BoardExams.in
Class 2hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 2 hindi Chapter 20: छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai)

8 Solved Questions & Exercises4 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 2 Hindi (Sarangi) Solutions
Chapter 20: छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai)

Students can benefit from Sarangi Class 2 Solutions Chapter 20 छुपन छुपाई by practicing regularly and seeking help when needed.

Class 2 Hindi Chapter 20 Chupan Chupai Question Answer

Chupan Chupai Class 2 Question Answer

छुपन छुपाई के प्रश्न उत्तर

बातचीत के लिए :

प्रश्न 1


आप अपने घर में कहाँ-कहाँ छिप सकते हैं?
उत्तर :
हम दरवाजे के पीछे, आँगन में, अलमारी के पीछे, सोफे के पीछे, पर्दे के पीछे, पलंग के नीचे या अपनी माँ-दादी की साड़ी के पल्लू के पीछे भी छिप सकते हैं।

प्रश्न 2


अगर खेलते हुए आपको चोट लग जाए तो आप क्या करेंगे?
उत्तर :
अगर खेलते हुए मुझे चोट लग जाए तो मैं बिल्कुल भी नहीं रोऊँगी/रोऊँगा बल्कि माँ से कहकर उस पर दवाई लगवा लूँगी/लूँगा।

प्रश्न 3


अगर आप खेल में हार जाते हैं तो क्या करते हैं?
उत्तर :
यदि मैं खेल में हार जाऊँ तो भी बुरा नहीं मानूँगी क्योंकि खेल में तो हार-जीत होती ही रहती है। अगली बार और अच्छे से खेलूँगी ताकि जीत सकूँ।

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए-

प्रश्न 1


जीत ने कितने बच्चों को ढूँढ़ लिया?
उत्तर :
जीत ने चार बच्चों को ढूँढ़ लिया।

प्रश्न 2


कौन-कौन कहाँ मिल गया?
उत्तर :
मोहित दरवाजे के पीछे, बबली अलमारी के पीछे, मारिया पलंग के नीचे और सिमरन दादी के पीछे मिली।

प्रश्न 3


छुपन-छुपाई में धप्पा कब बोलते हैं?
उत्तर :
जब बारी देने वाला बच्चा छिपे हुए बच्चों को ढूँढ़ता है तब जिस बच्चे को उसने अभी तक नहीं ढूँढ़ा है, वह छुप-छुपकर चुपके से उसकी पीठ पर आकर धप्पा बोलते हुए हाथ लगाता है।

छुपन-छुपाई :

छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai) Diagram 1

प्रश्न 1


कौन किसके पीछे छिप सकता है और कैसे?
उत्तर :
चींटी किसी के भी पीछे छिप सकती है क्योंकि वह आकार में सबसे छोटी है। चिड़िया, साँप और बगुला भी हाथी और हिरन के पीछे छिप सकते हैं। हिरन हाथी के पीछे छिप सकता है।

प्रश्न 2


कौन किसी के भी पीछे नहीं छिप सकता और क्यों?
उत्तर :
हाथी किसी के भी पीछे नहीं छिप सकता क्योंकि वह आकार में इन सभी से बड़ा है।

मेरी कहानी :

प्रश्न :
आपने ‘छुपन-छुपाई’ कहानी पढ़ी। अब आप अपनी कहानी लिखने का प्रयास कीजिए –
आप इस तरह से शुरुआत कर सकते हैं।

उत्तर :

छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai) Diagram 2

छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai) Diagram 3

शब्दों का खेल :

प्रश्न :
शब्द अंत्याक्षरी

उत्तर :

छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai) Diagram 4

छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai) Diagram 5

सोचिए और लिखिए :

नीचे दिए गए खिलाड़ियों को पहचानकर उनके नाम लिखिए-

प्रश्न :

उत्तर :

छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai) Diagram 6

छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai) Diagram 7

Sarangi Class 2 Hindi Chapter 20 छुप-छुपाई Summary

Sarangi Hindi Book Class 2 Chapter 20 छुप-छुपाई कहानी का सार

लेखक ने इस कहानी में छुपन-छुपाई खेल के बारे में लिखा है। एक दिन सभी बच्चे छुपन-छुपाई खेल रहे थे। सबसे पहले बारी जीत की थी। उसने सौ तक गिनती गिनी और अपने छिपे दोस्तों को ढूँढ़ने निकला।

छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai) Diagram 8

सबसे पहले उसने दरवाजे के पीछे मोहित को ढूँढ़ लिया, फिर बबली अलमारी के पीछे छिपी मिल गई। मारिया पलंग के नीचे, सिमरन दादी के पीछे और नाज़िया को चादर के पीछे ढूँढ़ा पर नाज़िया नहीं मिली। नाज़िया को ढूँढ़ने के विषय में आँगन में लगे पेड़ के नीचे खड़े होकर सोचने लगा। इतने में नाज़िया ने पेड़ से कूदकर उसे धप्पा दे दिया और जीत को दोबारा गिनती गिनने जाना पड़ा।

छुपन छुपाई (Chhupan_Chhupaai) Diagram 9

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in