BoardExams.in
Class 2hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 2 hindi Chapter 12: तोसिया का सपना (Tosiya_ka_Sapna)

6 Solved Questions & Exercises5 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 2 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 12: तोसिया का सपना (Tosiya_ka_Sapna)

Students can benefit from Sarangi Class 2 Solutions Chapter 12 तोसिया का सपना by practicing regularly and seeking help when needed.

Class 2 Hindi Chapter 12 Tosiya Ka Sapna Question Answer

Toshiya Ka Sapna Class 2 Question Answer

तोसिया का सपना के प्रश्न उत्तर

बातचीत के लिए :

प्रश्न 1


क्या आप कभी कोई सपना देखकर खुशी या डर से उठे हैं?
उत्तर :
हाँ, मैं सपना देखकर खुशी से उठ गईगगया था।

प्रश्न 2


अपने सपनों के बारे में बातचीत कीजिए।
उत्तर :
मैंने सपने में देखा कि मेरे पापा मेरे लिए नई साइकिल लाए हैं और मैं उसे अपने बरामदे में चला रही/रहा हूँ।

प्रश्न 3


इस कहानी में कौन-कौन से रंग हैं?
उत्तर :
सफ़ेद, लाल, पीला, हरा, बैंगनी, नारंगी, काला, नीला, गुलाबी, फिरोज़ी, आसमानी, और भूरा।

प्रश्न 4


संसार में रंग ना हों तो कैसा लगेगा?
उत्तर :
बेरंग संसार बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।

खोजें-जानें :

कहानी का क्रम खोजिए। फिर उसे पढ़कर सुनाइए-

( ) तोसिया ने नानी से उनके सफ़ेद बालों के बारे में पूछा।
( ) तोसिया बाज़ार गई जहाँ रंगीन पतंगें, चुन्नियाँ और गुब्बारे थे।
( ) तोसिया बगीचे में गई जहाँ तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल थे।
( ) तोसिया ने सपना देखा कि सब कुछ सफ़ेद हो गया है।
( ) तोसिया ने रसोई में रंगीन मसाले देखे।
( ) तोसिया घर आकर दोपहर को सो गई।
उत्तर :
कहानी का सही क्रम निम्न प्रकार है-
(1) तोसिया ने सपना देखा कि सब कुछ सफ़ेद हो गया है।
(2) तोसिया ने रसोई में रंगीन मसाले देखे।
(3) तोसिया बगीचे में गई जहाँ तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूल थे।
(4) तोसिया बाज़ार गई जहाँ रंगीन पतंगें, चुन्तियाँ और गुब्बारे थे।
(5) तोसिया घर आकर दोपहर को सो गई।
(6) तोसिया ने नानी से उनके सफ़ेद बालों के बारे में पूछा।

शब्दों का खेल :

प्रश्न 1


रंगों में छुपे शब्द खोजिए और लिखिए –
गुलाबी में गुलाब
आसमानी में ______
बैंगनी में ______
सिंदूरी में ______
उत्तर :
आसमानी में आसमान
बैंगनी में बैंगन
सिंदूरी में सिंदूर

प्रश्न 2


रसोई में रंग
तोसिया ने रसोई में रंग ही रंग देखे। मिर्च _____ रंग की। काली मिर्च _____ रंग की। हल्दी ______ रंग की। सरसों ____ रंग की। धनिया पत्ती _____ रंग की और मेथीदाना ______ रंग का।
उत्तर :
तोसिया ने रसोई में रंग ही रंग देखे। मिर्च लाल रंग की। काली मिर्च काले रंग की। हल्दी पीले रंग की। सरसों भूरे रंग की। धनिया पत्ती हरे रंग की और मेथीदाना सुनहरें रंग का।

आइए कुछ बनाएँ :

नीचे दिए गए चित्रों को देखकर सुंदर-सी कंदील बनाइए
(हमें चाहिए- रंगीन पेपर, कैंची, गोंद)

उत्तर :
छात्र स्वयं प्रयास करके सुंदर-सा कंदील बनाएँ।

तोसिया का सपना (Tosiya_ka_Sapna) Diagram 1

Sarangi Class 2 Hindi Chapter 12 तोसिया का सपना Summary

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 12 तोसिया का सपना कविता का सार

तोसिया नाम की एक लड़की थी। वह बहुत सपने देखती थी और उठकर सपनों के बारे में बातें भी करती थी। एक दिन उसे सपना आया कि दुनिया के सारे रंग उड़ गए हैं। कहीं कोई रंग नहीं बचा है। सब कुछ सफेद-सफेद हो गया है। वह घबराकर उठी और सोचने लगी कि कहीं सचमुच तो ऐसा नहीं हो गया। अपना शक हटाने के लिए वह रसोई-घर में गई तो देखा कि वहाँ लाल मिर्च, हल्दी, धनिया आदि रंग-बिरंगे मसाले रखे हैं। फिर वह बगीचे में गई। वहाँ उसने गेंदा, चमेली, गुलाब, सदाबहार और सूरजमुखी आदि रंग-बिरंगे फूल देखे। उसने देखा कि उसके और मम्मी-पापा के कपड़ों में भी रंग हैं और घर में भी खूब सारे रंग हैं। तोसिया फिर मम्मी के साथ बाज़ार गई।

तोसिया का सपना (Tosiya_ka_Sapna) Diagram 2

वहाँ गाजर, बैंगन, सेम, मटर, टमाटर जैसी रंग-बिरंगी सब्जियाँ देखी। फिर पतंग की दुकान पर काली, पीली, हरी पतंगें देखी। मम्मी के साथ चुन्नी की दुकान पर भी रंग-बिरंगी चुन्नियाँ देखी। गुब्बारे वाले के पास रंग-बिरंगे गुब्बारे थे जो बाज़ार में खड़ा था। नीले, पीले, हरे, लाल रंग के गुब्बारे थे। वह खुश हो गई कि रंग गायब नहीं हुए हैं। फिर वह घर आकर सो गई। उसने उठकर नानी को अपनी सहेलियों के साथ बैठे देखा। उन सबके बाल सफ़ेद्-सफ़ेद् थे। उसे याद आया कि रात को वह नानी के साथ सोई थी। इसलिए उसे सपने में सब सफ़ेद दिखा। तोसिया ने नानी के बालों को छूकर पूछा कि नानी के बाल सफ़ेद्य क्यों हैं? नानी के बालों का रंग कहाँ गया? नानी ने बताया कि पहले उनके बाल भी काले थे। फिर उनके बालों का रंग तोसिया के बालों में चला गया।

तोसिया का सपना (Tosiya_ka_Sapna) Diagram 3

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in