NCERT Class 3 Mathematics (Maths Mela - Hindi Medium) Solutions
Chapter 10: Class 3 Maths Chapter 10 Solutions in Hindi
Parents use Class 3 Maths Mela Solutions Chapter 10 कक्षा में आनंद in Hindi to help their children understand concepts.
Class 3 Maths Mela Chapter 10 Solutions in Hindi Medium कक्षा में आनंद
Class 3 Maths Mela Chapter 10 Solutions in Hindi कक्षा में आनंद
आइए करते हैं
पृष्ठ 128-129
पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र के आधार पर चर्चा कीजिए और बताइए कि आप इन प्रश्नों का उत्तर कैसे देंगे-
चित्र में दिखाई गई विभिन्न गतिविधियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर :
(क) कक्षा की विभिन्न वस्तुओं जैसे दरवाज़े, खिड़कियाँ, श्यामपट्ट को सजाना।
(ख) भिन्न-भिन्न साधनों द्वारा कक्षा की वस्तुओं को मापना।
शैली दरवाजे की ऊँचाई कैसे पता करती है?
उत्तर :
एक लंबी कील, एक औपचारिक साधन-स्केल द्वारा।
लीना और आदि एक ही मेज की लंबाई मापने के लिए अपने-अपने बालिश्त का उपयोग करते हैं। क्या उन दोनों की माप समान होगी?
उत्तर :
कोई आवश्यक नहीं।
सबसे लंबी चोटी वाले बच्चे के ऊपर गोला बनाइए।
उत्तर :


कक्षा में कागज की उन डोरियों पर निशान (✓) लगाइए जो खिड़की की ऊँचाई जितनी लंबी हैं।
उत्तर :

कक्षा की दोनों दीवारों के बीच की दूरी पता कीजिए। आपने इसे कैसे पता किया? क्या इसे मापने के अन्य तरीके भी हो सकते हैं?
उत्तर :
चित्र में दिखाई देने वाली लड़की के 42 कदम। हाँ।
चित्र में॰ उन सभी तरीकों को पहचानिए जिनका उपयोग बच्चे लंबाई मापने के लिए कर रहे हैं। आपके अनुसार कौन-सा तरीका बेहतर है और क्यों?
उत्तर :
बालिश्त, कदम, कागज, कीलें, डोरियाँ, स्केल।
स्केल बेहतर है, क्योंकि इसमें चिह्न अंकित हैं, जिनसे वस्तुओं को मापा जा सकता है।
आइए करते हैं
पृष्ठ 129
पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र में नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार कागज की लड़ियों में रंग भरिए-
(क) कागज की सबसे छोटी लड़ी में लाल रंग भरिए। चर्चा कीजिए कि आपने सबसे छोटी लड़ी की पहचान कैसे की।
(ख) कागज की सबसे लंबी लड़ी में हरा रंग भरिए। चर्चा कीजिए कि आपने सबसे लंबी लड़ी की पहचान कैसे की।
नोटं : निर्देशानुसार कीजिए।
हरे बोर्ड के किनारों को सजाने के लिए रंगीन कागज की और कितनी लड़ियों की आवश्यकता होगी?
उत्तर : 15(10+5)
आइए करते हैं
पृष्ठ 130-131
1. किसी ऊनी या सूती धागे को नीचे दी गई रेखा जितनी लंबाई काटकर चिपकाइए।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए।
2. नीचे दी गई लड़ी से लंबी एक लड़ी बनाइए-
उत्तर :


3. शैली और आदि ने जो सजावटी लड़ी पकड़ रखी है, उससे छोटी एक लड़ी बनाइए।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए।
4. पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्र में दिखाए गए चेहरे पर मूँछ का दूसरा आधा हिस्सा बनाइए, जो बनी हुई आधी मूँछ जितना लंबा हो।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए।




5. लड़ियों को देखकर आदि को सबसे लंबी लड़ी चुनने में मदद कीजिए। आपने कैसे पता लगाया? चर्चा कीजिए।
उत्तर :


शैली और आदि को पार्टी के लिए कक्षा के अंदर एक बड़ी मेज ले जानी है। मेज इतनी भारी है कि उन दोनों से हिलाना संभव नहीं है। मेज को उठाए बिना वे यह कैसे पता लगा सकते हैं कि मेज कक्षा के दरवाजे से जा सकती है या नहीं? उन्हें यह पता लगाने में मदद कीजिए कि उन्हें क्या करना चाहिए।
उत्तर :
मेज दरवाजे से होकर उस ओर से ले जाई जा सकती है, जिसकी लंबाई दरवाजे की चौड़ाई से छोटी है।
पृष्ठ 132
यदि मेज की लंबाई और चौड़ाई दोनों दरवाजे की चौड़ाई से अधिक हों, तो क्या मेज को दरवाजे के अंदर ले जाने का कोई तरीका हो सकता है?
उत्तर : हाँ, मेज को दरवाजे के अंदर उसकी ऊँचाई की ओर से ले जाते हुए।
आइए खेलते हैं
पृष्ठ 132
क्या आप कुछ ऐसी वस्तुओं के नाम बता सकते हैं जो आपके स्कूल के दरवाजे से होकर नहीं गुजर सकतीं? चर्चा कीजिए।
उत्तर :
रेलगाड़ी, हवाई जहाज आदि।
पृष्ठ 133
क्या ये सभी के लिए सच हैं?
सही उत्तर पर निशान (✓) लगाइए-
1. आपका सिर 3 हाथ गोल है।
सही/गलत
उत्तर : गलत
2. आपकी बाँह की लंबाई आपके पैरों की लंबाई के बराबर होती है।
सही/गलत
उत्तर : गलत
3. आपकी ऊँचाई आपकी खुली बाँहों की लंबाई के बराबर है।
सही/गलत
उत्तर : गलत।
पृष्ठ 135
अपने उन मित्रों के नाम लिखिए जिनकी ऊँचाई एक मीटर से अधिक है और जिनकी ऊँचाई एक मीटर से कम है।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए। कुछ करके दर्शाए गए हैं।


पृष्ठ 136
अपने आस-पास की उन वस्तुओं के नाम लिखिए जिनकी लंबाई एक मीटर, एक मीटर से अधिक तथा एक मीटर से कम है।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए। कुछ करके दर्शाए गए हैं।

आइए करते हैं
पृष्ठ 137
1. एक मीटर, आधा मीटर और एक-चौथाई मीटर की रस्सियों का प्रयोग करके विभिन्न वस्तुओं की लंबाई तता कीजिए। उनके नाम लिखिए और उपयुक्त खानों में (✓) निशान लगाइए-
नोट : निर्देशानुसार कीजिए। कुछ करके दर्शाए गए हैं।


2. फर्श पर एक रेखा को आरंभ रेखा के रूप में चिह्नित कीजिए और फिर इस आरंभ रेखा से एक मीटर की दूरी पर दूसरी रेखा को चिह्नित कीजिए। आरंभ रेखा पर खड़े होइए और कूदिए। उन बच्चों के नाम लिखिए जो एक-चौथाई मीटर, आधे मीटर और एक मीटर से अधिक लंबी छलाँग लगाते हैं।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए।
3. एक गेंद या डिस्क लीजिए और जहाँ तक संभव हो, उसे फेंकने का प्रयास कीजिए। अब मापिए कि आपने उसे कितनी दूर फेंका।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए।
आइए करते हैं
पृष्ठ 138
1. एक मीटर लंबी रस्सी या पट्टी का उपयोग करके अपने शिक्षक या माता-पिता की लंबाई मापिए।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए।
2. अनुमान लगाकर एक मीटर लंबा ऊन या धागा काटिए। अपने दोस्तों से भी ऐसा करने को कहिए। अब एक मीटर रस्सी की मदद से पता कीजिए कि किसका अनुमान सबसे नजदीक है।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए।
3. एक मीटर लंबी रस्सी को 4 बराबर टुकड़ों में काटिए। आपने रस्सी को कितनी बार काटा?
उत्तर : तीन बार
4. एक मीटर रस्सी में आपके कितने कदम आते हैं?
नोट : निर्देशानुसार कीजिए।
30 कदम हो सकते हैं। (अद्वितीय नहीं)
5. कक्षा की दीवार का एक किनारा कितना लंबा है, यह जानने के लिए एक मीटर रस्सी का उपयोग कीजिए।
नोट : निर्देशानुसार कीजिए।
4 मीटर से अधिक हो सकता है।
CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers
Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in