बड़के भैया’ किसके लिए प्रयोग किया गया है?
i. बड़े भाई के लिए
ii. चाचा जी के लिए
iii. दादा जी के लिए
iv. छोटे भाई के लिए
उत्तर :
i. बड़े भाई के लिए

(घ) कविता में किसे अपना मित्र समझने के बारे में कहा गया है?
i. चाचा को
ii. अम्मा को
iii. कोयल को
iv. कैमरे को
उत्तर :
iv. कैमरे को

प्रश्न 2


किसने, किससे कहा ?
(क) “बैठ यहाँ, खींचूँगा फ़ोटू ! ”
किसने कहा? – __________
किससे कहा? – __________
उत्तर :
किसने कहा? – “चाचा “ने
किससे कहा? – छोटू से

(ख) “यह क्या है चक्कर, छिपा हुआ क्या इसमें पेंटर ?”
किसने कहा? – __________
किससे कहा? – __________
उत्तर :
किसने कहा? – छोटू से
किससे कहा? – “चाचा “ने

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1


जब चाचा नया कैमरा लेकर आए तो उन्होंने छोटू से क्या कहा?
उत्तर :
जब चाचा नया कैमरा लेकर आए तो उन्होंने छोटू से कहा कि छोटू जल्दी आकर यहाँ बैठ, मैं तेरी फ़ोटू खींचूँगा।

प्रश्न 2


चाचा ने कैमरे की कार्यप्रणाली को कैसे समझाया ?
उत्तर :
चाचा ने कैमरे की कार्य प्रणाली के बारे में समझाया कि यह प्रकाश और छाया का खेल है जिसके कारण ही सुंदर चित्र उभर आता है।

प्रश्न 3


कविता में कैमरे की कौन-कौन सी विशेषताएँ बताई गई हैं?
उत्तर :
कैमरा किसी भी व्यक्ति या वस्तु का हू-ब-हू प्रतिरूप कागज़ पर उतार सकता है। कोयल, कौआ, गौरैया, दादी हो या बड़े भैया क्लिक करते ही इनकी छाप कैमरे पर आ जाती है। जो जैसा है कैमरा उसकी बिलकुल वैसी ही फ़ोटो खींच सकता है। यह हमारे मित्र जैसा है।

प्रश्न 4


“ यह क्या है चक्कर, छिपा हुआ क्या इसमें पेंटर ?” यह पंक्ति किसके द्वारा कही गई है और क्यों ?
उत्तर :
यह पंक्ति छोटू ने कैमरे द्वारा खींचा हुआ अपना चित्र देखकर कही क्योंकि ऐसा लग रहा था कि किसी पेंटर ने उसका हू-ब-हू चित्र बना दिया हो।

प्रश्न 5


कविता के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) नया कैमरा, चाचा लाए, दरवाजे से __________ चिल्लाए। (भी/ही)
(ख) __________ मीठा गाती है। (कौआ / कोयल)
(ग) कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ __________ खींचूँगा फोटू ! (यहाँ वहाँ)
(घ) कैमरे ने __________ चित्र खींचा। (हु-ब-हु / हू-ब-हू )
उत्तर :
(क) नया कैमरा, चाचा लाए, दरवाजे से ‘ही’ चिल्लाए। (भी/ही)
(ख) कोयल मीठा गाती है। (कौआ / कोयल)
(ग) कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ ‘यहाँ” खींचूँगा फोटू ! (यहाँ वहाँ)
(घ) कैमरे ने “हू-ब-हू” चित्र खींचा। (हु-ब-हु / हू-ब-हू )

भाषा की बात

प्रश्न 1


नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए-
(क) जल्दी आकर फोटो खिंचवाइए, __________ मत कीजिए।
(ख) बड़े भैया ने __________ भाई को पुस्तक दी।
(ग) हमें किसी की बुराई न करके __________ करनी चाहिए।
(घ) शत्रु को भी __________ बना लेना महानता का गुण है।
उत्तर :
(क) जल्दी आकर फोटो खिंचवाइए, “देर मत कीजिए।
(ख) बड़े भैया ने ‘छोटे’ भाई को पुस्तक दी।
(ग) हमें किसी की बुराई न करके ‘भलाई करनी चाहिए।
(घ) शत्रु को भी “मित्र” बना लेना महानता का गुण है।

प्रश्न 2


कविता में आए नाम वाले शब्दों (संज्ञा) तथा विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) की पहचान करके उन्हें नीचे दिए गए स्थानों में लिखिए-

उत्तर :

कैमरा (Camera) Diagram 1

कैमरा (Camera) Diagram 2

प्रश्न 3


नीचे पहिए में कुछ वर्ण और मात्राएँ दी गई हैं। इनका प्रयोग करते हुए नए-नए शब्द बनाइए, जैसे- चाचा, खेल आदि। वर्णों और मात्राओं का प्रयोग एक से अधिक बार किया जा सकता है।

उत्तर :

कैमरा (Camera) Diagram 3

कैमरा (Camera) Diagram 4

शब्द खेल

प्रश्न 1


नीचे दी गई वर्ग पहेली में पारिवारिक संबंधों का बोध कराने वाले शब्द छिपे हैं। उन्हें खोजिए और लिखिए-

उत्तर :

कैमरा (Camera) Diagram 5

कैमरा (Camera) Diagram 6

प्रश्न 2


समान तुक वाले शब्दों पर सही का चिह्न (✓) लगाइए-

उत्तर :
(क) चित्र
(ख) रेल
(ग) कैसा
(घ) खाए

कैमरा (Camera) Diagram 7

कविता से आगे

प्रश्न 1


हमें सेल्फी लेते समय क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए? कक्षा में सहपाठियों के साथ अपनी बात रखिए।
उत्तर :
सेल्फी लेते समय ऐसी जगह पर नहीं जाना चाहिए, जहाँ से गिरने या चोट लगने का खतरा हो; जैसे- पहाड़ी क्षेत्र, रेल की पटरी तथा नदी – तालाब के पास आदि।

प्रश्न 2


प्राचीन समय में जब कैमरा नहीं था, तब चित्र कैसे बनाए जाते थे?
उत्तर :
जब कैमरा नहीं था तब विभिन्न प्रकार के रंगों और ब्रश का उपयोग करके दीवारों या फर्श पर चित्र बनाते थे। पत्थर, मिट्टी या लकड़ी से मूर्तियाँ भी बनाई जाती थीं।

प्रश्न 3


आँख भी एक कैमरे की तरह काम करती है। क्या आप इस बात से सहमत हैं ? इस विषय पर कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर :
आँख भी एक कैमरे की तरह काम करती हैं। यह बात एकदम सही है। कैमरे की तरह ही हमारी आँखों में स्थित लेंस हमें पास या दूर की चीज़ों को देखते समय प्रकाश को केंद्रित करने में मदद करते हैं। विद्यार्थी इस विषय में और जानकारी एकत्र करके साथियों से चर्चा करेंगे।

प्रश्न 4


दिए गए चित्रों का उनके सही नाम से मिलान कीजिए-

उत्तर :

कैमरा (Camera) Diagram 8

कैमरा (Camera) Diagram 9

पुस्तकालय या अन्य स्त्रोत से

प्रश्न 1


अपने विद्यालय के पुस्तकालय में जाकर या किसी अन्य स्त्रोत से कैमरे से संबंधित अन्य जानकारी एकत्रित कीजिए।
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2


शिक्षक की सहायता से अपने देश से संबंधित ऐतिहासिक महत्व के चित्रों को खोजकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित कीजिए।
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।

कविता मंचन

शिक्षक की सहायता से इस कविता को कक्षा में नाटक के रूप में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर :
विद्यार्थी समूहों में बँट जाएँ। कविता को गद्य रूप में लिखकर संवाद लिखेंगे। पात्रों की वेशभूषा निश्चित कर भाव-अभिनय सहित नाटक प्रस्तुत करें।

कैमरे से संवाद

प्रश्न 1


आपकी बातचीत यदि कैमरे से हो तो आप उससे क्या-क्या बात करेंगे? अपनी कल्पना से नीचे दी गई चित्रकथा को पूरा कीजिए-

उत्तर :

कैमरा (Camera) Diagram 10

कैमरा (Camera) Diagram 11

कलाकारी

प्रश्न 1


नीचे दिए गए चित्रों के अनुसार स्टिक की सहायता से आप एक फ़ोटो फ्रेम बनाइए और उसमें एक मनभावन फ़ोटो लगाइए।

इस तैयार फ़ोटो फ्रेम की प्रदर्शनी अपनी कक्षा में लगाइए।
उत्तर :
विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक में दिए निर्देशानुसार फ्रेम स्वयं बनाएँ।

कैमरा (Camera) Diagram 12

प्रश्न 2


पहला चित्र देखकर दूसरा चित्र पूरा कीजिए। उसमें रंग भी भरिए।

उत्तर :
विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक में दिए पहले चित्र को देखकर दूसरा चित्र पूरा करेंगे और उसमें रंग भरेंगे।

कैमरा (Camera) Diagram 13

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in