BoardExams.in
Class 8science hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 8 science hindi Chapter 8: Nature of Matter Elements Compounds and Mixtures (Hindi Medium)

15 Solved Questions & Exercises11 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 8 Science (Curiosity Hindi Medium - जिज्ञासा) Solutions
Chapter 8: Nature of Matter Elements Compounds and Mixtures (Hindi Medium)

Chapter-wise Curiosity Class 8 Solutions and Class 8 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi Medium द्रव्य की प्रकृति तत्व, यौगिक और मिश्रण are useful for focused study.

Class 8th Science Chapter 8 Question Answer in Hindi Medium

Science Class 8 Chapter 8 Question Answer in Hindi

NCERT Class 8 Science Chapter 8 Question Answer Hindi Medium

अपनी जिज्ञासा बनाए रखें (पृष्ठ 131-132)

प्रश्न 1


निम्नलिखित अभिक्रिया पर विचार कीजिए जहाँ दो पदार्थ ‘अ’ और ‘ब’ संयोजित होकर एक उत्पाद ‘स’ बनाते हैं-
अ + ब → स
मान लीजिए कि ‘अ’ और ‘ब’ को रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा सरल पदार्थों में नहीं तोड़ा जा सकता है। इस जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(क) ‘अ’, ‘ब’ और ‘स’ सभी यौगिक हैं और केवल ‘स’ का संघटन निश्चित है।
(ख) ‘स’ एक यौगिक है और ‘अ’ एवं ‘ब’ का संघटन निश्चित है।
(ग) ‘अ’ और ‘ब’ यौगिक हैं एवं ‘स’ का संघटन निश्चित है।
(घ) ‘अ’ और ‘ब’ तत्व हैं ‘स’ एक यौगिक है तथा इसका संघटन निश्चित है।
उत्तर :
(घ) ‘अ’ और ‘ब’ तत्व हैं ‘स’ एक यौगिक है तथा इसका संघटन निश्चित है। (‘स’ एक यौगिक है क्योंकि यह ‘अ’ और ‘ब’ के संयोजन से बना है, और यौगिकों को सरल तत्वों से नहीं तोड़ा जा सकता।)

प्रश्न 2


अभिकथन-वायु एक मिश्रण है।
कारण- मिश्रण तब बनता है जब दो या दो से अधिक पदार्थ बिना किसी रासायनिक परिवर्तन के मिश्रित होते हैं।
(क) अभिकथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण अभिकथन की सही व्याख्या करता है।
(ख) अभिकथन और कारण दोनों सत्य हैं परंतु कारण अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
(ग) अभिकथन सत्य है परंतु कारण असत्य है।
(घ) अभिकथन असत्य है परंतु कारण सत्य है।
उत्तर :
(क) अभिकथन और कारण दोनों सत्य हैं और कारण अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

प्रश्न 3


जल ऑक्सीजन और हाइड्रोजन तत्वों से निर्मित एक यौगिक है। इसके गुणधर्म ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के गुणधर्मों से भिन्न हैं। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर :
जल, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन तत्वों से मिलकर बना एक यौगिक है। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के परमाणुओं की संख्या का अनुपात 2:1 होता है। जब ये दोनों तत्व मिलते हैं, तो उनके गुणाधर्म बदल जाते हैं। उदाहरण के लिए, हाइड्रोजन एक गैस है जो जलने पर आग पकड़ती है, जबकि ऑक्सीजन भी एक गैस है जो दहन में मदद करती है। लेकिन जब ये दोनों मिलकर जल बनाते हैं, तो जल न तो गैस है और न ही ज्वलनशील। जल के गुणधर्म जैसे कि तरल होना, तापमान को नियंत्रित करना, और जीवन के लिए आवश्यक होना, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के गुणों से अलग हैं।

प्रश्न 4


निम्नलिखित में से किसमें सभी उदाहरण सही सुमेलित हैं? अपने उत्तरों के समर्थन में कारण दीजिए।
(i) तत्व-जल, नाइट्रोजन, लोहा, वायु।
(ii) समरूप मिश्रण-खनिज, समुद्री जल, काँसा, वायु।
(iii) शुद्ध पदार्थ-कार्बन डाइऑक्साइड, लोहा, ऑक्सीजन, चीनी।
(iv) विषमरूप मिश्रण-वायु, रेत, पीतल, गदला जल।
उत्तर :
(iii) शुद्ध पदार्थ-कार्बन डाइऑक्साइड, लोहा, ऑक्सीजन, चीनी। कार्बन डाइऑक्साइड, लोहा, ऑक्सीजन और चीनी सभी शुद्ध पदार्थ हैं, क्योंकि इनमें केवल एक प्रकार के कण होते हैं।

प्रश्न 5


लोहा आर्द्र वायु के साथ अभिक्रिया करके आयरन ऑक्साइड बनाता है और मैग्नीशियम ऑक्सीजन में दहन के पश्चात मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है। उपर्युक्त अभिक्रियाओं में सम्मिलित सभी पदार्थों को तत्वों, यौगिकों या मिश्रणों के रूप में औचित्य सहित वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर :
लोहा (Fe) : यह एक तत्व है।
आर्द्र वायु (H2O + O2 : यह एक मिश्रण है।
आयरन ऑक्साइड (Fe2O3) : यह एक यौगिक है। यह लोहा और ऑक्सीजन के बीच की अभिक्रिया से बनता है। इसमें दोनों तत्वों के गुण मिलकर एक नया पदार्थ बनाते हैं।

  • मैग्नीशियम (Mg) : यह भी एक तत्व है।
  • ऑक्सीजन (O2) : यह भी एक तत्व है।
  • मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) : यह भी एक यौगिक है। यह मैग्नीशियम और ऑक्सीजन के बीच को अभिक्रिया से बनता है।
प्रश्न 6


निम्नलिखित को तालिका 8.3 में तत्वों, यौगिकों या मिश्रणों के रूप में वर्गीकृत कीजिए। कार्बन डाइऑक्साइड, रेत, समुद्री जल, मैग्नीशियम ऑक्साइड, गदला जल, ऐलुमिनियम, सोना, ऑक्सीजन, जंग, आयरन सल्फाइड, ग्लूकोस, वायु, जल, फलों का रस, नाइट्रोजन, सोडियम क्लोराइड, सल्फर, हाइड्रोजन, बेकिंग सोडा।
इनमें से शद्ध पदार्थों की पहचान कीजिए एवं इन्हें नीचे सचूीबद्ध कीजिए।

उत्तर :

शुद्ध पदार्थों की पहचान-शुद्ध पदार्थ वं होने हैं जो केवल एक प्रकार के कणों सं बने होते हैं। नत्व और याँगिक दोनों ही शुद्ध पदार्थ हैं।

Nature of Matter Elements Compounds and Mixtures (Hindi Medium) Diagram 1

Nature of Matter Elements Compounds and Mixtures (Hindi Medium) Diagram 2

  • तत्व : ऐलुमिनियम, सोना, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, सल्फर
  • यौगिक : कार्बन डाइऑक्साइड, मैग्ननीशियम ऑक्साइड, आयरन सल्फाइड, ग्लूकोस, सोडियम क्लोराइड, बेकिंग सोडा
प्रश्न 7


लौह चूर्ण और गंधक चूर्ण के मिश्रण को गरम करने पर कौन-सा नया पदार्थ बनता है और यह मूल मिश्रण से किस प्रकार भिन्न होता है? अभिक्रिया का समीकरण शब्दों में लिखिए।
उत्तर :
जब लौह चूर्ण और गंधक चूर्ण का गरम किया जाता है, तो ये एक साथ अभिक्रिया करके आयरन सल्फाइड बनाते हैं। यह नया पदार्थ मूल मिश्रण से भिन्न होता है क्योंकि इसके गुण अलग होते हैं। उदाहरण के लिए, लौह चूर्ण चुंबकीय होता है, जबकि आयरन सल्फाइड चुंबकीय नहीं होता।

अभिक्रिया का समीकरण :
लौह + गंधक ⟶ आयरन सल्फाइड

प्रश्न 8


क्या किसी पदार्थ को तत्व और यौगिक दोनों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए कि क्यों अथवा क्यों नहीं।
उत्तर :
किसी पदार्थ को तत्व और यौगिक दोनों के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जा सकता। तत्व वे होते हैं जो केवल एक प्रकार के कणों से बने होते हैं, जबकि यौगिक दो या अधिक तत्वों के संयोजन से बनते हैं।
उदाहरण के लिए, पानी एक यौगिक है क्योंकि यह हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के संयोजन से बनता है। दूसरी ओर, ऑक्सीजन एक तत्व है क्योंकि यह केवल ऑक्सीजन के कणों से बना है।

प्रश्न 9


यदि जल एक यौगिक न होकर हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का मिश्रण होता तो हमारा दैनिक जीवन किस प्रकार प्रभावित होता?
उत्तर :
यदि जल एक यौगिक न होकर हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का मिश्रण होता, तो हमारे दैनिक जीवन में कर्ड समस्याएँ आतीं।

  • आग का ग्रतरा बढ़ता : हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का मिश्रण विस्फोटक होता, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता।
  • सुरक्षित पीने का पानी नहीं : जीवन के लिए पानी की आवश्यकता होती है। यदि यह मिश्रण होता, तो पीना संभव नहीं होता।
  • जलजीवों का अस्तित्व खतरे में : मछलियाँ और जल पौधे मर जाते, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होता।
प्रश्न 10


चित्र 8.24 का विश्लेषण कीजिए। गैस (अ) की पहचान कीजिए। साथ ही रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण शब्दों में लिखिए।

उत्तर :
चित्र में गैस (अ) हाइड्रोजन गैस है। यह गैस रंगहीन होती है और इसकी कोई गंध नहीं होती। जब आयरन और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की अभिक्रिया होती है, तो यह गैस बनती है।
रासायनिक अभिक्रिया :
आयरन + हाइड्रोक्लोरिक अम्ल → आयरन क्लोराइड + हाइड्रोजन गैस

Nature of Matter Elements Compounds and Mixtures (Hindi Medium) Diagram 3

प्रश्न 11


मात्र अधातुओं से निर्मित किन्हीं दो यौगिकों के नाम लिखिए और प्रत्येक के दो उपयोगों का उल्लेख भी कीजिए।
उत्तर :
(i) कैल्शियम कार्बोनेट : उपयोग :

  • इसका उपयोग चूना पत्थर बनाने में किया जाता है, जो निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण है।
  • इसका उपयोग एंटी-एसिड दवाओं में किया जाता है, जो पेट की जलन को कम करने में मदद करती हैं।

(ii) सोडियम क्लोराइड : उपयोग :

  • इसका उपयोग खाने में नमक के रूप में किया जाता है, जो भोजन का स्वाद बढ़ाता है।
  • इसका उपयोग खाद्य संरक्षण में किया जाता है, जिससे खाद्य पदार्थ लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं।
प्रश्न 12


सोने को खनिज और धातु दोनों के रूप में कैसे वर्गीकृत किया जा सकता है?
उत्तर :
सोने को खनिज और धातु दोनों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है क्योंकि :
खनिज के रूप में : सोना एक प्राकृतिक तत्व है जो पृथ्वी की सतह में पाया जाता है। इसे खनिज के रूप में माना जाता है क्योंकि यह एक ठोस पदार्थ है जो अन्य तत्वों के साथ मिलकर नहीं बना है।
धातु के रूप में : सोना एक धातु है. जो चमकदार, मृदु और अच्छी विद्युंत चालकता वाली होती है। यह धातुओं के समूह में आता है और इसका उपयोग आभूषण, सिक्के और विभिन्न औद्योगिक अनुप्रयोगों में किया जाता है।

Class 8 Science Chapter 8 Question Answer in Hindi (Intext)

खोजबीन और विचार करें (पृष्ठ 116)

प्रश्न 1


उपर्युक्त चित्र को (पाठ्यपुस्तक में) देखकर बताइए कि इसमें द्रव्य से क्या बना है और क्या नहीं?
उत्तर :
(i) द्रव्य से बने उदाहरण : किताबें, पेड़, फूल, स्कूल की बिल्डिंग, छात्र, धातु की रेलिग, फुटबॉल, स्कूल बैग, पानी की बोतलें, लंच बॉक्स और छात्रों के कपड़े।
(ii) द्रव्य से न बने उदाहरण : सूरज की रोशनी, छायाएँ, गर्मी, ध्वनि, भावनाएँ, विचार आदि। ये चीजें द्रव्य नहीं हैं क्योंकि इनमें न तो द्रव्यमान है और न ही स्थान घेरती हैं।

प्रश्न 2


तत्वों को संयोजित कर एक यौगिक को कैसे बनाया जा सकता है?
उत्तर :
द्रव्यों को संयोजित कर एक यौगिक बनाने के लिए, हमें दो या दो से अधिक तत्वों को मिलाना होता है। जैसे, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर जल (H2O) बनाते हैं। यह प्रक्रिया रासायनिक प्रतिक्रिया कहलाती है।

प्रश्न 3


वायु से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने वाले यौगिक की खोज पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान हेतु किस प्रकार योगदान दे सकती है?
उत्तर :
वायु से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने वाले यौगिकों की खोज से हमें पर्यावरण की समस्याओं, जैसे जलवायु परिवर्तन, का समाधान करने में मदद मिल सकती है। ये यौगिक वायु की गुणवत्ता को सुधारते हैं।
इससे हमें स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों का विकास करने, वनों की रक्षा करने और प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

(पृष्ठ 120)

प्रश्न :
कुछ मिश्रण और उनके उदाहरण तालिका 8.1 में दर्शाए गए हैं। चौथा स्तंभ पूर्ण कीजिए-
उत्तर :
तालिका 8.1 – विभिन्न प्रकार के मिश्रण

Nature of Matter Elements Compounds and Mixtures (Hindi Medium) Diagram 4

एक सोपान ऊपर (पृष्ठ 121)

प्रश्न :
विज्ञान के अनुसार आप दूध, डिब्बाबंद फलों के रस, बेकिंग सोडा, चीनी और मृदा को मिश्रण या शुद्ध पदार्थों के रूप में कैसे वर्गीकृत करेंगे?
उत्तर :
दूध, डिब्बाबंद फलों का रस और मृदा को हम मिश्रण के रूप में वर्गीकृत करेंगे। बेकिंग सोडा, चीनी को शुद्ध पदार्थों के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा।

(पृष्ठ 122)

प्रश्न :
क्या ये एकत्रित गैसें जलवाष्प हो सकती हैं?
उत्तर :
ये गैसें जलवाष्प नहीं हैं। यदि ये जलवाष्प होतीं, तो ये ठंडी होने पर पानी में बदल जातीं। हाइड्रोजन गैस फटने की आवाज देती है, जबकि ऑक्सीजन गैस जलती हुई मोमबत्ती की लौ को बढ़ाती है।
क्या आपके संज्ञान में हैं…

(पृष्ठ 123)

प्रश्न :
जब जल में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तो हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसें प्राप्त होती हैं। यह परिवर्तन रासायनिक है या भौतिक?
उत्तर :
जब जल में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो जल (H2O) को हाइड्रोजन (H2) और ऑक्सीजन (O2) गैसों में तोड़ा जाता है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि इसमें जल के अणुओं की संरचना बदलती है। रासायनिक परिवर्तन में नए पदार्थ बनते हैं, जैसे कि यहाँ जल से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन बन रहे हैं।

(पृष्ठ 127)

तालिका 8.2- प्रतिदर्श ‘अ’ और ‘ब’ की तुलना
उत्तर:

Nature of Matter Elements Compounds and Mixtures (Hindi Medium) Diagram 5

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in