BoardExams.in
Class 3hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 3 hindi Chapter 8: चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad)

14 Solved Questions & Exercises4 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 3 Hindi (Veena) Solutions
Chapter 8: चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad)

चतुर गीदड़ NCERT Class 3rd Hindi Veena Chapter 8 Question Answer

चतुर गीदड़ Class 3 Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1


आपको भूख लगती है तो आपको कैसा लगता है?
उत्तर-
छात्र बता सकते हैं कि जब उन्हें भूख लगती है तो मन करता है कि जल्दी से कुछ खाने को मिल जाए।

प्रश्न 2


अपने मित्र की सहायता आप किस-किस प्रकार से करते हैं?
उत्तर-
अगर मित्र किसी दिन विद्यालय न आ पाए तो गृहकार्य पूरा करवाना, कभी लंच बॉक्स भूल जाए तो अपना टिफ़िन बाँटकर खाना आदि। छात्र और भी उत्तर बता सकते हैं।

प्रश्न 3


कहानी का शीर्षक ‘चतुर गीदड़’ क्यों है?
उत्तर-
गीदड़ अपनी चतुराई से कछुए की चाल में नहीं फँसता और मगरमच्छ का शिकार बनने से बच जाता है। इसलिए कहानी का शीर्षक ‘चतुर गीदड़’ है।

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 1

प्रश्न 4


आप इस कहानी को और क्या नाम देना चाहेंगे?
उत्तर-
‘गीदड़ की चालाकी’, ‘बुद्धिमान गीदड़’ आदि।

प्रश्न 5


अपनी सूझ-बूझ का कोई अनुभव बताइए।
उत्तर-
छात्र अपना अनुभव बताएँ।

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1


तालाब में मछलियाँ क्यों नहीं थीं?
उत्तर-
तालाब की सारी मछलियों को मगरमच्छ खा चुका था। इसीलिए तालाब में मछलियाँ नहीं थीं।

प्रश्न 2


कछुए ने क्या उपाय सोचा?
उत्तर-
कछुए ने सोचा कि मगरमच्छ को मरा हुआ दिखाकर वह गीदड़ को पकड़वा देगा।

प्रश्न 3


गीदड़ ने समझदारी कैसे दिखाई?
उत्तर-
गीदड़ ने कहा कि मरे हुए मगरमच्छ की पूँछ हिलती है। यह सुनकर मगरमच्छ पूँछ हिलाने लगा। इस प्रकार गीदड़ ने समझदारी दिखाकर अपनी जान बचा ली।

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 2

प्रश्न 4


गीदड़ को मगरमच्छ की सच्चाई कैसे पता चली?
उत्तर-
मगरमच्छ के पूँछ हिलाने से गीदड़ को सच्चाई का पता चल गया।

कहानी से

प्रश्न 1


नीचे कहानी से जुड़े कुछ चित्र और बातें हैं। उनका आपस में मिलान कीजिए-

उत्तर-

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 3

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 4

भाषा की बात

प्रश्न 1


कहानी में पशुओं के लिए तालाब ही पानी का स्रोत है। नीचे दी गई वर्ग पहेली से पानी के अन्य स्रोतों को ढूँढ़कर लिखिए-

उत्तर-

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 5

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 6

प्रश्न 2


सही वाक्य बनाइए-
‘दो मित्र कहीं जा रहे हैं’
इस वाक्य में ‘द’ को ‘क’, ‘म’ को ‘ग’ और ‘ह’ को ‘प’ से बदल दिया गया है।
इस तरह नया वाक्य बना-
‘को गित्र कपीं जा रपे पैं’
अब दिए गए वाक्य में ‘ल’ को ‘ह’ और ‘स’ को ‘भ’ से बदलकर नया वाक्य बनाइए।
मैं बलुत सूखा/सूखी लूँ।
सही वाक्य – ________________________________
उत्तर-
सही वाक्य – मैं बहुत भूखा/भूखी हूँ।

प्रश्न 3


कहानी में आए शब्दों का प्रयोग करते हुए नए वाक्य बनाकर लिखिए-

उत्तर-
कठिन – उसे पकड़ना कठिन है।
प्रयत्न – गीदड़ को इधर लाने का मैं प्रयत्न करता हूँ।
सहायता – तुम मेरी सहायता करो।
प्यारा – मेरा प्यारा मित्र मगरमच्छ है।

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 7

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 8

प्रश्न 4


एक मछली, अनेक मछलियाँ। नीचे दिए गए शब्दों के एक और अनेक रूप लिखिए-

उत्तर-

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 9

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 10

पता कीजिए और लिखिए

इस कहानी में मगरमच्छ, गीदड़ और कछुए जैसे पात्र आपने देखे हैं। मगरमच्छ जल और थल दोनों पर ही रहता है जबकि गीदड़ केवल थल पर रहता है। आप इस तरह के और प्राणियों के नाम पता करके नीचे दी गई तालिका में लिखिए-

उत्तर-

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 11

जल व थल पर रहने वाले जीव

थल पर रहने वाले जीव

मेंढक

बाघ

केंचुआ

शेर

कछुआ

गाय

साँप

घोड़

मेरी सोच

उत्तर-
छात्र अपनी समझ से उत्तर दें।

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 12

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 13

आप क्या सोचते हैं?

अगर मगरमच्छ पूँछ न हिलाता तो अनुमान लगाइए कि कहानी का क्या अंत होता?

उत्तर-
अगर मगरमच्छ पूँछ न हिलाता तो गीदड़ कछुए और मगरमच्छ की चाल में फँसकर अपनी ज़िंदगी गँवा बैठता। मगरमच्छ गीदड़ को खाकर अपनी भूख शांत कर लेता।

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 14

मेरी कलाकारी

उत्तर-
छात्र पाठ्यपुस्तक में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कलाकारी करें और आनंद लें।

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 15

चतुर गीदड़ (Chatur_Geedad) Diagram 16

Class 3 Hindi Chapter 8 चतुर गीदड़ पाठ का सारांश

प्रस्तुत कहानी के माध्यम से यह समझाने का प्रयास किया गया है कि कोई भी काम करने से पहले उस काम के परिणाम क्या-क्या हो सकते हैं? अतः इस बात को बुद्धिमानीपूर्वक सोच-समझ लेना चाहिए। अन्यथा मुसीबत में फँसने की संभावना बनी रहती है। इस कहानी में गीदड़ यदि बुद्धिमानी या चतुराई से काम नहीं लेता तो अवश्य ही मगरमच्छ का आहार बन जाता। अतः जीवन में सदैव सतर्क रहना चाहिए तथा सूझ-बूझ से काम लेना चाहिए।

शब्दार्थ- प्रयत्न – प्रयास, स्वर्ग सिधार गया – मर गया, दुनिया – संसार, सहायता – मदद।

Veena Class 3 Hindi Book Solutions

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in