BoardExams.in
Class 4hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 4 hindi Chapter 8: ओणम के रंग (Onam_ke_Rang)

22 Solved Questions & Exercises12 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 4 Hindi (Veena) Solutions
Chapter 8: ओणम के रंग (Onam_ke_Rang)

Parents encourage the use of NCERT Class 4 Hindi Solutions Chapter 8 ओणम के रंग के प्रश्न उत्तर Question Answer for better language learning.

NCERT Class 4th Hindi Chapter 8 ओणम के रंग Question Answer

ओणम के रंग Class 4 Question Answer

कक्षा 4 हिंदी पाठ 8 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi ओणम के रंग Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1


ओणम का त्योहार कब मनाया जाता है?
उत्तर :
श्रावण महीने के श्रावण नक्षत्र के दिन ओणम का त्योहार मनाया जाता है।

प्रश्न 2


ओणम का त्योहार किस पौराणिक कथा पर आधारित है?
उत्तर :
ओणम का त्योहार महाबली और श्री विष्णु के वामन अवतार की पौराणिक कथा पर आधारित है।

प्रश्न 3


आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं?
उत्तर :
विद्यार्थी अपने घर में मनाने वाले त्योहार के नाम बताएँ।

प्रश्न 4


आपको कौन-सा त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर :
विद्यार्थी अपनी रुचि व पसंद के अनुसार त्योहार का नाम तथा उसके अच्छा लगने का कारण बताएँ।

प्रश्न 5


त्योहार वाले दिन आप क्या-क्या करते हैं?
उत्तर :
त्योहार के दिन सुबह – सुबह हम नहा-धोकर घर के कार्य में माता-पिता की सहायता करते हैं। अपने घर कों सजाते हैं। मित्र व सगे-संबंधियों से मिलकर त्योहार की बधाई देते हैं।
(विद्यार्थी इस प्रकार अपने त्योहार वाले दिन के विषय में लिख सकते हैं।)

पाठ के भीतर

प्रश्न 1


प्रश्नों के सटीक उत्तर के सामने सूरज का चित्र (☀️) बनाइए –
(क) बच्चों की किन गतिविधियों से पता चलता है कि ओणम का त्योहार आरंभ हो गया है?
i. बच्चे सुबह – सुबह नहा-धो लेते हैं।
ii. बच्चे उपज की कटाई में सहायता करते हैं।
iii. बच्चे आँगन में पूक्कलम ( फूलों की रंगोली) बनाते हैं।
iv. बच्चे समुद्र-तट पर घूमने के लिए जाते हैं।
उत्तर :
iii. बच्चे आँगन में पूक्कलम ( फूलों की रंगोली) बनाते हैं।,

(ख) महाबली ने वामन से कौन-सा वरदान माँगा ?
i. ओणम के त्योहार में भाग लेने का
ii. तीन पग भूमि देने का
iii. अपनी प्रजा को सुखी-संपन्न देखने का
iv. अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने का
उत्तर :
iv. अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने का

(ग) तिरुवोणम के दिन आँगन में बनाई गई कलाकृतियाँ महाबली के चले जाने के बाद ही हटा दी जाती हैं क्योंकि-
i. महाबली की पूजा केवल तीन दिन ही होती है।
ii. तीसरे दिन महाबली पाताल लोक लौट जाते हैं।
iii. उनका राज्य पाताल, पृथ्वी और स्वर्ग तीनों जगह फैला हुआ था।
iv. कलाकृतियों का सौंदर्य तीन दिन से अधिक नहीं रहता।
उत्तर :
ii. तीसरे दिन महाबली पाताल लोक लौट जाते हैं।

प्रश्न 2


स्तंभ ‘क’ का स्तंभ ‘ख’ से मिलान कीजिए-

उत्तर :

ओणम के रंग (Onam_ke_Rang) Diagram 1

स्तंभ ‘क’

स्तंभ ‘ख’

पूक्कलम

फूल-पत्तियों तथा तरह-तरह के सूखे रंगों से भूमि पर बनाई गई रंगोली। इसे अल्पना आदि नामों से भी जाना जाता है।

द्रोण-पुष्प

इसे गोफा, गुमा जैसे नामों से भी जाना जाता है। यह औषधीय पुष्प वर्षा ऋतु में फलता-फूलता है। इसके पौधे की गाँठों पर सफेद फूलों के गुच्छे होते हैं। यह तिरुवतिराकली नृत्य रूप का दूसरा नाम है। इस नृत्य में हाथ

तलपंतुकली

इस खेल में नारियल के पत्तों से बनी गेंद जिसे स्थानीय भाषा में पंथु कहा जाता है, एक दल के खिलाड़ियों द्वारा अपने सिर के ऊपर से फेंकी जाती है और दूसरे दल के खिलाड़ी उसे लपककर पकड़ते हैं।

किलिंतटुकली

इस खेल में भूमि पर आयताकार आकृति बनाई जाती है जिसे लंबाई में पंक्ति न खींचकर पाँच भागों में विभाजित किया जाता है। सभी खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी को ‘किली’ की भूमिका दी जाती है।

कैकोट्टिकलि

बजाकर ताल देने का विशेष महत्व है। यह नृत्य मुख्यतः महिलाओं जाता है।

त्रिविक्रम

तीनों लोकों को जीतने वाले (विष्णु भगवान)

प्रश्न 3


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-
(क) ओणम के भोज में कौन-कौन से भोज्य पदार्थ बनाए जाते हैं? किसी एक भोज्य पदार्थ के बारे में विस्तार से लिखिए।
उत्तर :
ओणम के भोज में चावल, सब्ज़ियाँ, खीर, पापड़ और कई प्रकार के स्वादिष्ट भोज्य पदार्थ बनाए जाते हैं। खीर, चावल, सेंवई आदि से बनाई जाती है। चावल की खीर बनाने के लिए हमें दूध, चीनी, चावल, मेवे आदि की आवश्यकता होती है। इसे बनाने की लिए चावल को अच्छी तरह धोकर रख दीजिए। उसके बाद दूध को गरम करने के लिए गैस पर रखिए। दूध जब उबल जाए तो उसमें चावल व चीनी डालकर पका लीजिए। खीर पकने के बाद उसमें मेवा डालिए।

(ख) आपके राज्य में कौन-से त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं? उन त्योहारों की कौन-सी बातें ओणम से मिलती-जुलती हैं?
उत्तर :
विद्यार्थी अपने राज्य से जुड़े. त्योहार के नाम लिखें और ओणम से उनकी समानता-असमानता देखें। (ग) ओणम में गाए जाने वाले लोकगीत में महाबली के शासन की किन विशेषताओं का उल्लेख है? उत्तर ओणम में गाए जाने वाले लोकगीतों के माध्यम से यह पता चलता है कि महाबली के शासन में लोग बहुत प्रसन्न थे। उस समय कोई अमीर-गरीब नहीं था बल्कि सभी जन एक समान थे। उस समय न तो कोई झूठ बोलता था न किसी को धोखा देता था।

(घ) पाठ में आए किस उल्लेख के आधार पर कहा जा सकता है कि महाबली अपनी प्रजा से बहुत ही प्रेम करते थे?
उत्तर :
पाठ में एक प्रसंग है जब महाविष्णु महाबली से प्रसन्न होकर उसे वरदान स्वरूप पाताल लोक का राज्य सौंप देते हैं, तो वे वहाँ जाने से पहले अपनी प्रजा से वर्ष में एक बार मिलने की अनुमति माँगते हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि महाबली अपनी प्रजा से अत्यधिक प्रेम करते थे।

(ङ) पाठ में आई किन बातों से पता चलता है कि प्रकृति भी ओणम के स्वागत की तैयारी कर रही है?
उत्तर :
पूर्व दिशा में सहय पर्वत के पीछे से जब सूरज निकलता है तो पश्चिमी तट पर समुद्र की लहरें चमकने लगती हैं और समुद्र तट की रेत के कण दमकने लगते हैं। हल्की-हल्की बयार के झोंकों से नारियल के पेड़ों के पत्ते लहलहाने लगते हैं। नदी का निर्मल और स्वच्छ जल वातावरण को सुंदर बना देता है। तरह-तरह के चहचहाते पक्षी, आसमान में उड़ते हुए अठखेलियाँ करते हैं। रंग-बिरंगी तितलियाँ खिले फूलों पर मँडराती दिखाई देती हैं कि ऐसा लगता है कि मानो प्रकृति केरलवासियों के महोत्सव ओणम के स्वागत की पूरी तैयारी कर चुकी है।

मधुर स्मृतियाँ

प्रश्न 1


अपने घर के बड़ों से बातचीत करके पता लगाइए कि वे अपने जीवन के बीते हुए किन-किन अवसरों को याद करके प्रसन्न होते हैं। उन बातों को अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर :
विद्यार्थी अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी से बात करके उन बातों को अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखेंगे।

प्रश्न 2


आपके घर के सदस्य आपकी किन बातों से प्रसन्न होते हैं? वे आपकी प्रसन्नता के लिए क्या-क्या प्रयास करते हैं? आप उनके प्रति आभार कैसे व्यक्त करते हैं?
उत्तर :
विद्यार्थी अपने अनुभव के आधार पर स्वयं करें।

हमारे देश के नृत्य

आइए, अपने देश के विभिन्न राज्यों के शास्त्रीय और लोकनृत्यों की पहचान करते हैं-


उत्तर :

ओणम के रंग (Onam_ke_Rang) Diagram 2

ओणम के रंग (Onam_ke_Rang) Diagram 3

ओणम के रंग (Onam_ke_Rang) Diagram 4

ओणम के रंग (Onam_ke_Rang) Diagram 5

देश हमारा एक, रंग इसके अनेक

प्रश्न 1


पाठ में आई उस पंक्ति को चिह्नित करके लिखिए जिससे यह पता चलता है कि ओणम खेतों की उपज से जुड़ा त्योहार है।
उत्तर :
‘किसान उपज काट चुके हैं और खलिहानों में धान भरे हैं।’ इससे पता चलता है कि ओणम खेतों की उपज से जुड़ा त्योहार है।

प्रश्न 2


कक्षा में पाँच-पाँच विद्यार्थियों का समूह बनाकर आपस में चर्चा कीजिए और पता लगाइए कि हमारे देश में खेतों की उपज से जुड़े और कौन-कौन से त्योहार हैं। ऐसे त्योहारों की सूची भी तैयार कीजिए।
उत्तर :
फसलों से जुड़े त्योहार-
1. लोहड़ी – पंजाब
2. पोंगल – तमिलनाडु
3. बिहू- असम
4. छठ – उत्तर प्रदेश, बिहार
5. फूलदेई – उत्तराखंड

प्रश्न 3


उपज से जुड़े निम्नलिखित त्योहार भारत के किन-किन राज्यों में मनाए जाते हैं? उनके नीचे दिए गए रंगों के द्वारा उन्हें मानचित्र में दर्शाइए-


उत्तर :
विद्यार्थी रंगों के संकेत के अनुसार राज्यों को मानचित्र में दर्शाएँ।

ओणम के रंग (Onam_ke_Rang) Diagram 6

ओणम के रंग (Onam_ke_Rang) Diagram 7

प्रश्न 4


ओणम पर गाया जाने वाला लोकगीत-

विद्यार्थी ओणम पर गाया जाने वाला लोकगीत स्वयं पढ़ें।

ओणम के रंग (Onam_ke_Rang) Diagram 8

शब्दों का चमत्कार

प्रश्न 1


पाठ में आए कुछ वाक्यों के

  • अंश नीचे लिखे हैं, इन्हें ध्यान से पढ़िए-
  • हल्की-हल्की बयार के झोंके
  • ऊँचे-ऊँचे दीपदान
  • नन्हे-नन्हे सफेद द्रोण – पुष्प
Solution:
:
इन वाक्यांशों में ‘हल्की’, ‘ऊँचे’ तथा ‘नन्हे’ शब्दों का दो बार प्रयोग किया गया है। इन शब्दों का एक बार प्रयोग करके पढ़ते हैं-
  • हल्की बयार के झोंके
  • ऊँचे दीपदान
  • नन्हे सफेद द्रोण – पुष्प

अपने सहपाठियों से चर्चा कीजिए कि विशेषता बताने वाले शब्दों का एक साथ दो बार प्रयोग करने से वाक्य में किस प्रकार का विशेष प्रभाव उत्पन्न होता है। आप भी ऐसे कुछ वाक्य लिखिए।
उत्तर :

  • बगीचे में हरी-हरी घास है। गाँवों में बड़े-बड़े मकान होते हैं।
  • ठंडी-ठंडी आइसक्रीम ज़्यादा नहीं खानी चाहिए।
  • छोटे-छोटे बच्चे मेले में घूम रहे थे।
  • ऐसे शब्दों का प्रयोग भाषा को अधिक प्रभावशाली बनाने तथा अर्थ को स्पष्ट करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 2


नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए-
(क) पूर्व दिशा में सह्य पर्वत के पीछे से जब सूरज निकलता है तो पश्चिमी तट पर समुद्र की लहरें चमकने लगती हैं।
(ख) रंग-बिरंगी तितलियाँ फूलों पर मँडराती दिखाई देती हैं।
(ग) वर्षा के बादल छँटते ही ठंडी-ठंडी तेज हवाएँ थम जाती हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में ‘चमकना’, ‘मँडराना’ और ‘थमना’ शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी लेखन – पुस्तिका में वाक्य बनाइए।
उत्तर :
(क) दीपावली पर लाइट लगाते ही घर चमकने लगा।
(ख) भौंरा फूलों पर मँडरा रहा है।
(ग) अचानक बारिश थम गई।

प्रश्न 3


इस पाठ में आए विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) को छाँटकर लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
जैसे- सफेद द्रोण- – पुष्प

  • बच्चे मूर्तियों को सफेद द्रोण-पुष्पों से सजा रहे थे।
  • ______________________________
  • ______________________________
  • ______________________________
Solution:
:
  • नए कपड़े – ओणम पर सभी नए कपड़े पहनते हैं।
  • रंग-बिरंगी तितलियाँ – फूलों पर रंग-बिरंगी तितलियाँ मँडरा रही हैं।
  • विशेष प्रीतिभोज – ओणम के अवसर पर विशेष प्रीतिभोज आयोजित किया जाता है।
प्रश्न 4


केरल की मुख्य भाषा मलयालम है। इस शब्द को उलटकर पढ़ें तो भी यह मलयालम ही पढ़ा जाएगा। ऐसे और भी शब्द हैं जो आगे-पीछे से पढ़ने पर एक समान रहते हैं, जैसे- सरस और जहाज। आप भी पाँच-पाँच की टोलियों में ऐसे और शब्द खोजिए।
उत्तर :
कटक, कनक, नवजीवन, नवीन, डालडा, जलज, नयन, लाडला, नमन, बल्ब, कड़क आदि।

त्योहार और सामूहिकता

प्रश्न 1


इस पाठ को पुनः पढ़िए और उन पंक्तियों को चिह्नित कीजिए जिनसे यह भाव निकलता है कि त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं।
उत्तर :
पाठ में आए अंश जैसे बच्चों द्वारा फूल इकट्ठा करना, नौका दौड़, सामूहिक भोज, खेल, लोकनृत्य आदि को साथ में करना यह दर्शाता है कि त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं।

प्रश्न 2


आपके विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन का संपूर्ण उत्तरदायित्व आपकी कक्षा को दिया गया है।
(क) सभी सहपाठी मिलकर योजना बनाइए कि ‘वन महोत्सव’ के आयोजन हेतु क्या-क्या किया जाएगा।
उत्तर :
(क) ‘वन महोत्सव’ के आयोजन हेतु किया जा सकता है-
i. अतिथि को आमंत्रित करना।
ii. विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को सूचित करना।
ii. जिस स्थान पर वन महोत्सव होगा उसकी निगरानी करना।
iv. पौधे इकट्ठे करना।
(इस प्रकार विद्यार्थी अन्य जानकारी स्वयं लिख सकते हैं। )

(ख) वन महोत्सव में अभिभावकों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण पत्र तैयार कीजिए।
उत्तर :
हैप्पी स्कूल दरियागंज दिल्ली।
प्रिय अभिभावक,
सप्रेम नमस्कार!
आपको यह सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय ने प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन महोत्सव मनाने की योजना बनाई है। इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की उपस्थिति भी आवश्यक है, ताकि हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, कविता-गायन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे। अतः आपसे अनुरोध है कि 5 जून को सुबह 11 बजे विद्यालय अवश्य आएँ।
धन्यवाद!
भवदीया
पाखी जोशी
कक्षा 4

प्रश्न 3


दिए गए स्थान पर पूक्कलम (रंगोली) बनाइए-
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 4


आप अपने विद्यालय में आयोजित उत्सवों में किस प्रकार योगदान देते हैं?
उत्तर :
हम अपने विद्यालय में आयोजित उत्सवों की तैयारियों में शिक्षिका व अपने बड़ों की सहायता करते हैं। उसमें आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं।
(विद्यार्थी अपने अनुभव के आधार पर स्वयं उत्तर देंगे।)

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in