BoardExams.in
Class 2hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 2 hindi Chapter 10: कौन (Kaun)

8 Solved Questions & Exercises5 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 2 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 10: कौन (Kaun)

Students can benefit from Sarangi Class 2 Solutions Chapter 10 कौन कविता by practicing regularly and seeking help when needed.

Class 2 Hindi Chapter 10 Kaun Question Answer

Kaun Class 2 Question Answer

कौन कविता के प्रश्न उत्तर

बातचीत के लिए :

प्रश्न 1


अगर चाँद और सूरज न होते तो क्या होता?
उत्तर :
अगर चाँद और सूरज नहीं होते तो दिन और रात नहीं होते।

प्रश्न 2


क्या आपने इंद्रधनुष देखा है?
उत्तर :
हाँ, मैंने इंद्रधनुष देखा है।

प्रश्न 3


इंद्रधनुष कब बनता है? पता कीजिए।
उत्तर :
जब बारिश के बाद सूरज चमकता है और उसकी रोशनी निलंबित (जिन्हें कुछ समय के लिए रोक दिया गया है) बूंदों से गुजरती है तब ‘इंद्रधनुष’ बनता है।

प्रश्न 4


आपने इंद्रधनुष में कौन-कौन से रंग देखे हैं?
उत्तर :
लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, जामुनी और बैंगनी, ये सातों रंग माँ ने मुझे दिखाए हैं।

सोचिए और लिखिए –

प्रश्न 1


इन शब्दों से प्रश्न बनाइए-

कौन (Kaun) Diagram 1

Solution:
:
  1. ईश्वर कौन है?
  2. तुम कब आओगे?
  3. तुम आज स्कूल क्यों नहीं आए?
  4. तुम्हें किसके घर जाना है?
  5. रावण को किसने मारा था?
  6. तुम अपना स्कूल का काम कैसे करते हो?
  7. ताजमहल कहाँ है?
प्रश्न 2


कविता के आधार पर नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा कीजिए-

  1. अगर पेड़ न होते तो _________
  2. अगर नदियाँ न होती तो _________
  3. अगर पर्वत न होते तो _________
  4. अगर फूल न होते तो _________
Solution:
  1. अगर पेड़ न होते तो हरियाली कौन फैलाता?
  2. अगर नदियाँ न होती तो जग की प्यास कौन बुझाता?
  3. अगर पर्वत न होते तो मीठे झइने कौन बहाता?
  4. अगर फूल न होते तो खिल-खिलकर कौन मुसकाता?

इसी तरह के कुछ और वाक्य बनाइए और अपनी कॉपी में लिखिए।

आइए कुछ बनाएँ :

प्रश्न 1


इंद्रधनुष बनाइए और रंग भरिए।
उत्तर :
छात्र स्वयं रंग भरें।

कौन (Kaun) Diagram 2

प्रश्न 2


हर रंग के सामने अपने बारे में कुछ लिखिए-

  1. लाल – मेरी उम्र _______ साल है।
  2. नारंगी – मेरे घर में _______ लोग रहते हैं।
  3. पीला – मैं ______  में रहता/रहती हूँ।
  4. हरा – मुझे _______ खाना बहुत पसंद है।
  5. नीला – मेरा मनपसंद् रंग ______ हैं।
  6. जामुनी – मुझे _______ बहुत पसंद हैं। (जानवर का नाम)
  7. बैंगनी – मैं ______ बनना चाहता/चाहती हूँ।
Solution:
:
  1. लाल – मेरी उम्र सात साल है।
  2. नारंगी – मेरे घर में पाँच लोग रहते हैं।
  3. पीला – मैं दिल्ली में रहता/रहती हूँ।
  4. हरा – मुझे खीर खाना बहुत पसंद है।
  5. नीला – मेरा मनपसंद् रंग हरा हैं।
  6. जामुनी – मुझे कुत्ता बहुत पसंद हैं। (जानवर का नाम)
  7. बैंगनी – मैं डॉक्टर बनना चाहता/चाहती हूँ।

खोजें-जानें :

अपने परिवार के दो सदस्यों को चुनिए और उनसे कुछ ऐसे प्रश्न पूछिए जो आप हमेशा पूछना चाहते हैं। प्रश्नों को पहले ही लिख लीजिए, जैसेआप भाई-बहन से पूछ सकते हैं कि उनका मनपसंद खेल कौन-सा है। माँ से पूछ सकते हैं कि वे बचपन में क्या नटखटी करती थीं और पिताजी से पूछ सकते हैं कि उन्हें छुट्टी पर कहाँ जाना पसंद है। कक्षा में आकर मित्रों को अपनी बातचीत सुनाइए और उनकी बातचीत भी ध्यान से सुनिए।

Solution:
:
  1. दीदी, आपका मनपसंद रंग कौन-सा है?
  2. पिताजी, क्या आपने कभी पतंग उड़ाई है?
  3. भैया, आपको सबसे ज्यादा कौन-सी जगह पसंद् है?
  4. माँ, क्या बचपन में आपने कभी कोई बीज बोया था?

Sarangi Class 2 Hindi Chapter 10 कौन Summary

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 10 कौन कविता का सार

इस कविता के कवि बालस्वरूप राही जी हैं। इसमें वे पूछते हैं कि ज़रा सोचो तो अगर चाँद नहीं होता तो हमें दिशा कौन दिखाता? अगर सूरज नहीं होता तो दिन को सोने की तरह कौन चमकाता? यदि ये साफ़-सुथरी नदियाँ नहीं होती तो जग की प्यास कौन बुझाता? अगर ये पर्वत नहीं होते तो यह मीठे-मीठे झरने कौन बहाता? कवि फिर पूछता है कि अगर पेड़ नहीं होते तो चारों तरफ हरियाली कौन फैलाता। यदि प्यारे-प्यारे सुंदर फूल नहीं होते तो खिल-खिलकर कौन मुस्कुराता? अगर नभ (आकाश) में बादल नहीं होते हो इंद्रधनुष कौन रचता? अगर कवि नहीं होता तो यह सारे प्रश्न कौन उठाता?

कौन (Kaun) Diagram 3

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 10 कौन काव्यांशों की व्याख्या

1. अगर न होता चाँद, रात में,
हमको दिशा दिखाता कौन?
अगर न होता सूरज, दिन को,
सोने-सा चमकाता कौन?

अगर न होती निर्मल नदियाँ
जग की प्यास बुझाता कौन?
अगर न होते पर्वत, मीठे,
झरने भला बहाता कौन?

व्याख्या- कवि पूछता है कि अगर चाँद नहीं होता तो रात को हमें रास्ता (दिशा) कौन दिखाता? सूरज नहीं होता तो दिन को उजाले से भरकर कौन चमकाता? अगर ये साफ़ (स्वच्छ) नदियाँ नहीं होती तो हमारी प्यास कौन बुझाता? सोचो तो, यदि ये पहाड़ (पर्वत) नहीं होते तो मीठे झरने कौन बहाता?

2. अगर न होते पेड़ भला फिर,
हरियाली फैलाता कौन?
अगर न होते फूल बताओ,
खिल-खिल कर मुसकाता कौन?

अगर न होते बादल, नभ में,
इंद्रधनुष रच पाता कौन?
अगर न होते हम तो बोलो,
ये सब प्रश्न उठाता कौन?

व्याख्या- कवि पूछता है कि अगर पेड़ नहीं होते तो चारों तरफ़ यह हरियाली कौन फैलाता? यदि ये रंग-बिरंगे फूल नहीं होते तो खिल-खिलकर कौन मुस्कुराता? नभ (आकाश) में अगर बादल नहीं होते तो इंद्रधनुष को कौन रच पाता? अंत में कवि कहता है कि यदि वे (कवि) नहीं होते तो ये सारे प्रश्न कौन उठाता?

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in