BoardExams.in
Class 4hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 4 hindi Chapter 12: शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat)

14 Solved Questions & Exercises7 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 4 Hindi (Veena) Solutions
Chapter 12: शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat)

Parents encourage the use of NCERT Class 4 Hindi Solutions Chapter 12 शतरंज में मात के प्रश्न उत्तर Question Answer for better language learning.

NCERT Class 4th Hindi Chapter 12 शतरंज में मात Question Answer

शतरंज में मात Class 4 Question Answer

कक्षा 4 हिंदी पाठ 12 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi शतरंज में मात Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1


आपको यह नाटक कैसा लगा और क्यों ?
उत्तर :
इस प्रश्न का उत्तर विद्यार्थी अपने अनुभव के आधार पर दें; जैसे- मुझे यह नाटक बहुत अच्छा लगा क्योंकि इस नाटक में तेनालीरामन की चतुराई व सूझबूझ देखने को मिलती है कि वह कैसे अपनी सूझ-बूझ और तर्कशक्ति के आधार पर दंड से बच जाता है।

प्रश्न 2


आपने तेनालीरामन के किस्सों की तरह और किसके बुद्धिमानी के किस्से सुने हैं? उनमें से कोई एक सुनाइए।
उत्तर :
तेनालीरामन के किस्सों की तरह बीरबल की बुद्धिमानी के किस्से भी प्रचलित हैं। कोई एक मनपसंद किस्सा विद्यार्थी स्वयं सुनाएँ।

प्रश्न 3


तेनालीरामन की तरह क्या आपने भी कभी किसी कठिन परिस्थिति को सँभाला है? यदि सँभाला है तो कैसे?
उत्तर :
इस प्रश्न का उत्तर विद्यार्थी अपने अनुभव के आधार पर दें। अपने जीवन का कोई ऐसा किस्सा सुनाए, जहाँ किसी कठिन परिस्थिति को सँभाला हो।

प्रश्न 4


यदि तेनालीरामन शतरंज का खेल जानते तो नाटक का अंत क्या होता?
उत्तर :
विद्यार्थी अपनी समझ के आधार पर उत्तर दें; जैसे – यदि तेनालीरामन शतरंज का खेल जानते तो नाटक के अंत में हो सकता है वह खेल जीत जाते और राजा को हारना पड़ता।

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पाठ के आधार पर दीजिए-
(क) सभी दरबारी तेनालीरामन से ईर्ष्या क्यों करते थे?
उत्तर :
सभी दरबारी तेनालीरामन से ईर्ष्या इसलिए करते थे क्योंकि महाराज उनकी बहुत प्रशंसा करते थे। वे तेनालीरामन से अत्यंत प्रसन्न थे तथा उन्हें बहुत मान-सम्मान देते थे। यह बात दरबारियों को पसंद नहीं आती थी।

(ख) दरबारियों ने राजा से तेनालीरामन के बारे में क्या कहा ?
उत्तर :
दरबारियों ने राजा से तेनालीरामन के बारे में कहा कि वे शतरंज के अद्भुत खिलाड़ी हैं। – इस खेल में वे अच्छे-अच्छों को मात (हरा) दे देते हैं।

(ग) शतरंज खेलते समय राजा को तेनालीरामन पर क्रोध क्यों आ रहा था ?
उत्तर :
शतरंज खेलते समय राजा को तेनालीरामन पर क्रोध इसलिए आ रहा था क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वे सही तरीके से शतरंज नहीं खेल रहे थे।

(घ) तेनालीरामन ने मुंडन से बचने के लिए क्या चाल चली?
उत्तर :
तेनालीरामन ने मुंडन से बचने के लिए महाराज से कहा कि माता-पिता के स्वर्ग सिधारने के बाद ही मुंडन किया जाता है और अब आप ही मेरे माता-पिता हैं। आपके स्वर्ग सिधारने से पहले मैं मुंडन कराऊँ तो अवश्य आप पर मुसीबत आ जाएगी।

(ङ) घर में खेले जाने वाले खेलों में आपको सबसे अच्छा खेल कौन-सा लगता है? वह खेल कैसे खेला जाता है?
उत्तर :
विद्यार्थी इस प्रश्न का उत्तर स्वयं अपने अनुभव के आधार पर दें; जैसे- घर में खेले जाने वाले खेलों में मुझे सबसे अच्छा खेल ‘कैरम’ लगता है। इसे एक बोर्ड पर गोटियों की सहायता से खेला जाता है।

प्रश्न 2


किसने, किससे कहा ?

किसने

किससे

(क) शतरंज ? क्या तेनालीरामन शतरंज के शौकीन हैं?

(ख) और यह है मेरा दाँव।

(ग) अरे, इतने महान आदमी का मुंडन !

(घ) हाँ महाराज, बड़े-बड़ों को मात दी है तेनाली ने।

(ङ) उठो, उठो! तुम्हें कोई दंड नहीं मिल रहा है।

Solution:
:

किसने

किससे

(क) शतरंज ? क्या तेनालीरामन शतरंज के शौकीन हैं?

राजा ने

दरबारियों से

(ख) और यह है मेरा दाँव।

तेनालीरामन ने

राजा से

(ग) अरे, इतने महान आदमी का मुंडन |

नाई ने

राजा से

(घ) हाँ महाराज, बड़े-बड़ों को मात दी है तेनाली ने।

पहले दरबारी ने

राजा से

(ङ) उठो, उठो! तुम्हें कोई दंड नहीं मिल रहा है।

राजा ने

नाई से

भाषा की बात

प्रश्न 1


दिए गए शब्दों का मिलान उनके समान अर्थ वाले शब्दों से कीजिए-

उत्तर :

शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat) Diagram 1

शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat) Diagram 2

प्रश्न 2


मटके में से उपयुक्त विशेषण चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

उत्तर :

शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat) Diagram 3

शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat) Diagram 4

प्रश्न 3


हर संवाद किसी-न-किसी मनोभाव को अभिव्यक्त करता है। उदाहरण के लिए-
तेनाली – (चकित) शतरंज और मैं ! शतरंज के विषय में मैं कुछ नहीं जानता, महाराज।
राजा – (क्रोधित) मुझे सब पता है तेनाली। बात अब छिप नहीं सकती। (दरबारियों से ) क्यों?
आप भी निम्नलिखित मनोभावों को संवाद के रूप में लिखिए-
प्रसन्न – मेरी खोई हुई पुस्तक मिल गई है!
चकित – _____________________________
शांत – _____________________________
दुखी – _____________________________
उत्तर :
प्रसन्न – मेरी खोई हुई पुस्तक मिल गई है!’
चकित – अरे! तुम यहाँ कैसे?
शांत – बस ! अब कोई और इच्छा नहीं रह गई है।
दुखी – ! यह कैसी विपत्ति आन पड़ी है।

प्रश्न 4


नीचे दी गई सूचना के आधार पर नए शब्दों का निर्माण कीजिए-

(क) किसी को आने के लिए कहना
(ख) जाना का विपरीत अर्थ वाला शब्द
(ग) किसी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना
(घ) किसी व्यक्ति या वस्तु का आना या पहुँचना
(ङ) जो बहुत ज़रूरी हो
उत्तर :

शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat) Diagram 5

शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat) Diagram 6

पाठ से आगे

प्रश्न 1


शतरंज के प्रत्येक मोहरे की चाल अलग-अलग होती है। शतरंज के मोहरों की चाल पता कीजिए और लिखिए-
घोड़े की चाल – ___________________
हाथी की चाल – ___________________
मंत्री की चाल – ___________________
‘तिरछी चाल – ___________________
राजा की चाल – ___________________
ऊँट की चाल – ___________________
प्यादे (सिपाही) की चाल – ___________________
उत्तर :
घोड़े की चाल – ‘ढाई चाल ‘एक चाल
हाथी की चाल – ‘एक चाल
मंत्री की चाल – ‘तिरछी चाल
राजा की चाल – ‘एक चाल
ऊँट की चाल – ‘तिरछी चाल
प्यादे (सिपाही) की चाल – एक चाल

प्रश्न 2


चित्र के साथ खेल के नाम का मिलान कीजिए। साथ ही यह भी लिखिए कि आप की स्थानीय भाषा में इस खेल को क्या कहते हैं-

उत्तर :
विद्यार्थी अपनी भाषा में इन खेलों के नाम लिखें।

शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat) Diagram 7

पुस्तकालय या अन्य स्रोत से

प्रश्न 1


तेनालीरामन के किस्सों की पुस्तक अपने पुस्तकालय या किसी अन्य स्रोत से लेकर पढ़िए।
उत्तर :
विद्यार्थी पुस्तकालय से तेनालीरामन के किस्सों की पुस्तक लेकर पढ़ें।

प्रश्न 2


‘तेनालीरामन के किस्से’ नाम से मित्र-मंडली की एक बैठक आयोजित कर तेनालीरामन की बुद्धिमत्ता के किस्से सुनाइए।
उत्तर :
विद्यार्थी समूह बनाकर इस गतिविधि को स्वयं आपस में मिलकर करें।

शतंरज की भुल भुलैया

केवल नाम वाले शब्दों (संज्ञा) को एक-दूसरे से मिलाते हुए मंत्री को राजा तक पहुँचाइए। ध्यान रहे कि आपको संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा क्रिया को आपस में नहीं मिलाना है।

उत्तर :

शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat) Diagram 8

शतरंज में मात (Shatranj_mein_Maat) Diagram 9

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in