BoardExams.in
Class 5hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 5 hindi Chapter 12: गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani)

16 Solved Questions & Exercises13 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 5 Hindi (Veena) Solutions
Chapter 12: गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani)

Parents encourage the use of NCERT Class 5 Hindi Solutions Chapter 12 गंगा की कहानी के प्रश्न उत्तर Ganga Ki Kahani Question Answer Pdf for better language learning.

Ganga Ki Kahani Class 5 Question Answer

Class 5 Hindi Ganga Ki Kahani Question Answer

कक्षा 5 हिंदी पाठ 12 प्रश्न उत्तर – Class 5 Hindi Chapter 12 Ganga Ki Kahani Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1


नीचे दिए गए चित्र को देखिए और इसमें दिखाए गए पानी के स्रोत का नाम बताइए –

उत्तर:

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 1

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 2

प्रश्न 2


आपके निवास स्थान के आस-पास कौन-सी नदी /नदियाँ बहती है/हैं?
उत्तर:
अपने शिक्षक या अभिभावक से अपने राज्य / शहर में बहने वाली नदियों के नाम लिख सकते हैं।

प्रश्न 3


आपके घर में पानी कहाँ से आता है ?
उत्तर:
हमारे घर में पानी जल बोर्ड की सपलाई से आता है, जो नदियों, झीलों या ट्यूबवेल से पानी लेता है। यह पानी फिर हमारे घर में पाइपलाइन के माध्यम से पहुँचाया जाता है।

प्रश्न 4


आप नदियों के जल को प्रदूषित होने से किस प्रकार बचा सकते हैं? इस बारे में कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
नदियों को निम्नलिखित तरीके से प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है-

  • पूजा के बाद फूल, कपड़े या मूर्तियाँ नदी में नहीं डालनी चाहिए। उन्हें खास जगह पर रखना चाहिए।
  • फैक्ट्रियों का गंदा पानी व कचरा नदियों में नहीं बहाना चाहिए।
  • लोगों को नदियों की साफ़-सफ़ाई के लिए जागरूक करके।

पाठ से

प्रश्न 1


निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर पर जल की बूँद का चित्र बनाइए। एक से अधिक विकल्प भी सही हो सकते हैं-

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 3

(क) “मेरा जन्म हिमालय की गोद में हुआ था।” इस वाक्य में ‘मेरा’ शब्द किसके लिए आया है?
i. गोमुख
ii. गंगा नदी
iii. पर्वत
iv. नगर
उत्तर:
ii. गंगा नदी

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 4

(ख) “लेकिन मुझे अब इस बात की प्रसन्नता है कि इस ओर लोगों का ध्यान गया है।” यहाँ किस ओर ध्यान जाने की बात कही गई है?
(i) गंगा में प्रदूषण की ओर
(ii) गंगा के चमकीले रंग की ओर
(iii) गंगा जल की पवित्रता की ओर
(iv) गंगा की धाराओं की ओर
उत्तर:
(i) गंगा में प्रदूषण की ओर

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 5

(ग) जल प्रदूषण किन कारणों से होता है?
(i) कारखानों और नगरों द्वारा नदियों में डाले जाने वाले अपशिष्ट से
(ii) कारखानों के धुएँ से
(iii) नदी तथा तालाब में स्नान करने से
(iv) तेज आवाज में भोंपू बजाने से
उत्तर:
(i) कारखानों और नगरों द्वारा नदियों में डाले जाने वाले अपशिष्ट से
(ii) कारखानों के धुएँ से

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 6

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 7

(घ) “यहाँ यमुना से मेरा संगम होता है।” इस वाक्य में ‘संगम’ शब्द का भाव है-
(i) एक से अधिक नदियों का आपस में मिलना
(ii) विपरीत दिशा की ओर बहना
(iii) दो धाराओं में बँट जाना
(iv) दो धाराओं का मिलकर बहना
उत्तर:
(i) एक से अधिक नदियों का आपस में मिलना
(iii) दो धाराओं में बँट जाना

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 8

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 9

प्रश्न 2


नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-

(क) गंगा नदी के किनारे बसे कुछ नगरों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ऋषिकेश, हरिद्वार, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, पटना, भागलपुर, कोलकाता आदि नगर गंगा नदी के किनारे बसे हुए हैं।

(ख) गंगा के तट पर बसे औद्योगिक नगरों से गंगा को क्या हानि हुई है?
उत्तर:
गंगा के तट पर बसे औद्योगिक नगरों से गंगा प्रदूषित हो गई है क्योंकि कारखानों से निकलने वाला गंदा पानी गंगा नदी में ही डाला जाता है। इसके कारण गंगा का चमकीला रंग मटमैला हो गया है।

(ग) कुंभ का मेला कब-कब और कहाँ-कहाँ लगता है?
उत्तर:
कुंभ मेला हरिद्वार और प्रयागराज में हर बारह साल में आयोजित किया जाता है। इसके अतिरिक्त उज्जैन और नासिक में भी हर बारह साल में कुंभ मेला लगता है।

(घ) गंगोत्री से निकलते समय मेरा चाँदी जैसा चमकीला रूप रहता है। किंतु मुझे दुख कि काशी पहुँचते-पहुँचते मेरा चमकीला रंग मटमैला हो जाता है।”
उपर्युक्त वाक्य से संबंधित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

  1. यहाँ पर चाँदी जैसे चमकीले रूप से क्या तात्पर्य है?
  2. काशी पहुँचते-पहुँचते गंगा का चमकीला रंग मटमैला क्यों हो जाता है?
Solution:
  1. प्रस्तुत वाक्य में चाँदी जैसे चमकीले रूप से तात्पर्य गंगा के साफ़ पानी से है। स्वच्छ गंगा का रंग चाँदी के समान सफ़ेद व चमकदार होता है।
  2. काशी पहुँचते-पहुँचते गंगा नदी के रास्ते में अनेक औद्योगिक नगर आते हैं। कारखानों का गंदा पानी गंगा नदी में बहाया जाता है जिसके कारण इसका चमकीला रंग मटमैला हो जाता है।
प्रश्न 3


पाठ के आधार पर सही कथन के आगे (✓) का और गलत कथन के आगे (✗) का चिह्न लगाइए-
(क) गंगा के किनारे कई तीर्थ स्थान हैं।
(ख) गंगा का जन्म अरावली की गोद में हुआ है।
(ग) कारखानों का गंदा पानी गंगा के जल को दूषित कर रहा है।
घ गंगा का एक नाम भागीरथी है।
(ङ) पश्चिम बंगाल में गंगा की तीन धाराएँ हो जाती हैं।
उत्तर:
(क) गंगा के किनारे कई तीर्थ स्थान हैं। (✓)
(ख) गंगा का जन्म अरावली की गोद में हुआ है। (✗)
(ग) कारखानों का गंदा पानी गंगा के जल को दूषित कर रहा है। (✓)
घ गंगा का एक नाम भागीरथी है। (✓)
(ङ) पश्चिम बंगाल में गंगा की तीन धाराएँ हो जाती हैं। (✗)

मिलान कीजिए

• स्तंभ ‘क’ और स्तंभ ‘ख’ का आपस में मिलान कीजिए-

उत्तर:

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 10

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 11

भाषा की बात

प्रश्न 1


इस वाक्य को पढ़िए-
“यहाँ यमुना से मेरा संगम होता है।”
इस वाक्य में ‘होता’ शब्द ‘होना’ क्रिया का रूप है।

निम्नलिखित वाक्यों में ‘होना’ क्रिया के विभिन्न रूपों का प्रयोग करते हुए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) आप जब भी आते हैं, मुझे बहुत प्रसन्नता ……….. है।
(ख) कुंभ के मेले में लाखों लोग सम्मिलित ………..।
(ग) आपके माता-पिता आपकी प्रतीक्षा कर रहे ………..।
(घ) पहाड़ों का मौसम बड़ा सुहावना ……….. है।
(ङ) यह काम कल ही ……….. था परंतु किसी कारण से नहीं ……….. पाया।
उत्तर:
(क) आप जब भी आते हैं, मुझे बहुत प्रसन्नता होती है।
(ख) कुंभ के मेले में लाखों लोग सम्मिलित हुए।
(ग) आपके माता-पिता आपकी प्रतीक्षा कर रहे होंगे।
(घ) पहाड़ों का मौसम बड़ा सुहावना होता है।
(ङ) यह काम कल ही होना था परंतु किसी कारण से नहीं हो पाया।

प्रश्न 2


पाठ में ‘हिमालय’ शब्द ‘हिम’ और ‘आलय’ शब्दों से मिलकर बना है। इसी प्रकार नीचे लिखे शब्दों को मिलाकर नया शब्द बनाइए-

अब अपने बनाए हुए शब्दों का अपनी लेखन – पुस्तिका में वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर:

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 12

  • लावण्या देवालय में पूजा करने गई है।
  • हम विद्यालय जा रहे हैं।
  • मेघालय भारत का एक राज्य है।
  • कल भोजनालय से मैंने समोसा खरीदा था।
  • पुस्तकालय में कहानियों की कई पुस्तकें हैं।
प्रश्न 3


नीचे गंगा नदी के दृश्य में कुछ शब्द लिखे गए हैं। इन शब्दों का प्रयोग करते हुए एक अनुच्छेद लिखिए-

उत्तर:
गंगा नदी भारत की एक पवित्र नदी है, जिसका उद्गम स्थल हिमालय के गोमुख नामक स्थान से होता है। यह नदी उत्तर भारत के कई राज्यों से होकर बहती है और अनेक तीर्थ स्थानों को जोड़ती है। गंगा का निर्मल और चमकीला जल लोगों को आकर्षित करता है। गंगा तट पर बसे कई प्रसिद्ध नगर; जैसे- हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। यहाँ का बहुत वातावरण शांत है। यह नदी कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में भी उपयोगी है, क्योंकि इसका जल सिंचाई और उद्योगों में काम आता है। गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतवासियों की श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। इसके जल को लोग अमृत के समान मानते हैं। गंगा का संरक्षण करना हम सबका कर्तव्य है।

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 13

प्रश्न 4


“मैं काम कर रहा हूँ।” “मेरे कर में लेखनी है। ”
यहाँ पहले वाक्य में ‘कर’ शब्द का प्रयोग क्रिया के रूप में हुआ है तथा दूसरे वाक्य में ‘कर’ शब्द का अर्थ ‘हाथ’ है। ‘कर’ का एक अन्य अर्थ ‘टैक्स’ भी होता है। इस प्रकार आपने देखा कि अलग-अलग वाक्यों में प्रयोग के कारण एक ही शब्द के भिन्न-भिन्न अर्थ हो सकते हैं।
अब आप भी अपनी पाठ्यपुस्तक और अन्य स्त्रोतों से एसे शब्दों की एक सूची तैयार कीजिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर:

Solution:

एक दिशा, जवाब, हल

आराम

बाग, विश्राम, रोग का दूर होना

मधु

शहद, वसंत ऋतु

फल

लाभ, मेवा, नतीजा

पत्र

चिट्ठी, पत्ता, कागज़

मत

राय, वोट, संप्रदाय

पद

पैर, चरण, उपाधि

स्नेह

प्रेम, तेल, चिकनाहट

बाल

बालक, केश, बाला

कनक

सोना, धतूरा, गेहूँ

Solution:

एक दिशा – राधा का घर उत्तर दिशा में है।
जबाव – मुझे इस प्रश्न का उत्तर नहीं मिल रहा है।
पत्र –
पत्ता – पेड़ से पत्र गिर रहे हैं।
चिट्ठी – आज मुझे पिता जी का पत्र मिला।
कनक-
गेहूँ – भंडारघर में कनक भरे हैं।
सोना – यह आभूषण कनक का बना है।
इस प्रकार आप अन्य वाक्य स्वयं बनाने का प्रयास कीजिए।

समझ और अनुभव

प्रश्न 1


गंगा नदी के साथ तीर्थ स्थलों के जुड़ने के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर:
गंगा नदी को भारत की पवित्र नदियों में से एक माना जाता है। गंगा नदी राजा भगीरथ की तपस्या के कारण धरती पर आई थी। अतः गंगा की पवित्रता के कारण ही अनेक तीर्थ स्थल उससे जुड़े हो सकते हैं।

प्रश्न 2


यदि नदियाँ दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होती रहेंगी तो हम पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
यदि नदियाँ दिन – प्रतिदिन प्रदूषित होती रहेंगी, तो इससे हमारे स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक संतुलन पर बड़ा बुरा प्रभाव पड़ेगा। नदियों मे रहने वाले जीव-जंतु नष्ट हो जाएँगे। इसके साथ ही खेती पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। प्रदूषित जल पीने या उससे नहाने से अनेक प्रकार की बीमारियाँ; जैसे- हैजा, अतिसार, टायफ़ाइड आदि हो सकते हैं।

प्रश्न 3


पाठ में ‘कानपुर’ को भारत का प्रसिद्ध औद्योगिक नगर कहा गया है। यहाँ ‘औद्योगिक नगर’ से क्या आशय है?
उत्तर:
औद्योगिक नगर वह स्थान होता है, जहाँ बहुत सारे कारखाने और उद्योग होते हैं। यहाँ पर लोग काम करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। इन नगरों में मशीनें, कपड़े, गाड़ियाँ, बिजली के सामान और बहुत-सी चीजें बनाई या तैयार की जाती हैं। भारत में मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, कानपुर, जमशेदपुर आदि नगर औद्योगिक नगर माने जाते हैं। यहाँ पर बड़े कारखाने लगे हैं। इन नगरों में रोज़गार के लिए बहुत से लोग आते हैं। इन औद्योगिक नगरों में धुआँ, गंदा पानी, शोर प्रदूषण की समस्याएँ भी होती हैं।

कलाकारी

नीचे ‘जल संरक्षण’ विषय पर एक चित्र दिया गया है। आप भी दिए गए स्थान पर कोई चित्र बनाकर जल संरक्षण का एक उपाय सुझाइए-

उत्तर:
दिए गए उपायों को ध्यान में रखकर विद्यार्थी स्वयं चित्र बना सकते हैं।
जल संरक्षण के उपाय-

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 14

  • उपयोग के बाद नल को बंद रखना।
  • जल का अनावश्यक उपयोग न करना।
  • वर्षा जल संचयन।
  • जल प्रदूषण को करने में मदद करना।

गंगा से बातचीत

• गंगा अपने चमकीले रंग को मटमैला होते देखकर दुखी है। यदि आपको कभी गंगा नदी से बात करने का अवसर मिले तो आपकी क्या बातचीत होगी?

उत्तर:
मैं – नमस्ते गंगा मैया ! आप इतनी उदास क्यों हैं?
गंगा – बेटा, क्या तुमने नहीं देखा ? मेरा चमकीला और निर्मल जल अब मटमैला होता जा रहा है।
मैं – हाँ गंगा मैया, आपने सही कहा। लोग आपको गंदा कर रहे हैं- प्लास्टिक, कचरा और गंदा पानी बहाकर।
गंगा – हाँ, सही कह रहे हो।
मैं – गंगा मैया, मैंने पढ़ा है कि आपके जल को दूषित करने से हम बीमार हो सकते हैं। क्या ये सच है ?
गंगा – हाँ, बिल्कुल सच है। मानव का जीवन जल के बिना संभव ही नहीं है।
गंगा – तुम सब इस विषय में सोच क्यों नहीं रहे हो ?
मैं – गंगा मैया, हमने सोचा है रविवार को सभी मित्र मिलकर आपके तट को साफ़ करेंगे।
गंगा – क्या तुम सच में ऐसा करोगे?
मैं – हाँ मैया, हम लोग कचरा नहीं डालेंगे, दूसरों को भी समझाएँगे और साफ़-सफ़ाई अभियान चलाएँगे।
गंगा – तो फिर मुझे उम्मीद है। अगर बच्चे जागरूक होंगे, तो बड़े भी सुधरेंगे। धन्यवाद बेटा !
मैं – धन्यवाद आपको, गंगा मैया ! हम मिलकर आपको फिर से निर्मल और पवित्र बनाएँगे।

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 15

पुस्तकालय एवं अन्य स्रोत

प्रश्न 1


विद्यालय के पुस्तकालय, अभिभावकों तथा अन्य स्रोतों से गंगा की सहायक नदियों के बारे में पता लगाइए। साथ ही यह भी पता कीजिए कि उनका उद्गम स्थान कौन-सा है और उनके किनारे कौन-कौन से प्रसिद्ध नगर स्थित हैं।
उत्तर:

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 16

प्रश्न 2


नदियों को साफ करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पता कीजिए। इसके लिए आप पुस्तकालय, शिक्षकों-अभिभावकों एवं अन्य स्रोतों की सहायता ले सकते हैं।
उत्तर:
नदियों को साफ़ रखने के लिए बनाई गई योजनाएँ-

  • नमामि गंगे योजना
  • यमुना एक्शन प्लान
  • जल शक्ति अभियान
  • गंगा एक्शन प्लान
  • राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना
  • अमृत योजना

आपकी अभिव्यक्ति

गंगा की कहानी (Ganga_ki_Kahaani) Diagram 17

• दिए गए चित्र को ध्यानपूर्वक देखिए और इस पर आधारित कोई अनुच्छेद, कहानी अथवा कविता अपने शब्दों में लिखिए-
…………………………………
…………………………………
…………………………………
…………………………………
…………………………………
…………………………………
जंगल देता प्राण हमें,
उत्तर:
हरियाली की चादर ओढ़े,
जंगल की ये डाली है।
पक्षी गाते गीत सुरीले,
प्रकृति की ये लाली है।
पेड़, पहाड़, झरने झर-झर,
हर कोना एक कहानी है।
हिरण, हाथी, बाघ व रीछ,
सबकी अपनी निशानी है।

जंगल देता प्राण हमें,
वायु, जल और छाया।
अगर बचाएँ इसको हम,
तो सुखमय हो जीवन माया।
कटते पेड़ हैं रोज यहाँ,
रुकना अब ज़रूरी है।
जंगल का मतलब जीवन है,
यह बात जनहित में जारी है।

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in