BoardExams.in
Class 8science hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 8 science hindi Chapter 1: Exploring the Investigative World of Science (Hindi Medium)

8 Solved Questions & Exercises5 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 8 Science (Curiosity Hindi Medium - जिज्ञासा) Solutions
Chapter 1: Exploring the Investigative World of Science (Hindi Medium)

Chapter-wise Curiosity Class 8 Solutions and Class 8 Science Chapter 1 Question Answer in Hindi Medium विज्ञान के अन्वेषी संसार की खोज यात्रा are useful for focused study.

Class 8th Science Chapter 1 Question Answer in Hindi Medium

Science Class 8 Chapter 1 Question Answer in Hindi

NCERT Class 8 Science Chapter 1 Question Answer Hindi Medium

खोजबीन और विचार करें (पृष्ठ 1)

प्रश्न 1


पूड़ी की एक परत पतली और दूसरी मोटी क्यों होती है?
उत्तर :
जब पूड़ी को गरम तेल में डाला जाता है. तों आटे में मौजूद नमी भाप में बदल जाती है। यह भाप पूड़ी के अंदर दबाव बनाती है। पतली परत इस द्बाव का सामना करने में कम सक्षम होती है, जिससे वह आसानी से फूल जाती है। मोटी परत अधिक मजबूत होती है, इसलिए वह उतनी जल्दी नहीं फूलती।

प्रश्न 2


क्या संसार के सभी समुद्र तटों एवं रेगिस्तानों में विद्यमान कुल रेत के कण अधिक हैं अथवा हमारी आकाशगंगा में तारों की संख्या अधिक है?
उत्तर :
पृथ्वी पर सभी समुद्र तटों और रेगिस्तान में मौजूद रेत के कणों की संख्या हमारी आकाशगंगा में तारों की संख्या से अधिक है। हालाँकि, यदि हम पूरे ब्रह्मांड में सभी आकाशगंगाओं की बात करें, तो तारों की संख्या रेत के कणों से कहीं अधिक है।

प्रश्न 3


हम अपने आस-पास के पौधों और जंतुओं की अविश्वसनीय विविधता का अवलोकन करते आ रहे हैं। विभिन्न आकारों की पत्तियों से लेकर अनेक प्रकार के कीटों तक प्रकृति ने इतनी व्यापक विविधता की रचना क्यों की है?
उत्तर :
प्रकृति ने विभिन्न आकारों की पत्तियों और अनेक प्रकार के कीड़ों की रचना इसलिए की है ताकि जीव-जंतु विभिन्न स्थानों पर जीवित रह सकें। यह विविधता जीवों को परिवर्तनों के अनुकूल बनने और पर्यावरण में अपनी अनोखी भूमिकाएँ निभाने में मदद करती है। इसे जैव विविधता कहा जाता है, जो लाखों वर्षों की विकास प्रक्रिया का परिणाम है। प्राकृतिक चयन, अनुकूलन और आनुवंशिक विविधता जैसे प्रक्रियाओं के माध्यम से प्रकृति इस विविधता का निर्माण करती है।

(पृष्ठ 6)

प्रश्न 1


आँच पर डालने से रोटी गुब्बारे की भाँति क्यों फूल जाती है?
उत्तर :
जब रोटी को गरम तवे में डाला जाता है, तो आटे के अंदर की नमी गर्म होकर भाप में बदल जाती है। यह भाप रोटी के अंदर दबाव बनाती है, जिससे वह फूल जाती है। रोटी की बाहरी परत जल्दी पक जाती है और एक क्रस्ट बनाती है, जो भाप को अंदर फँसा लेती है, जैसे गुब्बारे में हवा होती है। इस तेजी से पकने और भाप बनने की प्रक्रिया से रोटी का गुब्बारे जैसा आकार बनता है।

प्रश्न 2


वे कौन-सी विभिन्न स्थितियाँ हैं जो तले जाने पर पूड़ी के फूलने के तरीकों में परिवर्तन कर सकती हैं?
उत्तर :
पूड़ी के तले जाने पर फूलने के तरीके में कई स्थितियाँ परिवर्तन ला सकती हैं। जैसे:

  • आटे की मोटाई : मोटा आटा सही से नहीं फूलता, जबकि पतला आटा बेहतर तरीके से फूलता है।
  • गूँधे हुए आटे का आकार : बड़े टुकड़े लंबे समय तक पकते हैं और समान रूप से नहीं फूलते।
  • आटे का प्रकार : अलग-अलग आटे (जैसे-आटा और मैदा) में ग्लूटेन की मात्रा अलग होती है, जो फूलने की क्षमता को प्रभावित करती है।
  • तेल का तापमान : गरम तेल में पूड़ी जल्दी फूलती है, जबकि ठंडे तेल में पूड़ी नरम हो जाती है।
  • तेल में डालने की विधि : आटे को सीधा डालने या कोण पर डालने से पूड़ी के पकने और फूलने में फर्क पड़ता है।

(पृष्ठ 7)

प्रश्न 1


क्या हम इन परिवर्तनों को देख या माप सकते हैं?
उत्तर :

  • क्या पूड़ी फूलती है? : यह एक सरल हाँ या नहीं का अवलोकन है।
  • फूलने में कितना समय लगता है? : इसे सेकंड में मापा जा सकता है।
  • फूली हुई पूड़ी का आकार : तलने से पहले और बाद में पूड़ी के व्यास को माप सकते हैं।
  • संरचना और रंग : पूड़ी के कुरकुरापन और सुनहरे भूरे रंग का अवलोकन कर सकते हैं।
  • तेल का व्यवहार : तलने के दौरान यह देख सकते हैं कि तेल छींटे मारता है, धुआँ उठता है, या रंग बदलता है।
प्रश्न 2


यदि मैं पूड़ी तलने से पूर्व उसमें एक छेद कर दूँ तो क्या होगा?
उत्तर :
यदि आप पूड़ी तलने से पहले उसमें एक छेद कर देते हैं, तो इससे भाप बाहर निकल जाएगी। इससे पूड़ी उतनी फूल नहीं पाएगी और उसकी बनावट चपटी और घनी हो जाएगी। यह प्रयोग भाप के दबाव के महत्व को समझने का एक अच्छा तरीका है।

प्रश्न 3


क्या ताजा गूँधे आटे से बनी हुई पूड़ी अधिक फूलती है या रखे हुए आटे से बनी हुई?
उत्तर :
ताजा गूँधे हुए आटे से बनी पूड़ी अधिक फूलती है क्योंकि इसमें अधिक नमी होती है। जब हम ताजा आटा तलते हैं, तो यह जल्दी से फूलता है। जबकि रखे हुए आटे में नमी कम हो जाती है, जिससे फूलने में कमी आ सकती है।

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in