BoardExams.in
Class 3hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 3 hindi Chapter 7: मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra)

16 Solved Questions & Exercises5 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 3 Hindi (Veena) Solutions
Chapter 7: मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra)

मित्र को पत्र NCERT Class 3rd Hindi Veena Chapter 7 Question Answer

मित्र को पत्र Class 3 Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1


रूपम ने किसे पत्र लिखा और उसमें क्या लिखा है?
उत्तर-
रूपम ने अपने मित्र अभिषेक को पत्र लिखा। पत्र में उसने गुवाहाटी भ्रमण की जानकारियों को मित्र के साथ साझा किया है।

प्रश्न 2


पत्र के अनुसार रूपम अपनी गरमी की छुट्टियाँ बिताने कहाँ गया हुआ है?
उत्तर-
रूपम अपनी गरमी की छुट्टियाँ बिताने के लिए अपने नाना-नानी के घर गुवाहाटी गया हुआ है।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 1

प्रश्न 3


आप अपनी गरमी की छुट्टियाँ बिताने कहाँ गए थे? बताइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं बताएँ कि वे गरमी की छुट्टियों में कहाँ गए थे।

प्रश्न 4


शारीरिक श्रम के बारे में रूपम की नानी जी ने उसे क्या सलाह दी?
उत्तर-
नानी जी ने रूपम को बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है।

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1


इस पत्र से गुवाहाटी नगर के बारे में आपको क्या-क्या जानकारी मिली?
उत्तर-
गुवाहाटी भारत के पूर्वोत्तर प्रदेशों का प्रवेश द्वार है। ब्रह्मपुत्र नदी माजुली द्वीप, वैष्णव मठ, कामाख्या मंदिर आदि के बारे में हमें पत्र से जानकारी मिली।

प्रश्न 2


शारीरिक श्रम करना क्यों आवश्यक है? क्या आप प्रतिदिन कोई शारीरिकं श्रम करते हैं?
उत्तर-
स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक श्रम आवश्यक है। छात्र अपने शारीरिक श्रम के बारे में लिखें; जैसे- पैदल स्कूल जाना, साइकिल चलाना, खेलना आदि।

प्रश्न 3


पत्र के अनुसार रूपम और अभिषेक कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
उत्तर-
पत्र के अनुसार रूपम और अभिषेक खो-खो, पिट्टू, क्रिकेट और फुटबॉल खेल खेलते हैं।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 2

प्रश्न 4


आपको कौन-कौन से खेल खेलना पसंद है? सूची बनाइए और लिखिए।
उत्तर-
छात्र गिल्ली-डंडा, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, वॉलीबॉल या अपने मनपसंद अन्य खेलों के नाम लिखें।

भाषा की बात

प्रश्न 1


आपने जो पत्र पढ़ा, उसमें कुछ खेलों के नाम आए हैं। आप और भी अन्य खेलों के नाम जानते और उन्हें खेलते होंगे। नीचे दी गई वर्ग पहेली में कुछ खेलों के नाम ढूँढ़िए और लिखिए-


उत्तर-

क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, हॉकी, गिल्ली-डंडा, पिट्ठू।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 3

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 4

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 5

प्रश्न 2


क्या आपके घर अथवा विद्यालय में कोई अन्य खेल भी खेले जाते हैं? उनके नाम नीचे लिखिए-

उत्तर-
कबड्डी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, छुपन-छुपाई।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 6

प्रश्न 3


पत्र में ‘त्र’ तथा ‘श्र’ संयुक्त अक्षरों का प्रयोग हुआ है।

  • ‘त्र’ संयुक्त अक्षर त् और र के मेल से बनता है।
  • ‘श्र’ संयुक्त अक्षर श् और र के मेल से बनता है।

अब आप पत्र में ‘त्र’ तथा ‘श्र’ संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने शब्दों को ढूँढ़कर नीचे लिखिए। आप अपनी सोच से भी ‘त्र’ तथा ‘श्र’ संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने नए शब्द लिख सकते हैं।

उत्तर-

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 7

‘त्र’ वाले शब्द

‘श्र’ वाले शब्द

मित्र

श्रद्धालु

ब्रह्मपुत्र

श्रम

सत्र

श्रद्धा

पत्र

श्रमिक

शास्त्रीय

परिश्रम

प्रश्न 4


शब्द लड़ी बनाइए- जैसे ‘घर’ में अंतिम वर्ण ‘र’ है तो अगली कड़ी में ‘र’ से ‘रस्सी’ लिखा है। अब आप इस शब्द लड़ी को पूरा कीजिए।

उत्तर-

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 8

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 9

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 10

प्रश्न 5


पत्र में आए निम्नलिखित शब्दों में से नाम वाले शब्द (संज्ञा) ढूँढ़कर उनमें अपनी पसंद का रंग भरिए।
उदाहरण- नगर, पर्वत, रूपम आदी।

उत्तर-
छात्र संज्ञा शब्द वाले बॉक्स में अपनी पसंद का रंग भरें।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 11

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 12

थोड़ा और जानिए

प्रश्न 1


भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आठ प्रदेश हैं। ये अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध परंपराओं हेतु प्रसिद्ध हैं। ये आठ प्रदेश हैं-

कक्षा में अपने सहपाठियों और शिक्षक के साथ पूर्वोत्तर प्रदेशों पर चर्चा कीजिए।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 13

प्रश्न 2


इस पत्र में आपने गुवाहाटी स्थित दो मंदिरों के बारे में पढ़ा है-

आपके राज्य में भी कुछ प्रमुख धार्मिक स्थल होंगे। ऐसे स्थानों के बारे में अपने घर के सदस्यों से जानकारी प्राप्त कीजिए और कक्षा में सबको बताइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 14

खेल गीत

समूह में खेले जाने वाले बहुत से खेलों के साथ सामूहिक रूप से गीत या तुकबंदियाँ गाई जाती हैं, जैसे कि ‘हरा समंदर गोपी चंदर ऐसे ही कोई दो गीत गाइए और लिखिए-

उत्तर-
1. अक्कड़-बक्कड़ बंबे बो, अस्सी नब्बे पूरे सौ,
सौ में लगा धागा, चोर निकल के भागा।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 15

Question 1 (2)

पोशम पा भई पोशम पा, डाकुओं ने क्या किया,
सौ रुपये की घड़ी चुराई, अब तो जेल में जाना पड़ेगा।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 16

इन्हें भी जानिए

Solution:
यह छात्रों की जानकारी के लिए है।

मित्र को पत्र (Mitra_ko_Patra) Diagram 17

Class 3 Hindi Chapter 7 मित्र को पत्र पाठ का सारांश

प्रस्तुत पत्र में पूर्वोत्तर प्रदेशों का प्रवेश द्वार गुवाहाटी का वर्णन किया गया है। वस्तुतः अभिषेक अपनी गरमी की छुट्टियाँ मनाने के लिए अपने नाना-नानी के घर गुवाहाटी आया हुआ है। वह यहाँ के भौगोलिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को देखकर अति प्रसन्न है। पत्र लिखकर यहाँ की विशेषताओं से मित्र को अवगत कराता है। साथ-साथ नानी द्वारा मिली सीख कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल-कूद बहुत आवश्यक है, इसकी भी चर्चा करना नहीं भूलता है।

शब्दार्थ- द्वार – दरवाजा, विशाल – बहुत बड़ा, तट – किनारा, द्वीप – टापू, चारों ओर पानी से घिरा भू-भाग, समीप – नज़दीक पास, तन – शरीर।

Veena Class 3 Hindi Book Solutions

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in