NCERT Class 2 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 19: आउट (Out)
Students can benefit from Sarangi Class 2 Solutions Chapter 19 आउट by practicing regularly and seeking help when needed.
Class 2 Hindi Chapter 19 आउट Question Answer
आउट Class 2 Question Answer
आउट के प्रश्न उत्तर
बातचीत के लिए :
बातचीत के बाद इन प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए-
जीत और बबली ने कौन-कौन से खेल खेले?
उत्तर :
गिल्ली-डंडा, रस्सी कूदी, छुपन-छुपाई और क्रिकेट।
आप कौन-कौन से खेल खेलते हैं और किसके साथ खेलते हैं?
उत्तर :
मैं बैडमिंटन और गेंद से खेलती/खेलता हूँ। मैं अपने बड़े भाई के साथ खेलता हूँ/खेलती हूँ।
बबली ने गेंद बनाने में कौन-कौन सी वस्तुओं का उपयोग किया?
उत्तर :
कपड़े, कागज़, कतरनें, पन्नियाँ और सुतली।
अगर आप अंपायर होते तो क्या जीत को आउट देते?
उत्तर :
नहीं, मैं जीत को आउट नहीं देता/देती।
शब्दों का खेल :
कहानी की घटनाओं को देखिए। उन्हें सही क्रम से लगाने के लिए अंकों को शब्दों में लिखिए-
उत्तर :


नीचे दिए गए खेलों के बारे में जानकारी इकट्ठी कीजिए और लिखिए-
उत्तर :


खोजें-जानें :
प्रश्न :
अखबार में से खोजकर अपनी पसंद के किन्हीं दो खिलाड़ियों के चित्र काटकर नीचे दी गई जगह पर चिपकाइए। घर में किसी बड़े व्यक्ति से इन खिलाड़ियों के बारे में पूछकर आइए और कक्षा में इन खिलाड़ियों के बारे में बताइए –
उत्तर :


खेल गीत :
प्रश्न :
खेलों के नाम को उनके लिए आवश्यक वस्तुओं से मिलाइए –
उत्तर :


Sarangi Class 2 Hindi Chapter 19 आउट Summary
Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 19 आउट कहानी का सार
छुट्टी वाले दिन जीत और बबली सुबह से खेल रहे थे। उन्होंने कई खेल खेले जैसे-रस्सी कूदना, छुपन-छुपाई, गिल्ली-डंडा आदि। बाद में बबली ने क्रिकेट खेलने के लिए बोला। जीत गेंद फेंकने के लिए तैयार हो गया। जीत ने गेंद फेंकी और बबली ने बल्ला घुमाया। गेंद उड़कर मोहित के आँगन में चली गई और उसके घर पर ताला लगा हुआ था। दोनों का खेल रूक गया। बबली ने कहा कि उसे गेंद बनानी आती है, उसने फिर कपड़े, कागज़ और पन्नी आदि इकट्ठा किया और बबली ने बहुत सारी कतरनें और पन्नियों को मिलाकर गोला बनाया।

उसने गोले को सुतली से कस दिया। गेंद बन गई और फिर खेल शुरू हो गया। बबली ने गेंद फेंकी और जीत ने बल्ला घुमाया। गेंद खुलकर हवा में फैल गई। बबली ने उछलकर एक कपड़ा पकड़ लिया और आउट-आउट चिल्लाने लगी। वह कपड़ा हाथ में लेकर आउट-आउट बोलते हुए दौड़ी।

शब्दार्थ :
- आँगन – घर के बीच का खुला भाग।
- कतरनें – छोटे-बड़े टुकड़े।
- सुतली – पटसन के रेशों से बनाई हुई डोरी, पतली डोरी।
CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers
Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in