NCERT Class 8 Science (Curiosity Hindi Medium - जिज्ञासा) Solutions
Chapter 5: Exploring Forces (Hindi Medium)
Chapter-wise Curiosity Class 8 Solutions and Class 8 Science Chapter 5 Question Answer in Hindi Medium बलों को जानें are useful for focused study.
Class 8th Science Chapter 5 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 8 Chapter 5 Question Answer in Hindi
NCERT Class 8 Science Chapter 5 Question Answer Hindi Medium
जिज्ञासा बनाए रखें (पृष्ठ 77-79)
.प्रश्न 1.
स्तंभ ‘क’ में दिए गए एकांशों का मिलान स्तंभ ‘ख’ में दिए गए एकांशों से कीजिए।
उत्तर :

स्तंभ ‘क’ (बल का प्रकार) | स्तंभ ‘ख’ (उदाहरण) |
(i) पेशीय बल | (ख) बच्चे द्वारा अपना बस्ता (स्कूल बैग) उठाना |
(ii) चुंबकीय बल | (ङ) उत्तर दिशा की ओर इंगित करती एक दिक्सूचक सुई |
(iii) घर्षण बल | (क) एक क्रिकेट की गेंद का सीमा रेखा को स्पर्श करने से ठीक पूर्व अपने आप रुकना |
(iv) गुरुत्व बल | (ग) पेड़ से फल का गिरना |
(v) स्थिरवैद्युत बल | (घ) ऊनी कपड़े पर रगड़े गए गुब्बारे द्वारा बालों को आकर्षित करना |
बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य।
(i) किसी गतिशील वस्तु की चाल में परिवर्तन हेतु सदैव एक बल की आवश्यकता होती है।
उत्तर: सत्य
(ii) घर्षण के कारण समतल सतह पर लुढ़कती हुई गेंद की चाल में वद्धि हो जाती है।
उत्तर: असत्य
(iii) एक दूसरे से कुछ दूरी पर स्थित दो आवेशित वस्तुओं के बीच कोई बल नहीं लगता है।
उत्तर: असत्य।
दो गुब्बारों को ऊनी कपड़े से रगड़ कर एक-दूसरे के समीप लाया जाए तो क्या होगा और क्यों?
उत्तर :
जब हम दो गुब्बारों को ऊनी कपड़े से रगड़ते हैं, तो दोनों गुब्बारे एक समान आवेश प्राप्त कर लेते हैं। चूँकि दोनों गुब्बारे समान आवेशित हाते हैं, इसलिए वे एक-दूसरें को प्रतिकर्षित करते हैं और दूर चले जाते हैं।

जब आप जल से भरे गिलास में एक सिक्के को डालते हैं तो वह डूब जाता है परंतु जब आप एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा जल में डालते हैं तो वह तैरता है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर :
जब आप जल से भरे गिलास में एक सिक्के को डालते हैं, तो वह डूब जाता है क्योंकि सिक्का भारी होता है और उसका वजन जल द्वारा लगाए गए उत्प्लावन बल से अधिक होता है।
वहीं, जब आप एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा डालते हैं, तों वह तैरता है। इसका कारण यह है कि लकड़ी का घनत्व जल से कम होता है. जिससे जल का उत्प्लावन बल लकड़ी के वजन सं अधिक होता है। इसीलिए लकड़ी तैरती है।

यदि एक गेंद को ऊपर की ओर फेंका जाता है तो वह धीमी होती जाती है फिर एक क्षण के लिए विरामावस्था में आती है एवं पुन: धरती पर गिर जाती है। गेंद पर लगने वाले बलों का नाम एवं उसकी दिशाएँ बताइए-
(i) ऊपर की ओर गति की कालावधि में
उत्तर :
जब गेंद को ऊपर की ओर फेंका जाता है, तो उस पर गुरुत्वाकर्षण बल (जो नीचे की ओर होता है) और पेशीय बल (जो ऊपर की ओर होता है) लगता है। इस समय गेंद की गति धीरे-धीरे कम होती जाती है।
(ii) नीचे की ओर गति की कालावधि में
उत्तर :
जब गेंद ऊपर की सबसे ऊपरी स्थिति पर पहुँचती है और फिर नीचे गिरने लगती है, तब केवल गुरुत्वाकर्षण बल ही काम करता है। यह बल गेंद को नीचे की ओर खींचता है, जिससे उसकी गति बढ़ती है।

(iii) इसकी सबसे ऊपरी स्थिति पर
उत्तर :
जब गेंद सबस ऊपरी स्थिति पर होती है, तब भी गुरूत्वाकर्षण बल उस पर कार्यरत होता है। इस स्थिति पर गेंद की गति शून्य होती है, लेकिन गुरुत्वाकर्षण बल उसे नीचे गिराने के लिए तैयार रहता है।
एक गेंद को बिंदु ‘क’ से छोड़ा जाता है और वह एक नत तल पर एवं इसके पश्चात एक क्षैतिज सतह पर गति करती है जैसा कि चित्र 5.16 में दर्शाया गया है। क्षैतिज सतह पर यह बिंदु ‘ख’ पर विरामावस्था में आ जाती है। एक ऐसी विधि लिखिए जिसमें गेंद को उसी बिंदु ‘क’ से छोड़ा जाए तो वह (i) बिंदु ‘ख’ से पूर्व (ii) बिंदु ‘ख’ को पार करने के पश्चात विरामावस्था में आए।
उत्तर :
(i) बिंदु ‘ख’ से पहले रुकने के लिए : आप क्षैतिज सतह पर घर्षण बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप सतह पर रेत या छोटे कंकड़ डाल सकते हैं। इससे गेंद की गति धीमी हो जाएगी और वह बिंदु ‘ख’ से पहले रुक जाएगी।
(ii) बिंदु ‘ख’ को पार करने के बाद रुकने के लिए : आप क्षैतिज सतह पर घर्षण को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप सतह को चिकना बना सकते हैं या उस पर पानी या तेल डाल सकते हैं। इससे गेंद की गति बढ़ जाएगी और वह बिंदु ‘ख’ को पार कर जाएगी, फिर अंत में रूक जाएगी।

यदि हम सावधान न रहें तो चिकनी सतहों जैसे बर्फ या पॉलिश की हुई सतह पर क्यों फिसल जाते हैं? समझाइए।
उत्तर :
जब हम सावधान नहीं रहते हैं, तो चिकनी सतहों जैसे बर्फ या पॉलिश की हुई सतह पर फिसलने का कारण यह है कि इन सतहों पर घर्षण बल बहुत कम होता है। घर्षण बल वस्तुओं को स्थिर रखने में मदद करता है। चिकनी सतहों पर यह बल कम होने से वस्तुएँ आसानी से फिसल जाती हैं।
यदि कोई वस्तु असमान गति से चल रही है तो क्या इस पर कोई बल लगाया जा रहा है?
उत्तर :
जब कोई वस्तु असमान गति से चल रही होती है, तो इसका मतलब है कि उस पर कोई बल लगाया जा रहा है। बल के कारण उसकी गति में बदलाव आ रहा है. जैसे कि उसकी गति बढ़ना या घटना। इसका मतलब यह है कि यदि वस्तु की गति स्थिर नहीं है, तो उस पर बल अवश्य कार्य कर रहा है।
चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर उसके भार के छठवें भाग के समान हो जाता है। इस परिवर्तन का क्या कारण है? क्या वस्तु का द्रव्यमान चंद्रमा पर भी पृथ्वी पर उसके द्रव्यमान का छठवाँ भाग हो जाता है?
उत्तर :
चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर उसके भार के छठे भाग के समान हो जाता है, क्योंकि चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी की तुलना में बहुत कम है।
हालाँकि, वस्तु का द्रव्यमान चंद्रमा पर भी पृथ्वी पर उसके द्रव्यमान के समान रहता है। द्रव्यमान वस्तु की सामग्री की मात्रा है, जो स्थान के अनुसार नहीं बदलती। इसलिए, चंद्रमा पर वस्तु का द्रव्यमान पृथ्वी पर उसके द्रव्यमान के बराबर ही रहेगा।
समान आमाप और आकृति की भिन्न-भिन्न पदार्थों से बनी तीन वस्तुएँ 1, 2 और 3 जल में रखी गई हैं। वे भिन्न-भिन्न गहराई तक डूबती हैं जैसाकि चित्र 5.17 में दर्शाया गया है।
यदि तीनों वस्तुओं 1, 2 और 3 के भार क्रमशः w1, w2 और w3 हैं तो निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सत्य है?
(i) w1 = w2 = w3
(ii) w1 > w 2 > w3
(iii) w2 > w3 > w1
(iv) w3 > w1 > w2
उत्तर :
इसका मतलब है कि वस्तु 1 सबसे गहरी डूबती है. इसलिए यह सबसे अधिक जल विस्थापित करती है। वस्तु 2 वस्तु 1 से कम गहरी है लेकिन वस्तु 3 से अधिक गहरी है। वस्तु 3 सबसे कम गहरी है, इसलिए यह सबसे कम जल विस्थापित करती है।
यदि तीनों वस्तुएँ समान आकार, आकृति और सामग्री से बनी हैं, तो गहराई बढ़ने पर वस्तु का भार भी बढ़ता है।

Class 8 Science Chapter 5 Question Answer in Hindi (Intext)
खोजबीन और विचार करें (पृष्ठ 62)
समतल भूमि की तुलना में पहाड़ी पर चढ़ते समय साइकिल चलाना अपेक्षाकृत अधिक कठिन क्यों लगता है?
उत्तर :
जब हम पहाड़ी पर चढ़ते हैं, तो हमें गुरुत्वाकर्षण बल के खिलाफ काम करना पड़ता है, जो हमें और हमारी साइकिल को नीचे खींचता है।
पहाड़ी जितनी अधिक ढलान वाली होती है, उतनी ही अधिक शक्ति लगानी पड़ती है। समतल भूमि पर, हमें केवल घर्षण और वायु प्रतिरोध को पार करना होता है, जो कम प्रयास की आवश्यकता होती है।
सूखी सतह की तुलना में गीली सतह पर फिसलना अधिक सरल क्यों होता है?
उत्तर :
गीली सतह पर फिसलना अधिक सरल होता है क्योंकि पानी की एक परत सतह पर होती है। यह घर्षण बल को कम कर देती है, जिससे वस्तु आसानी से फिसलती है। सूखी सतह पर घर्षण अधिक होता है, जिससे फिसलना कठिन होता है।
जब हमारा झूला अपने दोलन के उच्चतम बिंदु पर पहुँचकर नीचे की ओर आने लगता है तो हमें ‘हल्केपन’ की या ‘तैरने’ जैसी अनुभूति क्यों होती है?
उत्तर :
जब हमारा झूला अपने दोलन के उच्चतम बिंदु पर पहुँचता है, तो वहाँ पर गुरुत्वाकर्षण बल और झूले की गति के कारण हमें हल्कापन महसूस होता है।
इस स्थिति में, झूला नीचे की ओर गिरता है, जिससे हमें तैरने जैसा अनुभव होता है। यह अनुभव इसलिए होता है क्योंकि हम अपने वजन को कम महसूस करते हैं. जैसे कि हम हवा में तैर रहें हों।
(पृष्ठ 67)
प्रश्न :
क्या कोई अन्य बल भी संपर्क बल है?
उत्तर :
हाँ, घर्षण बल संपर्क बल हो सकते हैं।
(पृष्ठ 68)
प्रश्न :
क्या इसका तात्पर्य यह है कि यदि सतहें अधिक खुरदरी हैं तो उनके बीच घर्षण बल अधिक होगा?
उत्तर :
जी हाँ, यदि सतहें अधिक खुरदरी हैं, तो उनके बीच घर्षण बल अधिक होगा। खुरदरी सतहों पर सूक्ष्म अनियमितताएँ होती हैं, जो एक-दूसरे के संपर्क में आने पर फँस जाती हैं और फिसलने का विरोध करती हैं। इससे घर्षण बल बढ़ता है।
(पृष्ठ 69)
प्रश्न :
क्या एक वस्तु द्वारा दूसरी वस्तु पर बल लगाने के लिए उन दोनों का संपर्क में रहना आवश्यक है?
उत्तर :
असंपर्क बल वे बल होते हैं जिनका प्रभाव तब भी होता है जब वस्तुएँ आपस में संपर्क में नहीं होतीं। उदाहरण के लिए, चुंबक का बल।
(पृष्ठ 71)
प्रश्न :
क्या इसका तात्पर्य यह है कि विद्युत आवेश दो प्रकार के होते हैं?
उत्तर :
जी हाँ, विद्युत आवेश दो प्रकार के होते हैं : धनात्मक और ऋणात्मक।
जब समान आवेश होते हैं, तो वे एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं, जबकि विपरीत आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
(पृष्ठ 72)
प्रश्न :
क्या पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को समान बल से आकर्षित करती है?
उत्तर :
पृथ्वी सभी वस्तुओं को अपनी ओर खींचती है, लेकिन यह बल वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर करता है। इसलिए, पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को समान बल से आकर्षित नहीं करती। भारी वस्तुएँ अधिक बल से खींची जाती हैं।
(पृष्ठ 74)
तालिका 5.2 – कमानीदार तुला का उपयोग करके भार मापना
उत्तर :

(पृष्ठ 75)
प्रश्न :
भार और द्रव्यमान में क्या अंतर है?
उत्तर :

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers
Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in