BoardExams.in
Class 8science hindiCBSE 2026-27

NCERT Solutions for Class 8 science hindi Chapter 9: The Amazing World of Solutes Solvents and Solutions (Hindi Medium)

16 Solved Questions & Exercises12 min estimated readingUpdated 2026-09-16
Top Sponsor / Ad Space

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in

NCERT Class 8 Science (Curiosity Hindi Medium - जिज्ञासा) Solutions
Chapter 9: The Amazing World of Solutes Solvents and Solutions (Hindi Medium)

Chapter-wise Curiosity Class 8 Solutions and Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi Medium विलेयों, विलायकों और विलयनों का अदभुत संसार are useful for focused study.

Class 8th Science Chapter 9 Question Answer in Hindi Medium

Science Class 8 Chapter 9 Question Answer in Hindi

NCERT Class 8 Science Chapter 9 Question Answer Hindi Medium

जिज्ञासा जीवित रखें (पृष्ठ 149-151)

प्रश्न 1


बताइए कि नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। असत्य कथनों को सत्य बनाइए।
(क) ऑक्सीजन गैस ठंडे पानी की अपेक्षा गरम पानी में अधिक घुलनशील होती है।
(ख) रेत और पानी का मिश्रण एक विलयन है।
(ग) किसी वस्तु द्वारा घेरे गए स्थान को उसका द्रव्यमान कहते हैं।
(घ) असंतृप्त विलयन में संतृप्त विलयन की अपेक्षा अधिक विलयन घुला हुआ होता है।
(ङ) वायुमंडल में उपस्थित विभिन्न गैसें भी एक समरूपी मिश्रण हैं।
उत्तर :
(क) असत्य, (सत्य रूपांतरण : ऑक्सीजन गैस ठंडे पानी की अपेक्षा गरम पानी में कम घुलनशील होती है।
(ख) असत्य, (सत्य रूपांतरण : रेत और पानी का मिश्रण एक निलंबन है, न कि विलयन।
(ग) असत्य, (सत्य रूपांतरण : किसी वस्तु द्वारा घेरे गए स्थान को उसका आयतन कहते हैं।)
(घ) असत्य, (सत्य रूपांतरण : असंतृप्त विलयन में संतृप्त विलयन की अपेक्षा कम विलयन घुला हुआ होता है।)
(ङ) सत्य।

प्रश्न 2


रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) किसी ठोस का आयतन विस्थापन विधि द्वारा मापा जा सकता है जहाँ ठोस को जल में ____ जाता है और जल स्तर की _____ मापी जाती है।
उत्तर : डुबोया, उच्चता

(ख) किसी विशिष्ट तापमान पर _____ में घुली ______ की अधिकतम मात्रा उस तापमान पर उसकी विलेयता कहलाती है।
उत्तर : विलेय, विलायक

(ग) प्रायः तापमान में वृद्धि से घनत्व _______ है।
उत्तर : कम

(घ) वह विलयन जिसमें ग्लूकोस जल में पूर्णतः घुल गया हो तथा दिए गए तापमान पर और अधिक ग्लूकोस नहीं घुल सकता, ग्लूकोस का _______ विलयन कहलाता है।
उत्तर : संतृप्त।

प्रश्न 3


आप जल से भरे गिलास में तेल डालते हैं। तेल ऊपर तैरने लगता है। इससे आपको क्या ज्ञात होता है?
(क) तेल जल से अधिक सघन होता है।
(ख) जल तेल से अधिक सघन होता है।
(ग) तेल और जल का घनत्व समान होता है।
(घ) तेल जल में घुल जाता है।
उत्तर :
(ख) जल तेल से अधिक सघन होता है।

प्रश्न 4


किसी पत्थर की मूर्ति का वजन 225 g है और इसका आयतन 90 cm3 है। इसके घनत्व का परिकलन कीजिए और पूर्वानुमान लगाइए कि यह मूर्ति जल में तैरेगी अथवा डूबेगी।
उत्तर :
घनत्व का परिकलन

पत्थर की मूर्ति का घनत्व 2.5 g / cm3 है, जो जल के घनत्व 1 g / cm3 से अधिक है। इसलिए, यह मूर्ति जल में डूब जाएगी।

The Amazing World of Solutes Solvents and Solutions (Hindi Medium) Diagram 1

प्रश्न 5


निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है? अन्य कथन उपयुक्त क्यों नहीं हैं?
(क) एक संतृप्त विलयन किसी निश्चित तापमान पर और अधिक विलय घोल सकता है।
(ख) किसी दिए गए तापमान पर एक असंतृप्त विलयन में विलेय की अधिकतम संभव मात्रा घुल गई है।
(ग) एक निश्चित तापमान पर संतृप्त विलयन में और अधिक विलेय नहीं घुल सकता है।
(घ) एक संतृप्त विलयन केवल उच्च तापमान पर बनता है।
उत्तर :
सही कथन (ग) है : एक निश्चित तापमान पर संतृप्त विलयन में और अधिक विलेय नहीं घुल सकता है।
अन्य कथनों की व्याख्या इस प्रकार है :
(क) गलत है क्योंकि संतृप्त विलयन में और अधिक विलेय नहीं घुल सकता।
(ख) गलत है क्योंकि असंतृप्त विलयन में और विलेय घुल सकता है।
(घ) गलत है क्योंकि संतृप्त विलयन सभी तापमान पर बन सकता है, न कि केवल उच्च तापमान पर।

प्रश्न 6


आपके पास 2 लीटर आयतन की एक बोतल है। आप इसमें 500 mL जल भरते हैं। बोतल में और कितना जल भरां जा सकता है?
उत्तर :
आपकी बोतल का कुल आयतन 2 लीटर है, जो कि 2000 मिलीलीटर (mL) के बराबर है। आपने इसमें 500 mL जल भरा है।
अब, बोतल में और कितना जल भरा जा सकता है, यह जानने के लिए हमें 2000 mL में से 500 mL घटाना होगा : 2000 mL-500 mL=1500 mL
इसलिए, बोतल में और 1500 mL जल भरा जा सकता है।

प्रश्न 7


किसी वस्तु का द्रव्यमान 400 g और आयतन 40 cm3 है। इसका घनत्व क्या है?
उत्तर :
किसी वस्तु का घनत्व उसके द्रव्यमान और आयतन के अनुपात से ज्ञात होता है।

वस्तु का घनत्व 10 g / cm3 है।

The Amazing World of Solutes Solvents and Solutions (Hindi Medium) Diagram 2

प्रश्न 8


चित्र 9.25 (क) और 9.25 (ख) का विश्लेषण कीजिए। बिना छिला हुआ संतरा जल में क्यों तैरता है एवं छिला हुआ संतरा जल में क्यों डूब जाता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर :
बिना छिला हुआ संतरा जल में तैरता है क्योंकि उसमें हवा के गुहा होते हैं, जिससे उसका घनत्व जल से कम हो जाता है। दूसरी ओर, छिला हुआ संतरा डूब जाता है, क्योंकि उसका घनत्व पानी से अधिक होती है, क्योंकि उसमें हवा के गुहा नहीं होते हैं।
इसका मतलब है कि संतरे का छिलका उसके तैरने की क्षमता को प्रभावित करता है।

The Amazing World of Solutes Solvents and Solutions (Hindi Medium) Diagram 3

प्रश्न 9


किसी वस्तु ‘क’ का द्रव्यमान 200 g और आयतन 40 cm3 है। वस्तु ‘ख’ का द्रव्यमान 240 g और आयतन 60 cm3 है। किस वस्तु का घनत्व सघन है?
उत्तर :
घनत्व किसी वस्तु का द्रव्यमान और आयतन का अनुपात होता है।

अब हम दोनों वस्तुओं ‘क’ और ‘ख’ का घनत्व निकालते हैं :

The Amazing World of Solutes Solvents and Solutions (Hindi Medium) Diagram 4

The Amazing World of Solutes Solvents and Solutions (Hindi Medium) Diagram 5

अब तुलना करते हैं :
वस्तु ‘क’ का घनत्व 5 g / cm3 है, जबकि वस्तु ‘ख’ का घनत्व 4 g / cm3 है।
इसलिए, वस्तु ‘क’ का घनत्व अधिक है और यह अधिक सघन है।

प्रश्न 10


रीमा के पास प्रतिरूपण मृदा (मॉडलिंग क्ले) का एक टुकड़ा है जिसका वजन 120 g है। वह पहले इसे एक ठोस घन के रूप में ढालती है. जिसका आयतन 60 cm3 है। इसके पश्चात वह इसे एक पतले पत्रक के रूप में समतल करती है। अनुमान लगाइए कि इसके घनत्व पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर :
रीमा के इस प्रयोग में क्ले के घनत्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। घनत्व पदार्थ का गुण है जो वजन और आयतन पर निर्भर करता है, क्योंकि वजन और क्ले की मात्रा नहीं बदली है, इसलिए उसका घनत्व समान रहेगा।

प्रश्न 11


लोहे के एक ब्लॉक का द्रव्यमान 600 g और घनत्व 7.9 g / cm3 है। इसका आयतन क्या होगा?
उत्तर :
लोहे के ब्लॉक का द्रव्यमान 600 g और घनत्व 7.9 g / cm3 है।

लोहे के ब्लॉक का आयतन लगभग 75.95 cm3 होगा।

The Amazing World of Solutes Solvents and Solutions (Hindi Medium) Diagram 6

प्रश्न 12


आपको चित्र 9.26 (क) और 9.26 (ख) में दर्शाए अनुसार एक प्रयोगात्मक व्यवस्था दी गई है। परखनली (चित्र 9.26 ख) को गरम जल ≤ft( {7 0°C) से भरे बीकर में रखने पर काँच की नली में जल के स्तर में वद्धि हो जाती है। यह घनत्व को किस प्रकार प्रभावित करता है?

उत्तर :
जब हम परखनली को गरम जल में रखते हैं, तो अंदर की हवा गरम होकर फैलती है और उसका आयतन बढ़ जाता है। चूँकि द्रव्यमान वही रहता है, इसलिए आयतन बढ़ने से हवा का घनत्व कम हो जाता है। इसी कारण गरम हवा काँच की नली में जल के स्तर को ऊपर धकेल देती है।

The Amazing World of Solutes Solvents and Solutions (Hindi Medium) Diagram 7

Class 8 Science Chapter 9 Question Answer in Hindi (Intext)

खोजबीन और विचार करें (पृष्ठ 134)

प्रश्न 1


आपको क्या लगता है कि उपर्युक्त चित्र (पाठ्यपुस्तक) में क्या हो रहा है।
उत्तर :
चित्र में महात्मा गांधी 1930 में नमक मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। वे समुद्र तट से नमक उठा रहे हैं, ताकि ब्रिटिश कानूनों का विरोध कर सकें, जो भारतीयों को अपना नमक बनाने से रोकते थे। यह एक शांतिपूर्ण तरीका था. जिससे उन्होंने अन्यायपूर्ण नियमों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

प्रश्न 2


क्या होता है जब आप चाय में चीनी अधिक डाल देते हैं और वह घुलना बंद कर देती है? आप इस समस्या का समाधान किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर :
जब आप चाय में अधिक चीनी डालते हैं और वह घुलना बंद कर देती है. तो इसका मतलब है कि चाय एक संतृप्त विलयन बन गई है। इसका अर्थ है कि चाय में अब और चीनी नहीं घुल सकती। इस समस्या का समाधान करने के लिए आप चाय को गर्म कर सकते हैं या आप चाय की मात्रा बढ़ा सकते हैं।

प्रश्न 3


चीनी और नमक जल में क्यों घुल जाते हैं जबकि तेल में नहीं घुलते? जल को एक अच्छा विलायक क्यों माना जाता है?
उत्तर :
चीनी और नमक जल में घुलते हैं क्योंकि वे पानी के अणुओं के साथ मिलकर एक समरूप मिश्रण बनाते हैं। जबकि तेल एक हाइड्रोकार्बन है, जो पानी के अणुओं के साथ नहीं मिल पाता, इसलिए वह जल में नहीं घुलता।
जल को एक अच्छा विलायक इसलिए माना जाता है क्योंकि यह कई प्रकार के पदार्थों को आसानी से घोल सकता है। इसका कारण यह है कि जल के अणुओं में ध्रुवीयता होती है. जिससे वे अन्य ध्रुवीय पदार्थों के साथ आकर्षित होते हैं और उन्हं घोलने में मदद करते हैं।

प्रश्न 4


जल की बोतलें गोलाकार होने की अपेक्षा प्राय: लंबी और बेलनाकार आकृति की क्यों होती हैं?
उत्तर :
जल की बोतलें लंबी और बेलनाकार आकृति की होती हैं क्योंकि यह डिजाइन उन्हें स्थिरता और मजबूती प्रदान करता है। गोलाकार बोतलें आसानी से लुढ़क सकती हैं, जबकि लंबी बोतलें आसानी से पकड़ने और रखने में

मदद करती हैं। (पृष्ठ 135)

प्रश्न :
हम जानते हैं कि वायु एक मिश्रण है। क्या गैसों के मिश्रण को भी विलयन माना जाएगा?
उत्तर :
गैसों का मिश्रण. जैसे कि ऑक्सीजन और अन्य गैसें. जब जल में घुलती हैं. तो इसे समरूप मिश्रण माना जाता है। इसका मतलब है कि इन गैसों के घटक जल में समान रूप से वितरित होते हैं और अलग से

नहीं देखे जा सकते। (पृष्ठ 136)

प्रश्न :
क्या होगा यदि हम जल की एक निश्चित मात्रा में नमक को और अधिक मिलाते जाएँ?
उत्तर :
यदि हम जल की एक निश्चित मात्रा में नमक को और अधिक मिलाते जाएँ, तो एक समय ऐसा आएगा जब नमक पूरी तरह से घुल नहीं पाएगा। इसका मतलब है कि जल में नमक घोलने की क्षमता समाप्त हो गई है। इस स्थिति को संतृप्त विलयन कहा जाता है, जिसमें नमक की अधिक मात्रा तली पर बैठ जाती है।

तालिका 9.1-जल में नमक का घुलना
उत्तर :

ली गई नमक की मात्रा (छोटा चम्मच)

अवलोकन (नमक घुल जाता है /नमक नहीं घुलता है)

एक

नमक घुल जाता है

दो

नमक घुल जाता है

तीन

नमक घुल जाता है

चार

नमक नहीं घुलता है (कुछ नमक तल पर बैठ जाता है)

पाँच

नमक नहीं घुलता है (कुछ तल पर बैठ जाता है)

(पृष्ठ 139)

प्रश्न :
क्या गैसें भी जल में घुलती हैं?
उत्तर :
हाँ, गैसें जल में घुलती हैं। जैसे ऑक्सीजन गैस जल में सीमित मात्रा में घुलती है। यह घुली हुई ऑक्सीजन जलीय जीवन जैसे पौधों और मछलियों के लिए आवश्यक होती है।

क्या तापमान द्रवों में गैसों की विलेयता को भी प्रभावित करता है? यदि हाँ, तो कैसे?
उत्तर :
हाँ, तापमान गैसों की विलेयता को प्रभावित करता है। ठंडे जल में अधिक ऑक्सीजन घुलती है, जबकि गर्म जल में इसकी विलेयता घट जाती है। इससे जलीय जीवन के लिए ऑक्सीजन की मात्रा प्रभावित होती है।

मैंने देखा है कि कुछ विषमरूप मिश्रणों, जैसे- जल में बुरादे वाले मिश्रण में बुरादा तैरता है जबकि रेत और जल के मिश्रण में रेत डूब जाता है। मुझे आश्चर्य होता है कि ऐसा क्यों होता है?
उत्तर :
यह सब घनत्व के कारण होता है। घनत्व किसी पदार्थ के द्रव्यमान और उसके आयतन का अनुपात होता है। हल्के पदार्थ जल में तैरते हैं, जबकि भारी पदार्थ डूब जाते हैं।

वैज्ञानिक की भाँति सोंचें (पृष्ठ 141)

प्रश्न :
क्या आपने ध्यान दिया है कि घी या तेल के कुछ पैकेटों पर आयतन 1 L चिह्नित होता है परंतु भार केवल 910 ग्राम होता है (पाठ्यपुस्तक में चित्र 9.11)? इससे हमें तेल के घनत्व के विषय में क्या ज्ञात होता है? क्या यह जल के घनत्व से कम है या अधिक?
उत्तर :

  • हमें इससे यह पता चलता है कि तेल का घनत्व जल के घनत्व से कम है।
  • जल का घनत्व लगभग 1000 g / L है, जबकि तेल का घनत्व 910 g / L है। इसका मतलब है कि एक ही आयतन में तेल का वजन जल से कम है।
  • इससे यह भी स्पष्ट होता है कि तेल हल्का है और यह जल की तुलना में तैर सकता है।

(पृष्ठ 144)

प्रश्न :
मापक सिलिंडरों को सदैव संकीर्ण एवं लंबा ही क्यों बनाया जाता है तथा ये बीकर की भाँति चौड़े एवं छोटे क्यों नहीं होते?
उत्तर :
मापक सिलिंडर को संकीर्ण और लंबा इसलिए बनाया जाता है ताकि माप सटीक हो सके। चौड़े बीकर में द्रव का स्तर सही से नहीं दिखता, जिससे मापन में गलती हो सकती है। संकीर्ण आकार से मापना आसान और सही होता है।

मापक सिलिंडर द्वारा पढ़ा जा सकने वाला न्यूनतम आयतन _____ है।
उत्तर :
1 mL

In-Article Ad Slot

CBSE 2026-27 Board Exam Preparation & Practice Papers

Free Chapter Notes & Question Bank by BoardExams.in