BoardExams.in
Class 2hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 2 hindi Chapter 11: बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo)

2 Solved Questions & Exercises3 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 2 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 11: बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo)

Students can benefit from Sarangi Class 2 Solutions Chapter 11 बैंगनी जोजो by practicing regularly and seeking help when needed.

Class 2 Hindi Chapter 11 Bagni Question Answer

Baingani Class 2 Question Answer

बैंगनी जोजो के प्रश्न उत्तर

सोचिए और लिखिए :

प्रश्न 1


कहानी में जोजो किस-किस के पास गया। क्रम में लिखिए और चित्र बनाइए-

उत्तर :

बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo) Diagram 1

बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo) Diagram 2

प्रश्न 2


कहानी में आए इन शब्दों को पढ़िए और वाक्य बनाकर अपनी कॉपी में लिखिए-

  1. भौं भौं
  2. ऊँ, ऊँ, ऊँ!
  3. टप! टप! टप!
Solution:
:
  1. कुत्ता भौं भौं करता है।
  2. ऊँ, ऊँ, ऊँ! आखिर मेरी चॉकलेट किसने खाई?
  3. टप! टप! टप! पेड़ से जामुन गिरने लगे।

चित्रकारी और लेखन :

चित्रों में रंग भरिए। जोजो अगर इन जानवरों के पास जाता तो क्या बातचीत होती? लिखिए-

उत्तर :
छात्र ऊपर दोनों चित्रों में रंग भरें।

बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo) Diagram 3

बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo) Diagram 4

पहेली :

नीचे दी गई शब्द-पहेली में रंगों के नाम पर घेरा लगाइए-

उत्तर :

बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo) Diagram 5

बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo) Diagram 6

रंग भरिए :

बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo) Diagram 7

Solution:
:
बच्चे चित्र में सुंदर रंग भरें।

Sarangi Class 2 Hindi Chapter 11 बैंगनी जोजो Summary

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 11 बैंगनी जोजो कहानी का सार

जोजो नाम का एक सफेद कुत्ता था। वह एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। अचानक ‘घर्ररइ! स्स्स!’ जैसी आवाज से वह उठ गया। उसने देखा कि उसके शरीर पर बैंगनी धब्बे पड़ गए हैं। उसने सबसे पहले आकाश में उड़ते एक बादल से पूछा कि क्या उसने जोजो को बैंगनी धब्बे दिए हैं? बादल ने यह कहकर मना कर दिया कि बादल तो सफेद है। फिर जोजो ने यही प्रश्न सूरज से किया तो सूरज ने कहा कि मैं तो पीला हूँ मैंने तुम्हें यह बैंगनी धब्बे नहीं दिए। उसके बाद जोजो कौए के पास भी यही पूछने गया तो कौए ने कहा कि मैंने तुम्हें यह धब्बे नहीं दिए हैं, मैं तो काले रंग का हूँ।

जोजो ने कौए के बाद गुब्बारे से पूछा तो गुब्बारे ने भी मना कर दिया क्योंकि गुब्बारा लाल रंग का था। सबसे आखिर में जोजो ने घास से पूछा कि क्या उसने जोजो को बैंगनी धब्बे दिए हैं? इस पर घास ने कहा कि मैं हरी हूँ, मैं तुम्हें बैंगनी धब्बे कैसे दे सकती हूँ? बेचारा जोजो सोच-सोचकर परेशान था कि आखिर उसे बैंगनी धब्बे किसने दिए? थककर वह पेड़ के नीचे बैठ गया और अचानक उसे ‘टप! टप!’ की आवाज आई। जोजो ने देखा कि वह जामुन का पेड़ था। उसे समझते देर न लगी कि यह धब्बे उसे जामुन के पेड़ ने ही दिए हैं।

बैंगनी जोजो (Baingani_Jojo) Diagram 8

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in